जून 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: जानिए ब्रांड प्रदर्शन और मासिक वृद्धि के बारे में
ट्रैक्टर के अलावा, हार्वेस्टर भारत में बड़ी मात्रा में बिकने वाला कृषि उपकरण है। आज हम आपके लिए भारत में जून 2024 में हुई कुल रिटेल हार्वेस्टर की बिक्री से जुड़ा महत्वपूर्ण डाटा लाए हैं।
जून 2024 में भारत में कुल रिटेल हार्वेस्टर बिक्री 595 यूनिट्स रही। अगर आप हार्वेस्टर मार्किट के सबसे मशहूर ब्रांडों की रिटेल बिक्री और उनकी मासिक वृद्धि के बारे में जानना चाहतें हैं तो हम आपकी मदद करेंगे।
जून 2024 में हार्वेस्टर की रिटेल बिक्री से जुड़े कुछ तथ्य
जनवरी-24 से जून 2024 तक रिटेल हार्वेस्टर की बिक्री 5,791 यूनिट्स रही जो पिछले साल जनवरी से जून तक बेची गई 9,099 यूनिट्स के मुकाबले काफी कम है। इस बिक्री डाटा से यह बिलकुल साफ़ है कि रिटेल हार्वेस्टर की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर काफी गिरावट आई है।
बिक्री में इस भारी गिरावट का सबसे बड़ा कारण है भारत सरकार द्वारा स्टेज III (BS3) मानदंड को स्टेज IV (BS4) मानदंडों में अपग्रेड करना है। इन नए मानदंड को अपनाने के लिए हार्वेस्टर निर्माताओं को उच्च तकनीक वाले डीजल इंजन का उपयोग करना अनिवार्य हो गया।
इन बदलावों के चलते हार्वेस्टर की उत्पादन लागत पहले से अधिक हो गई है जिसके चलते हार्वेस्टर निर्माताओ को हार्वेस्टर की कीमतों में भी इजाफ़ा करना पड़ा। कीमत के अचानक बढ़ने से हार्वेस्टर की रिटेल बिक्री पर असर पड़ा जिसके कारण कम यूनिट्स की बिक्री हुई।
अगर हम चालू कैलेंडर वर्ष (जनवरी-जून 2024) के लिए सबसे अधिक यूनिट बेचने वाले ब्रांड की बात करें तो विशाल (मनकू एग्रोटेक) भारत में शीर्ष हार्वेस्टर ब्रांड है, जिसकी कुल रिटेल बिक्री 1,067 यूनिट है। दूसरे और तीसरे स्थान पर करतार और मलकीत हैं, जिन्होंने रिटेल बाज़ारों में क्रमशः 775 और 399 यूनिट की बिक्री की।
प्रीत, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड और पुन्नी विश्वकर्मा जैसे हार्वेस्टर ब्रांड एक कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इन सभी ब्रांड्स की कुल रिटेल बिक्री के आंकड़ों में अंतर बहुत ही कम है।
प्रीत और जॉन डियर के बिक्री आंकड़ों के बीच सिर्फ 41 यूनिट्स का अंतर है तो जॉन डीयर और न्यू हॉलैंड के बीच सिर्फ 14 यूनिट्स का अंतर है। इसी तरह, न्यू हॉलैंड और दशमेश ब्रांड के बीच सिर्फ 4 यूनिट्स और दशमेश और पुन्नी विश्वकर्मा के बीच सिर्फ 2 यूनिट्स का अंतर है, जो अन्य ब्रांडों की तुलना में काफी कम है । इतने कम अंतर के चलते इन ब्रांडों की रैंकिंग आसानी से बदल सकती है।
क्र.सं. |
निर्माता |
जून 2024 |
जून 2023 |
जून24 से जून24 |
जून23 से जून23 |
1 |
विशाल |
57 |
558 |
1,067 |
1,513 |
2 |
करतार |
116 |
574 |
775 |
1,420 |
3 |
मलकीत |
26 |
274 |
399 |
642 |
4 |
प्रीत |
15 |
198 |
289 |
587 |
5 |
जॉन डियर |
20 |
43 |
248 |
261 |
6 |
न्यू हॉलैंड |
29 |
70 |
234 |
223 |
7 |
दशमेश |
21 |
129 |
230 |
354 |
8 |
पुन्नी विश्वकर्मा |
2 |
27 |
228 |
204 |
9 |
गुरु नानक |
15 |
58 |
140 |
256 |
10 |
गुरदयाल |
26 |
79 |
117 |
157 |
11 |
के.एस. एग्रीकल्चरल |
18 |
82 |
116 |
217 |
12 |
सुरिंदरा |
15 |
46 |
101 |
151 |
13 |
शक्तिमान |
19 |
98 |
100 |
248 |
14 |
के.एस. एग्रोटेक |
16 |
3 |
84 |
29 |
15 |
महिंद्रा |
11 |
75 |
67 |
173 |
16 |
अन्य |
189 |
1,182 |
1,596 |
2,664 |
|
कुल |
595 |
3,496 |
5,791 |
9,099 |
जून 2024 में भारत के विभिन्न ब्रांड की रिटेल हार्वेस्टर बिक्री
हम आपके लिए भारत के शीर्ष 15 ब्रांडों की जून 2024 में हुई हार्वेस्टर रिटेल बिक्री का विवरण लेकर आएं हैं।
जून 2024 में विशाल हार्वेस्टर बिक्री
