महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 47,319 ट्रैक्टर बेचे, जून 2024 में रिकॉर्ड की 6% वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने एक बार फिर निर्यात और घरेलू बाज़ारों में अपनी पकड़ मजबूत की है और इसका पता हमे महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून 2024 की बिक्री डाटा से पता चलता है।
जून 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजारों में बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2024 में 45888 यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 6% की सराहनीय वृद्धि दर्ज की है। जून 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाज़ारों में 43364 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जून 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की निर्यात बाजारों में बिक्री
अगर निर्यात बाज़ारों की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2023 के मुकाबले में जून 2024 में बेहतर प्रदर्शन किया और 28% की वृद्धि हासिल की। जून 2024 में इसने कुल 1431 यूनिट्स का निर्यात किया, जून 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा का कुल निर्यात 1114 यूनिट्स था।
जून 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री
जून 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निर्यात और घरेलू बाजारों में कुल 47319 यूनिट्स की बिक्री करके सालाना आधार पर 6% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। जून 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 44478 यूनिट्स थीं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की चालू वर्ष की अब तक की बिक्री
वित्त वर्ष 2025 के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा की चालू वर्ष से अब तक की बिक्री 121467 यूनिट्स रही, जिसमें से 116930 यूनिट्स घरेलू बाजारों में बेची गईं और 4537 यूनिट्स का निर्यात किया गया।
अगर जून 2024 में कुल चालू वर्ष से अब तक की बिक्री, में होने वाली सालाना वृद्धि की बात करें तो घरेलू बिक्री में 5%, निर्यात बिक्री 45% और कुल बिक्री में 6% की सालाना वृद्धि दर्ज की गयी।
जून 2023 में कुल दर्ज चालू वर्ष से अब तक की बिक्री 115009 यूनिट्स थी, जबकि जून 2023 के लिए घरेलू और निर्यात बाज़ारों की चालू वर्ष से अब तक की बिक्री क्रमशः 111875 और 3134 यूनिट्स रही।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - जून 2024 | महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - जून 2024 | ||||||||
F25 | F24 | % परिवर्तन | F25 | F24 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 45,888 | 43,364 | 6% | 116,930 | 111,875 | 5% | |||
निर्यात | 1,431 | 1,114 | 28% | 4,537 | 3,134 | 45% | |||
कुल बिक्री | 47,319 | 44,478 | 6% | 121,467 | 115,009 | 6% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
निष्कर्ष
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2024 में कुल 47319 यूनिट्स की बिक्री करके 6% की सालाना वृद्धि का अनुभव किया।अगर इसके घरेलू और निर्यात बाजार प्रदर्शन की बात करें तो 43364 और 1114 यूनिट्स की दर्ज बिक्री दर्ज करके महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 6% और 28% की सालाना वृद्धि दर्ज की।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "कंपनी ने जून 2024 के दौरान घरेलू बाजार में कुल 45888 ट्रैक्टर बेचे हैं और सालाना आधार पर जो पिछले 6% की वृद्धि हासिल करने में कामयाब रहें है। इस वृद्धि के कईं कारण हैं जैसे सरकार द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, प्रमुख खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि और देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की सम्भावनाएँ। रिटेल बाज़ारों में तेजी के साथ-साथ, खरीफ फसल की बुवाई के लिए भूमि की तैयारी से भी आने वाले महीनों में ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की संभावना है। निर्यात बाजार में, हमने कुल 1431 ट्रैक्टर बेचे हैं और सालाना आधार पर 28% की वृद्धि दर्ज की है।"
Category
Read More Blogs
Are you interested in learning about Escort Kubota June 2024 tractor sales? Scroll down to know the total units sold by this leading tractor manufacturer in India.
June 2024 Escorts Kubota Domestic Tractor Sales
For June 2024, the total domestic tractor sales of Escorts...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2024 में 9,593 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ दर्ज की 2.6% की वार्षिक गिरावट।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने जून 2024 और Q1 FY25 की कुल, डोमेस्टिक, और एक्सपोर्ट ट्रैक्टर सेल्स से जुड़ा डाटा जारी कर दिया है। भारत...
The June 2024 Mahindra & Mahindra sales data is out. We analyzed this data so that you can learn about Mahindra & Mahindra's performance in domestic and international markets.
Mahindra & Mahindra Domestic Sales in June 2024
Mahindra & Mahindra's June 2024 domestic sale...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 47,319 ट्रैक्टर बेचे, जून 2024 में रिकॉर्ड की 6% वृद्धि
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025