अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने झमाझम बेचे ट्रैक्टर, बिक्री 37,000 के पार
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) भारत के जाने माने ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक और यह ट्रैक्टर देश और विदेश के किसानों में उच्च दक्षता के लिए जाने जाते है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अप्रैल 2024 के लिए घरेलू और निर्यात बाज़ारों में बेचे गए ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जारी की है और हम आपके लिए इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ ज़रूरी जानकारी आए हैं।
अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 37,039 यूनिट्स रहीं जबकि अप्रैल 2023 में महिंद्रा ने कुल 36,405 यूनिट्स बेचीं थी। इस बिक्री के साथ, महिंद्रा ने 2% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की।
अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में महिंद्रा ने घरेलू बाज़ारों में 35,805 यूनिट्स बेचीं और साल-दर-साल बिक्री में 1% की वृद्धि दर्ज की। अप्रैल 2023 में महिंद्रा की घरेलू बाजार की ट्रैक्टर बिक्री 35,398 यूनिट्स थी।
अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
अप्रैल 2024 में महिंद्रा की निर्यात ट्रैक्टर बिक्री 1,234 यूनिट्स है, जबकि अप्रैल 2023 में यह बिक्री 1,007 यूनिट्स थी। इन दर्ज बिक्री के साथ, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सालाना आधार पर 23% की वृद्धि का अनुभव किया।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - अप्रैल 2024 | महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - अप्रैल 2024 | ||||||||
F25 | F24 | % परिवर्तन | F25 | F24 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 35,805 | 35,398 | 1% | 35,805 | 35,398 | 1% | |||
निर्यात | 1,234 | 1,007 | 23% | 1,234 | 1,007 | 23% | |||
कुल बिक्री | 37,039 | 36,405 | 2% | 37,039 | 36,405 | 2% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
VST Tillers Tractors Limited is India’s one of the most renowned farm machinery manufacturers and has firm feet in both national and export markets. The company recently released its tractor and power tillers sale performance data for April 2024 and we present...
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड भारत में सबसे प्रसिद्ध कृषि मशीनरी निर्माताओं में से एक है और अपने उच्च दर्जे के पावर टिलर्स, ट्रैक्टर्स, और भी कईं प्रकार के फार्म इक्विपमेंट्स के चलते इस कंपनी ने राष्ट्रीय और निर्यात दोनों बाजारों में अपनी...
Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES) has announced its total, domestic, and export tractor sales for April 2024, shedding light on the company's performance across domestic and international markets during the month.
Total Mahindra & Mahindra Tractor Sales in April 2024
According...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें अप्रैल 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने झमाझम बेचे ट्रैक्टर, बिक्री 37,000 के पार
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025