जून 2024 में कुल 57 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचकर, विशाल भारत में दूसरा सबसे अधिक बिक्री करने वाला ब्रांड बन गया। जून 2023 में, इस ब्रांड ने 558 यूनिट्स बेचीं थी। जनवरी 2024- जून 2024 के लिए दर्ज की गई 1,067 यूनिट्स बिक्री जनवरी 2023- जून 2023 के दौरान बेची गई 1,513 यूनिट्स के मुकाबले कम रही।
जून 2024 में करतार हार्वेस्टर बिक्री
करतार हार्वेस्टर ब्रांड ने जून 2023 में बेची गई 574 यूनिट्स के मुकाबले 116 यूनिट्स बेचकर जून 2024 में भारत में सबसे अधिक हार्वेस्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया।पर अगर साल-दर-साल बिक्री की बात करें तो इस ब्रांड ने गिरावट दर्ज की है। जनवरी 2024 से जून 2024 तक की कुल बिक्री 775 यूनिट्स रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस ब्रांड ने कुल 1,420 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
जून 2024 में मलकीत हार्वेस्टर की बिक्री
मलकीत ब्रांड ने जून 2024 में भारत में 26 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं, जबकि जून 2023 में इसकी दर्ज बिक्री 274 यूनिट्स थी। इस तरह, इस ब्रांड ने साल-दर-साल बिक्री में भारी गिरावट का अनुभव किया। जनवरी 2024-जून 2024 तक की बिक्री 399 यूनिट्स थी जबकि जनवरी 2023-जून 2023 में यह 642 यूनिट्स थी।
जून 2024 में प्रीत हार्वेस्टर की बिक्री
प्रीत एग्रो ने जून 2024 में 15 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जबकि जून 2023 में इसकी बिक्री 198 यूनिट्स थी। इस तरह, इस ब्रांड ने साल-दर-साल स्तर पर भारी गिरावट दर्ज की। जनवरी 2024-जून 2024 के दौरान इसकी बिक्री 289 यूनिट्स है, जबकि जनवरी 2023-जून 2023 के दौरान यह बिक्री 587 यूनिट्स थीं।
जून 2024 में जॉन डियर हार्वेस्टर की बिक्री
जॉन डियर ने जून 2024 में 20 हार्वेस्टर यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस ब्रांड की पहली छह महीने की बिक्री (जनवरी 2024-जून 2024) 248 यूनिट्स है। जून 2023 में हार्वेस्टर की बिक्री 43 यूनिट थी, जबकि जनवरी 2023-जून 2023 की बिक्री 261 यूनिट पर रही।
जून 2024 में न्यू हॉलैंड हार्वेस्टर की बिक्री
न्यू हॉलैंड में जून 2024 में कुल 29 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जबकि जून 2023 में कंपनी 70 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचने में क़ामयाब रही थी। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर गिरावट का सामना किया। पहली छह महीने की बिक्री (जनवरी 2024- जून 2024) जनवरी 2023- जून 2023 के दौरान बेची गई 223 यूनिट्स के मुकाबले 234 यूनिट्स रही।
जून 2024 में दशमेश हार्वेस्टर की बिक्री
दशमेश ने जून 2024 में 21 यूनिट्स बेचीं, जबकि जून 2023 में 129 यूनिट्स बेची गईं थी जिससे यह पता चलता है कि दशमेश ने साल-दर-साल बिक्री में गिरावट दर्ज की। दशमेश ने जनवरी 2024- जून 2024 के बीच कुल 230 यूनिट्स बेचीं, जबकि जनवरी 2023- जून 2023 के बीच इसने 354 यूनिट्स बेचीं।
जून 2024 में पुन्नी विश्वकर्मा हार्वेस्टर की बिक्री
पुन्नी विश्वकर्मा ने जून 2024 में 2 हार्वेस्टर बेचे, जबकि जून 2023 में 27 यूनिट्स बेची गईं। 2024 (जनवरी 2024- जून 2024) के लिए पहले छह महीने की बिक्री 228 यूनिट्स रही, जबकि इस ब्रांड की 2023 के पहले छह महीने की बिक्री 204 यूनिट्स रही।
जून 2024 में गुरु नानक एग्री हार्वेस्टर की बिक्री
गुरु नानक एग्री ने जून 2024 में 15 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जोकि जून 2023 में बेचीं गई 58 यूनिट्स के मुकाबले में कम है और साल दर साल बिक्री में भारी गिरावट को दर्शाता है। ब्रांड ने जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच 140 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 256 यूनिट की बिक्री हुई थी।
जून 2024 में गुरदयाल हार्वेस्टर की बिक्री
