महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024: जाने घरेलू और निर्यात बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की फरवरी 2024 ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट आ गई है और इसमें घरेलू ट्रैक्टर बिक्री, कुल ट्रैक्टर बिक्री और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से बात की गई है। इस रिपोर्ट से हमे पता चलता है की महिंद्रा ने फरवरी 2024 में कुल 21,672 ट्रैक्टर बेचे और साल दर साल ट्रैक्टर बिक्री में 16% की गिरावट दर्ज की। फरवरी 2023 में इसकी कुल बिक्री 25,791 ट्रैक्टर थी।
अगर हम विशेष रूप से घरेलू बाज़ार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करते हैं, तो महिंद्रा ने फरवरी 2023 में बेचे गए 24,619 ट्रैक्टरों के मुकाबले फरवरी 2024 में घरेलू बाजारों में 20,121 ट्रैक्टर बेचे। इस तरह, महिंद्रा ने घरेलु बाज़ारो की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज की।
निर्यात बाज़ारों में अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए, महिंद्रा ने फरवरी 2023 में 1,172 ट्रैक्टर के मुकाबले फरवरी 2024 में 1,551 ट्रैक्टरों का निर्यात किया। इस तरह साल-दर-साल निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में 32% की वृद्धि हुई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बढ़ती लोकप्रियता की तरफ इशारा करता है।
चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री
महिंद्रा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 3,40,250 यूनिट्स और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री 12,112 यूनिट्स रही। इस तरह, चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की महिंद्रा की कुल बिक्री 3,52,362 ट्रैक्टर है। चालू वर्ष से फरवरी 2023 तक की घरेलू बिक्री 3,55,909 ट्रैक्टर और निर्यात बिक्री 16,622 ट्रैक्टर थी। महिंद्रा से कुल चालू वर्ष की फरवरी 2023 तक की बिक्री 3,72,531 ट्रैक्टर यूनिट्स थी।
इस आँकड़ों पर ग़ौर करने पर हमने पाया कि प्रत्येक क्षेत्र में महिंद्रा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की बिक्री में गिरावट आई है। चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4% की गिरावट देखी गई, निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 27% की गिरावट दर्ज की गई, और कुल ट्रैक्टर बिक्री में 5% की कमी आई।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - फरवरी 2024 | महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - फरवरी 2024 | ||||||||
F24 | F23 | % परिवर्तन | F24 | F23 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 20,121 | 24,619 | -18% | 3,40,250 | 3,55,909 | -4% | |||
निर्यात | 1,551 | 1,172 | 32% | 12,112 | 16,622 | -27% | |||
कुल बिक्री | 21,672 | 25,791 | -16% | 3,52,362 | 3,72,531 | -5% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेडके फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने फरवरी 2024 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा:
''हमने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20,121 ट्रैक्टर बेचे हैं। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों को अभी भी अनियमित और कमजोर मानसून के कारण कृषि तनाव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रबी फसल की कुल उपज अच्छी होनी की उम्मीद है और गेहूं की उपज में भी काफी उछाल देखा जायेगा। क्योंकि सरकार गेहूं की फसल की शीघ्र खरीद का समर्थन कर रही है, कुछ राज्यों में अभी से ही फसल कटाई शुरू हो गई है। विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और आसान ऋण से भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। निर्यात बाजार में, हमने 1,551 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32% अधिक है।
Read More Blogs
The Agri Machinery Business Division of Escorts Kubota has released the February 2024 sales reports and helped us to understand the company’s performance in domestic and export markets for the said period. We present you these numbers in focus. Escorts Kubota Domestic...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने फरवरी 2024 की बिक्री रिपोर्ट जारी की है और इससे हमे एस्कॉर्ट्स कुबोटा के घरेलू और निर्यात बाजारों में की गयी ट्रैक्टर बिक्री से जुडी कुछ ख़ास बातें पता चलतीं है। फरवरी 2024 में...
The February 2024 tractor sale report of Mahindra’s Farm Equipment Sector is out and Let’s talks about domestic tractor sales, total tractor sales, and export tractor sales in detail. As the report shows, Mahindra sold 21,672 tractors and experienced a decline of...
Write Your Comment About महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024: जाने घरेलू और निर्यात बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025