जुलाई 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: जानिए ब्रांड प्रदर्शन और मासिक वृद्धि के बारे में
जुलाई 2024 के दौरान भारत में कुल 590 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचे गए। विशाल, करतार और मलकीत जैसे ब्रांड सबसे ज़्यादा बिकने वाले शीर्ष तीन ब्रांड बन गए।
जुलाई 2024 में भारत के मुख्य हार्वेस्टर ब्रांड की बिक्री
चलिए अब जानतें है की भारत के किस हार्वेस्टर ब्रांड ने जुलाई 2024 में कितनी बिक्री की। हम आपके लिए भारत के 15 मुख्य हार्वेस्टर ब्रांड का बिक्री डाटा लाए है।
जुलाई 2024 में हार्वेस्टर ट्रैक्टर की बिक्री से जुडी मुख्य बातें:
जुलाई 2024 में भारत की कुल रिटेल हार्वेस्टर की बिक्री 590 यूनिट्स रही, जबकि जुलाई 2023 में यह 167 यूनिट्स थी। अगर हम चालु वर्ष से अब तक की हार्वेस्टर बिक्री की बात करें, तो जनवरी-जुलाई 2024 में यह 6,386 यूनिट्स रही, जबकि जनवरी-जुलाई 2023 में 9,266 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह, जुलाई में हार्वेस्टर की बिक्री में वृद्धि हुई, जबकि चालु वर्ष से अब तक (जनवरी-जुलाई) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
भारत में स्टेज III का भारत स्टेज IV एमिशन नॉर्म्स होने से हार्वेस्टर की कीमते बढ़ गयी है। पर तभी भी जुलाई हार्वेस्टर सेल में सालाना स्तर पर वृद्धि दर्ज की है जो एक अच्छा संकेत हैं।
जुलाई 2024 में करतार 102 यूनिट्स बेचकर देश में सबसे अधिक हार्वेस्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः 63 और 35 यूनिट्स की बिक्री के साथ विशाल, मंकू और जॉन डियर हैं।
मलकीत, प्रीत, गुरु नानक, दशमेश, गुरदयाल और न्यू हॉलैंड जैसे ब्रांड कड़ी प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं क्योंकि जुलाई 2024 में उनकी कुल हार्वेस्टर बिक्री के बीच का अंतर बहुत कम है। मलकीत ने प्रीत से केवल दो अतिरिक्त हार्वेस्टर बेचे जबकि प्रीत ने गुरु नानक द्वारा बेची गई 25 यूनिट्स की तुलना में केवल दो अधिक हार्वेस्टर बेचे। दशमेश और गुरदयाल ने रिटेल बाज़ारों में बराबर हार्वेस्टर, 21 यूनिट्स, बेचे जबकि न्यू हॉलैंड ने 20 यूनिट्स बेचीं। जैसा की दिख रहा हैं , इन सभी ब्रांड्स की सेल्स में अंतर बहुत बड़ा नहीं है और ये ब्रांड आसानी से अपनी रैंकिंग बदल सकते हैं।
क्र.सं. |
निर्माता |
जुलाई 2024 |
जुलाई 2023 |
जनवरी - जुलाई 2024 |
जनवरी - जुलाई 2023 |
1 |
विशाल |
63 |
7 |
1,131 |
1,520 |
2 |
करतार |
102 |
49 |
877 |
1,469 |
3 |
मलकीत |
29 |
2 |
428 |
644 |
4 |
प्रीत |
27 |
8 |
316 |
595 |
5 |
जॉन डियर |
35 |
27 |
284 |
288 |
6 |
न्यू हॉलैंड |
20 |
3 |
254 |
226 |
7 |
दशमेश |
21 | 4 | 252 | 358 |
8 |
पुन्नी विश्वकर्मा |
11 |
2 |
239 |
206 |
9 |
गुरु नानक |
25 |
16 |
165 |
272 |
10 |
गुरदयाल |
21 |
0 |
138 |
157 |
11 |
के.एस. एग्रीकल्चरल |
9 |
2 |
126 |
219 |
12 |
शक्तिमान |
13 |
2 |
113 |
250 |
13 |
सुरिंदरा |
7 |
0 |
108 |
151 |
14 |
के.एस. एग्रोटेक |
7 |
0 |
91 |
29 |
15 |
महिंद्रा |
8 |
3 |
75 |
176 |
16 |
अन्य |
192 |
42 |
1,789 |
2,706 |
|
कुल |
590 |
167 |
6,386 |
9,266 |
जुलाई 2024 में विशाल की हार्वेस्टर बिक्री
जुलाई 2024 में विशाल मंकू ने कुल 63 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं और वृद्धि दर्ज की क्योंकि जुलाई 2023 में इस ब्रांड ने 7 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं थी।
जनवरी 2024-जुलाई 2024 तक की बिक्री 1,131 यूनिट्स रही जो कि जनवरी 2023-जुलाई 2023 के दौरान बेची गई 1,520 यूनिट्स के मुकाबले कम हैं।
जुलाई 2024 में करतार की हार्वेस्टर बिक्री
करतार ने जुलाई 2024 में कुल 102 यूनिट्स बेचीं और यह भारत का दूसरा सबसे अधिक हार्वेस्टर बेचने वाला ब्रांड बन गया है। जुलाई 2023 में इस ब्रांड की कुल हार्वेस्टर बिक्री 49 यूनिट्स थी।
जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक की बिक्री पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 1,469 यूनिट्स के मुकाबले 877 यूनिट्स पर रही।
जुलाई 2024 में मलकीत एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड की हार्वेस्टर की बिक्री
मलकीत जुलाई 2024 में 29 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचने में सफल रहा। जुलाई 2023 में इसकी बिक्री 2 यूनिट्स थी।
