फरवरी 2024 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने बेचे ट्रैक्टर से 10 गुना ज्यादा पावर टिलर्स
वीएसटी फरवरी 2024 बिक्री रिपोर्ट से हमे बेचे गए कुल ट्रैक्टर और पावर टिलर की जानकारी मिलती है। अगर आप भी वीएसटी की फरवरी 2024 बिक्री के बारे में जानना चाहतें हैं तो हमसे से जुड़े रहिए।
फरवरी 2024 में वीएसटी पावर टिलर की बिक्री
पावर टिलर निर्माता के रूप में वीएसटी का नाम दुनियाभर में मशहूर हैं। फरवरी 2024 में वीएसटी ने 3,773 पावर टिलर की बिक्री है, जबकि फरवरी 2023 में कुल 3,511 पावर टिलर की बिक्री हुई थी ।
फरवरी 2024 में वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री
वीएसटी ने फरवरी 2024 में 397 ट्रैक्टर बेचे, जो फरवरी 2023 में वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री की तुलना में कम है। फरवरी 2023, वीएसटी ने 491 ट्रैक्टर बेचे थे।
फरवरी 2024 में वीएसटी की कुल बिक्री
फरवरी 2024 में वीएसटी ने 4,170 ट्रैक्टर और पावर टिलर बेचे, जबकि फरवरी 2023 के दौरान वीएसटी ने 4,002 ट्रैक्टर और पावर टिलर बेचे थे| इसे देखकर, हमें पता चलता हैं कि कुल बिक्री के मामले में फरवरी 2024 वीएसटी के लिए बेहतर था।
चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की वीएसटी पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री
चालू वर्ष से फरवरी 2024 की वीएसटी पावर टिलर सेल्स की बात करें तो कंपनी ने 32,507 पावर टिलर बेचे, जबकि चालू वर्ष से फरवरी 2023 तक वीएसटी की बिक्री 32,653 पावर टिलर थी।
चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक ट्रैक्टर बिक्री 4,626 है जो चालू वर्ष की फरवरी 2023 की 6,003 यूनिट्स के मुकाबले कम है।
चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की कुल बिक्री, पावर टिलर्स और ट्रैक्टर्स को मिला कर, 37,133 यूनिट्स है जबकि चालू वर्ष से फरवरी 2023 के लिए यह 38,656 यूनिट्स थी।
नीचे दी गई टेबल की मदद से आप वीएसटी टिलर और ट्रैक्टरों की फरवरी 2024 की बिक्री का अवलोकन कर सकतें है।
विवरण | वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) | इसी अवधि के लिए (संख्या में) | ||
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - फरवरी 2024 | वर्ष से तारीख | वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - फरवरी 2023 | वर्ष से तारीख | |
पावर टिलर | 3,773 | 32,507 | 3,511 | 32,653 |
ट्रैक्टर | 397 | 4,626 | 491 | 6,003 |
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 4,170 | 37,133 | 4,002 | 38,656 |
वीएसटी टिलर्स के बारे में
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड भारत में सबसे भरोसेमंद पावर टिलर और ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक है। यह कंपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों की बाज़ारों के लिए उन्नत तकनीक वाले पावर टिलर और ट्रैक्टर बनाती है। इस कंपनी की स्थापना साल 1967 में हुई थी और उसके बाद से ही वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड ने कई तकनीक के उपयोग से खेती को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। नए आविष्कारो की मदद से वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड भारतीय किसानों की बेहतरी की दिशा में सराहनीय काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि मशीनीकरण और किसानों की उत्पादकता को बढ़ाना है। वीएसटी के आधुनिक पावर टिलर और ट्रैक्टरों की एशिया, अफ्रीका और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में भारी मांग है।
Category
Read More Blogs
The February 2024 tractor sale report of Mahindra’s Farm Equipment Sector is out and Let’s talks about domestic tractor sales, total tractor sales, and export tractor sales in detail. As the report shows, Mahindra sold 21,672 tractors and experienced a decline of...
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की फरवरी 2024 ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट आ गई है और इसमें घरेलू ट्रैक्टर बिक्री, कुल ट्रैक्टर बिक्री और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से बात की गई है। इस रिपोर्ट से हमे पता चलता है...
As February 2024 ended, we have the VST Tillers Tractors sale report for February 2024 with us. The recently released VST sales report throws light on the tractor and power tiller sales. Let’s decode this report for a better understanding. VST Power...
Write Your Comment About फरवरी 2024 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने बेचे ट्रैक्टर से 10 गुना ज्यादा पावर टिलर्स
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 May 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
24 Jun 2025