जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री में 2.6% गिरावट, थोक बाजार में 9,593 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2024 में 9,593 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ दर्ज की 2.6% की वार्षिक गिरावट।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2024 और Q1 FY25 की कुल, डोमेस्टिक, और एक्सपोर्ट ट्रैक्टर सेल्स से जुड़ा डाटा जारी कर दिया है। भारत में इस अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता द्वारा बेची गई कुल यूनिट्स को जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 के लिए, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जून 2023 में बेची गई 9,270 यूनिट्स के मुकाबले 9,359 यूनिट्स पर रही। इस तरह, घरेलू बाज़ारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 1% वार्षिक वृद्धि दर्ज की है।
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
अगर निर्यात बाजारों की बात करे तो जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 234 यूनिट्स पर रही जो कि जून 2023 में बेची गई 580 यूनिट्स के मुकाबले में लगभग आधी से भी कम है। निर्यात बाज़ारो में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2024 में 59.7% की वार्षिक गिरावट को दर्ज किया।
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) की कुल बिक्री 9,593 यूनिट्स है, जबकि जून 2023 में यह 9,850 यूनिट्स थी। इस तरह, जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री में सालाना आधार पर 2.6% की कमी आई।
वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2024) में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री
जून 2024 के साथ ही वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही भी समाप्त हो गई। इस वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री 25,720 यूनिट्स रही, जबकि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह 26,582 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहा था। जिसके परिणामस्वरूप एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने सालाना आधार पर 3.2% की गिरावट दर्ज की।
विवरण | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री जून 2024 | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री (अप्रैल -जून) (3M) | ||||
FY25 | FY24 | % परिवर्तन | FY25 | FY24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 9,359 | 9,270 | 1.0% | 24,759 | 25,226 | -1.9% |
निर्यात | 234 | 580 | -59.7% | 961 | 1,356 | -29.1% |
कुल बिक्री | 9,593 | 9,850 | -2.6% | 25,720 | 26,582 | -3.2% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
निष्कर्ष
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कुल बिक्री 9,593 यूनिट्स बेचीं और सालाना आधार पर 2.6% की कमी दर्ज की। घरेलू बाजारों में कुल 9,359 यूनिट्स बेचीं, जबकि 234 यूनिट्स निर्यात की गईं और दोनों बाज़ारों का वार्षिक प्रदर्शन क्रमशः 1% की वृद्धि और 59.7% की गिरावट रहा।
Category
Read More Blogs
Mahindra & Mahindra LTD (M&M) is now India’s second-largest auto company in India, standing just behind Maruti Suzuki in terms of market value. It overtakes Tata Motor to grab this position. According to BSE Data, the recorded mcap of M&M stood at...
वैसे तो सेकंड हैंड ट्रैक्टर किसानों के लिए बचत करने का एक बहुत ही अच्छा मौका होता है पर अगर आप कहीं से भी, बिना किसी जाँच पड़ताल के एक पुराना ट्रैक्टर ख़रीद रहे है तो आपके लिए यह एक सर-दर्द भी...
Are you interested in learning about Escort Kubota June 2024 tractor sales? Scroll down to know the total units sold by this leading tractor manufacturer in India. June 2024 Escorts Kubota Domestic Tractor Sales For June 2024, the total domestic tractor sales...
Write Your Comment About जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री में 2.6% गिरावट, थोक बाजार में 9,593 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025