गुरदयाल ने जून 2024 में 26 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं, जबकि जून 2023 में इसकी बिक्री 79 यूनिट्स रही थी। जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच इसकी बिक्री 117 यूनिट्स रही, जबकि जनवरी 2023 से जून 2023 के दौरान 157 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
जून 2024 में के.एस. एग्रीकल्चरल हार्वेस्टर की बिक्री
के.एस. एग्रीकल्चरल ने जून 2024 में 18 यूनिट्स बेचीं, जो जून 2023 में बेचीं गई 82 यूनिट्स के मुक़ाबले काफी कम है । जनवरी 2024- जून 2024 के बीच, इसने कुल 116 यूनिट्स बेचीं, जबकि जनवरी 2023- जून 2023 में यह ब्रांड 217 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही थी।
जून 2024 में सुरिंदरा हार्वेस्टर की बिक्री
जून 2024 में सुरिंदरा हार्वेस्टर की बिक्री जून 2023 में बेची गई 46 यूनिट्स के मुकाबले 15 यूनिट्स पर रही। इसने जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच 101 हार्वेस्टर बेचे, जबकि जनवरी 2023- जून 2023 में यह कंपनी 151 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचने में कामयाब रही थी।
जून 2024 में शक्तिमान हार्वेस्टर की बिक्री
शक्तिमान ने जून 2024 में कुल 19 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं और साल 2024 के पहले छह महीने की बिक्री (जनवरी 2024- जून 2024) 100 यूनिट्स पर रही। हालांकि, जून 2023 में इसने कुल 98 यूनिट्स बेचीं और इसकी पहली छह महीने की बिक्री (जनवरी 2023- जून 2023) 248 यूनिट्स थी।
जून 2024 में के.एस. एग्रोटेक हार्वेस्टर की बिक्री
के.एस. एग्रोटेक ने जून 2024 में 16 हार्वेस्टर बेचे। साल 2024 के पहले छह महीनों के लिए इसकी दर्ज रिटेल बिक्री 84 यूनिट्स है।
जून 2024 में महिंद्रा हार्वेस्टर की बिक्री
महिंद्रा ने जून 2024 में 11 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं और जून 2023 में कुल 75 यूनिट्स बेचीं थी। इस तरह इस ब्रांड ने वार्षिक गिरावट दर्ज की। महिंद्रा ने साल 2024 के पहले छह महीनों (जनवरी 2024- जून 2024) की बिक्री 67 यूनिट्स रही जबकि साल 2023 के पहले छह महीनों में 173 यूनिट्स बेची गईं थी।
जून 2024 में अन्य ब्रांड की बिक्री
भारत में उपलब्ध अन्य सभी हार्वेस्टर ब्रांडों ने जून 2024 में मिलकर 189 यूनिट्स बेचीं, जबकि पहले छह महीनों की बिक्री 1,596 यूनिट्स थी।
अस्वीकरण:
1- उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
2- वाहन रिटेल डाटा 03.07.24 तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एकत्र किया गया है। कुल 1,700 आरटीओ में से 1,567 आरटीओ का उपयोग किया गया था डाटा इकट्ठा करने के लिए।
Category
Read More Blogs
Mahindra & Mahindra Financial Services released the overall disbursement data for June 2024 on July 2nd, 2024. M&M Financial Services experienced a 3% YoY growth in June 2024 and the total disbursement of the company remained at Rs. 4,370 crores.
The business assets...
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने 2 जुलाई, 2024 को जून 2024 में दिए गए लोन और कंपनी के प्रदर्शन से जुड़े कुछ मुख्य डेटा जारी किया है। हम उसी डाटा का विस्तार विवरण आपके लिए लेकर आए है।
एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज...
ऐसा अक्सर देखा गया है कि किसान एक कृषि उपकरण तो खरीद लेते है पर तब भी उसको सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते है और इसका सबसे बड़ा कारण होता है सही कृषि उपकरण (मैचिंग इम्प्लीमेंट) का ना होना। मैचिंग इम्प्लीमेंट...
Write Your Comment About जून 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: जानिए ब्रांड प्रदर्शन और मासिक वृद्धि के बारे में
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025