जून 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 26.36% की गिरावट, बिचे 70,434 ट्रैक्टर!
जून 2024 में, भारत के रिटेल ट्रैक्टर डोमेन ने सालाना स्तर पर 26.36% की गिरावट दर्ज की। चलिए जानते है कि जून 2024 में किस ट्रैक्टर ब्रांड ने रिटेल बाजारों में कुल कितने ट्रैक्टर बेचे और उनकी बाज़ार हिस्सेदारी कितनी रही।
जून 2024 में भारत की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
आइए जून 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री की विस्तार से समीक्षा करें। हमने इस बिक्री डाटा को सबसे कम से लेकर सबसे ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने वाले ब्रांड के क्रम में कवर किया है ।
जून 2024 में कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में कुबोटा ने 1,217 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचकर 1.72% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रही। जून 2023 में, कुबोटा की कुल रिटेल बिक्री 1,731 ट्रैक्टर थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.80% थी।
कुबोटा ने जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच कुल 8,515 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं।
जून 2024 में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया (न्यू हॉलैंड) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में न्यू हॉलैंड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 2,834 ट्रैक्टर यूनिट्स रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 42.0% रही।जून 2023 में इस ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 5.75% थी और इसकी कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 5502 ट्रैक्टर रही। इस तरह, न्यू हॉलैंड ने साल-दर-साल स्तर पर कुछ गिरावट दर्ज की।
सीएनएच ने जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच कुल 17,835 यूनिट्स बेचीं।
जून 2024 में आयशर ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री रिपोर्ट
आयशर ट्रैक्टर ने जून 2024 के दौरान रिटेल ट्रैक्टर बाजारों में कुल 4,625 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचे जबकि जून 2023 में इस ट्रैक्टर निर्माता की कुल बिक्री 4,983 यूनिट्स रही। अगर बाजार हिस्सेदारी की बात करने तो जून 2024 और जून 2023 में आयशर की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 4.02% और 5.75% रही। वित्त वर्ष 25 के लिए आयशर ट्रैक्टर की पहली छह महीने की बिक्री 29,848 यूनिट्स है।
जून 2024 में जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में जॉन डियर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 5,500 यूनिट्स रही और इस ब्रांड ने कुल रिटेल ट्रैक्टर बाजार का 7.80% अपने नाम किया है। जून 2023 में जॉन डियर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 8328 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.62% रही थी।
जॉन डियर ने पहले छह महीनों (जनवरी 2024- जून 2024) में कुल 32,451 यूनिट्स बेचीं।
जून 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ) की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक ) ने रिटेल बाजार में 7,536 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.69% की थी। जून 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की कुल रिटेल बिक्री 10,215 यूनिट्स थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.67% थी।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पहले छह महीने में (जनवरी 2024- जून 2024) 44,274 यूनिट की रिटेल बिक्री की।
जून 2024 में टैफे (मैसी फर्ग्यूसन) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
मैसी फर्ग्यूसन ने जून 2024 में रिटेल बाजारों में 8,646 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.27% की रही। जून 2023 में मैसी फर्ग्यूसन ने 11200 यूनिट्स बेचीं थी और इसकी कुल बाजार हिस्सेदारी 11.70% की थी। इस तरह, मैसी फर्ग्यूसन ने अपनी साल-दर-साल बिक्री में कुछ गिरावट का अनुभव किया।
मैसी फर्ग्यूसन ने जनवरी 2024- जून 2024 की अवधि के लिए कुल 51,173 यूनिट्स`की बिक्री दर्ज की।
जून 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालीका ट्रैक्टर) की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में भारत में तीसरा सबसे ज़्यादा ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड की यूनिट सोनालीका है। सोनलीका की जून 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 9,243 यूनिट थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.12% की थी। जून 2023 में सोनालीका की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 12758 यूनिट थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.33% की थी।
