जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स 27,209 यूनिट रही, 8% की वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा जुलाई 2024 की घरेलू और निर्यात बाजारों के सेल्स डाटा के अनुसार कंपनी ने साल-दर-साल स्तर पर 8% की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई 2024 सेल्स से जुडी और जांनकारी के लिए ब्लॉग को पूरा पढ़ें।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई 2024 में घरेलू बिक्री
घरेलू बाजारों में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2024 के दौरान कुल 25,587 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं जबकि जुलाई 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा 24,168 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही थी। इस तरह भारत के इस जाने माने ट्रैक्टर निर्माता ने घरेलू बाजारों में 6% की वृद्धि को दर्ज किया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई 2024 में निर्यात बिक्री
जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1,622 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि जुलाई 2023 में कुल निर्यात 1,007 यूनिट्स रहा था। इस तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निर्यात बाज़ारों में होने वाली ट्रैक्टर बिक्री में 61% वृद्धि को दर्ज किया।
ट्रैक्टर से लेकर सब्सिडी तक की सभी जानकारी के लिए फॉलो करे-
व्हाट्सएप चैनल : https://bit.ly/tg-wachannel
महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई 2024 में हुई कुल बिक्री
जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री (घरेलु और निर्यात) 27,209 यूनिट्स रही, जबकि इस ट्रैक्टर निर्माता ने जुलाई 2023 में कुल 25,175 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी। इस तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल बिक्री में 8% की वृद्धि दर्ज की।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - जुलाई 2024 | |||
F25 | F24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 25,587 | 24,168 | 6% |
निर्यात | 1,622 | 1,007 | 61% |
कुल बिक्री | 27,209 | 25,175 | 8% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा की चालु वर्ष से जुलाई 2024 की बिक्री
अगर चालु वर्ष से जुलाई 2024 की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 1,48,676 यूनिट्स रही जिसमें से 1,42,517 यूनिट्स घरेलू बाज़ारों में और 6,159 यूनिट्स निर्यात बाज़ारों में बिकी।
वहीँ चालु वर्ष से जुलाई 2023 की कुल बिक्री, घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री क्रमशः 1,40,184 यूनिट्स, 1,36,043 यूनिट्स और 4,141 यूनिट्स पर रही। इस तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चालु वर्ष से जुलाई तक की कुल, घरेलू और निर्यात बिक्री में क्रमशः 6%, 5%, और 49% की वृद्धि दर्ज की।
महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - YTD जुलाई 2024 | |||
F25 | F24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 1,42,517 | 1,36,043 | 5% |
निर्यात | 6,159 | 4,141 | 49% |
कुल बिक्री | 1,48,676 | 1,40,184 | 6% |
निष्कर्ष
जुलाई 2024 महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए शानदार रहा क्योंकि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल बिक्री में 8% की वृद्धि, घरेलू बिक्री में 6% की वृद्धि, और निर्यात बिक्री में 61% की वृद्धि दर्ज की । कुल बिक्री 27,209 यूनिट्स, घरेलु बिक्री 25,587 यूनिट्स, और निर्यात 1,622 यूनिट्स रहा।
ट्रैक्टर से लेकर सब्सिडी तक की सभी जानकारी के लिए फॉलो करे-
व्हाट्सएप चैनल : https://bit.ly/tg-wachannel
Category
Read More Blogs
VST Tillers Tractors Ltd. has released the July 2024 sales data for power tillers and tractors. Let’s review these figures and compare them with the same period of last year. VST Power Tiller Sales in July 2024 In July 2024, VST sold...
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जुलाई 2024 की पावर टिलर्स और ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। चलिए इस कंपनी के जुलाई 2024 के प्रदर्शन को अच्छे से समझते है। जुलाई 2024 में वीएसटी पावर टिलर की बिक्री वीएसटी जुलाई 2024...
Mahindra & Mahindra's July 2024 tractor sale for domestic and export markets is out and provides an overview of this tractor manufacturer's performance. Let’s break down the market-wise Mahindra & Mahindra July 2024 tractor sales and YoY growth. Mahindra & Mahindra July...
Write Your Comment About जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स 27,209 यूनिट रही, 8% की वृद्धि
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025