जनवरी 2024- जून 2024 तक सोनालीका की कुल रिटेल बिक्री 57,625 यूनिट्स रही।
जून 2024 में स्वराज डिवीजन के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में स्वराज की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 13280 ट्रैक्टर यूनिट्स रही । इसने कुल रिटेल बाजार का 18.85% हिस्सा हासिल किया। जून 2023 में स्वराज की रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 15922 यूनिट थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 16.64% रही।
जनवरी 2024 और जून 2024 के बीच स्वराज की कुल रिटेल बिक्री 82,457 यूनिट्स रही।
जून 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा रिटेल बाज़ारों में 16332 यूनिट बेचकर और 23.18% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करके जून 2024 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बन गया। हालांकि, इसकी साल-दर-साल बिक्री में थोड़ी गिरावट आई क्योंकि महिंद्रा ने जून 2023 में 21638 यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 22.62% की थी।
अगर जनवरी 2024 से जून 2024 तक महिंद्रा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो यह 100,834 यूनिट्स रही।
जून 2024 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांड्स की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में भारत में अन्य ब्रांड्स की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,221 यूनिट्स रही, जबकि उनकी बाजार हिस्सेदारी 1.73% थी। जून 2023 में, इन अन्य ब्रांडों ने 3455 यूनिट्स बेचीं और इन्होने 3.61% बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
जून 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री
जून 2024 में भारत के रिटेल बाजार में कुल 70,434 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि जून 2023 में यह 95,652 यूनिट्स थी। इस रिकॉर्ड बिक्री के साथ, भारत के रिटेल ट्रैक्टर उद्योग में सालाना आधार पर 26.36% की गिरावट दर्ज की।
रिटेल ट्रैक्टर बिक्री जनवरी - जून 2024
Sr No. | Manufacturer | Month Wise | TOTAL | |||||
JAN | FEB | MAR | APR | MAY | JUN | |||
1 | महिंद्रा | 20,493 | 17,488 | 17,937 | 12,656 | 15,928 | 16,332 | 100,834 |
2 | स्वराज | 16,465 | 14,109 | 14,476 | 11,032 | 13,095 | 13,280 | 82,457 |
3 | सोनालीका | 11,518 | 9,858 | 10,356 | 7,424 | 9,226 | 9,243 | 57,625 |
4 | मैसी फर्ग्यूसन | 11,004 | 8,315 | 9,065 | 5,626 | 8,517 | 8,646 | 51,173 |
5 | एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 8,187 | 7,458 | 7,565 | 5,871 | 7,657 | 7,536 | 44,274 |
6 | जॉन डियर | 5,668 | 5,842 | 5,598 | 4,713 | 5,130 | 5,500 | 32,451 |
7 | आयशर | 6,234 | 5,370 | 5,274 | 3,882 | 4,463 | 4,625 | 29,848 |
8 | न्यू हॉलैंड | 3,477 | 2,980 | 3,314 | 2,384 | 2,846 | 2,834 | 17,835 |
9 | कुबोटा | 1,737 | 1,737 | 1,591 | 1,076 | 1,157 | 1,217 | 8,515 |
10 | अन्य | 3177 | 2306 | 1881 | 1122 | 1168 | 1221 | 10,875 |
Total | 87,960 | 75,463 | 77,057 | 55,786 | 69,187 | 70,434 | 4,35,887 |
अस्वीकरण:
1- उपरोक्त लिखें डाटा में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
2- रिपोर्ट में दर्ज वाहन रिटेल डेटा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एकत्रित किया गया है इसमें 03.07.24 तक का डाटा है। इसको एकत्र करने के लिए कुल 1,700 आरटीओ में से 1,567 का उपयोग किया गया है।
Category
Read More Blogs
VST Tillers Tractors has recently released its sales data for power tillers and tractor sectors for June 2024. Below, you will find interesting numbers related to VST Tillers Tractors June 2024 sales. VST Power Tiller Sales in June 2024 VST Tillers Tractors...
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने हाल ही में जून 2024 के लिए पावर टिलर और ट्रैक्टर सेक्टर के लिए अपने बिक्री डेटा जारी किए हैं। नीचे, आपको वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स जून 2024 की बिक्री से संबंधित दिलचस्प संख्याएँ मिलेंगी। जून 2024 में वीएसटी...
In June 2024, India’s retail tractor domain decreased by 26.36%. Scroll down to learn more about the individual sales and YoY growth of leading tractor manufacturers in India during June 2024. Retail Tractor Sales in India for June 2024 Let’s review the...
Write Your Comment About जून 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 26.36% की गिरावट, बिचे 70,434 ट्रैक्टर!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025