जनवरी 2024- जुलाई 2024 की बिक्री जनवरी 2023- जून 2023 तक बेची गई 644 यूनिट्स के मुकाबले 428 यूनिट्स पर रही।
जुलाई 2024 में प्रीत की हार्वेस्टर की बिक्री
प्रीत ने जुलाई 2024 में जुलाई 2023 के मुकाबले हार्वेस्टर की बिक्री में वृद्धि को दर्ज किया है। जुलाई 2024 में कंपनी 27 यूनिट्स बेचने में सफल रही तो जुलाई 2023 में इसकी दर्ज हार्वेस्टर बिक्री 8 यूनिट्स ही रही। जनवरी 2024- जुलाई 2024 के दौरान प्रीत ने 316 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जबकि जनवरी 2023 - जुलाई 2023 के दौरान कंपनी ने 595 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं थी।
जुलाई 2024 में जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की हार्वेस्टर बिक्री
जॉन डियर ने जुलाई 2023 से बेहतर प्रदर्शन करतें हुए जुलाई 2024 में 35 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचे। जुलाई 2023 में इसकी हार्वेस्टर बिक्री 27 यूनिट्स थी।
अगर पहले सात महीने की बिक्री (जनवरी 2024- जुलाई 2024) की बात करें 2024 में यह 284 यूनिट्स रही जबकि 2023 में यह 288 यूनिट्स थी।
जुलाई 2024 में न्यू हॉलैंड की हार्वेस्टर बिक्री
न्यू हॉलैंड ने जुलाई 2024 में कुल 20 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी 2024 के पहले सात महीनों (जनवरी 2024- जुलाई 2024) की बिक्री 254 यूनिट्स रही।
जुलाई 2023 में कंपनी ने कुल 3 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं थी और साल के पहले साथ महीनो (जनवरी 2023 - जुलाई 2023 ) की बिक्री 226 यूनिट्स थी।
जुलाई 2024 में दशमेश की हार्वेस्टर बिक्री
दशमेश ने जुलाई 2023 में बेचीं गयी 4 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2024 में अधिक बिक्री की। जुलाई 2024 में दशमेश की कुल हार्वेस्टर बिक्री 21 यूनिट्स रही।
दशमेश ने जनवरी 2024- जुलाई 2024 के बीच कुल 252 यूनिट्स बेचीं जबकि जनवरी 2023- जुलाई 2023 में कुल बिक्री 358 यूनिट्स थी।
जुलाई 2024 में पुन्नी विश्वकर्मा की हार्वेस्टर बिक्री
पुन्नी विश्वकर्मा ने जुलाई 2024 में कुल 11 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जो कि जुलाई 2023 में बेचीं गयी 2 यूनिट्स के मुकाबले में अधिक है। साल 2024 के पहले सात महीने (जनवरी 2024- जुलाई 2024) में पुन्नी विश्वकर्मा ने कुल 239 यूनिट्स बेचीं जबकि साल 2023 के पहले सात महीने (जनवरी 2023 - जुलाई 2023) में विश्वकर्मा ने कुल 206 यूनिट्स बेचीं थी।
जुलाई 2024 में गुरु नानक की हार्वेस्टर बिक्री
गुरु नानक की जुलाई 2024 में कुल हार्वेस्टर बिक्री 25 यूनिट्स रही जबकि पिछले साल , जुलाई 2023 में इस ब्रांड ने कुल 16 यूनिट्स की बिक्री की थी। अगर हम (जनवरी-जुलाई) की बात करें तो यह वर्ष 2024 के लिए यह 165 यूनिट्स और वर्ष 2023 के लिए यह 272 यूनिट्स रही।
जुलाई 2024 में गुरदयाल की हार्वेस्टर की बिक्री
गुरदयाल ने जुलाई 2024 में कुल 21 यूनिट्स बेचीं, जबकि जुलाई 2023 में इस ब्रांड ने कुल 0 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जनवरी 2024 से जुलाई 2024 के बीच यह ब्रांड 138 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रहा जबकि जनवरी 2023 से जुलाई 2023 के दौरान इसने 157 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जुलाई 2024 में के.एस. एग्रीकल्चरल की हार्वेस्टर बिक्री
जुलाई 2024 में के.एस. एग्रीकल्चरल ने कुल 9 यूनिट्स बेचीं, जबकि जुलाई 2023 में इसकी कुल बिक्री 2 यूनिट्स थी। जनवरी 2024- जुलाई 2024 के बीच, इसने जनवरी 2023- जुलाई 2023 में बेची गई 219 यूनिट्स के मुकाबले कुल 126 यूनिट्स बेचीं।
जुलाई 2024 में शक्तिमान की हार्वेस्टर बिक्री
जुलाई 2024 में शक्तिमान ने कुल 13 हार्वेस्टर यूनिट्स बेचीं जबकि जुलाई 2023 में इसने कुल 2 यूनिट्स बेचीं थी। इसकी जनवरी 2024 - जुलाई 2024 तक की बिक्री 113 यूनिट्स रही जो जनवरी 2023 - जुलाई 2023 में होने वाली कुल 250 यूनिट्स बिक्री से कम है।
जुलाई 2024 में सुरिंदरा की हार्वेस्टर बिक्री
सुरिंदरा हार्वेस्टर ब्रांड जुलाई 2024 में कुल की 7 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रहा। इसने जनवरी 2024 से जुलाई 2024 के बीच 0 हार्वेस्टर बेचे।
इस ब्रांड की जुलाई 2023 बिक्री 151 यूनिट्स रही जबकि इसकी जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक की बिक्री 108 यूनिट्स रही।
जुलाई 2024 में के.एस. एग्रोटेक की हार्वेस्टर बिक्री
के.एस. एग्रोटेक ने जुलाई 2024 में कुल 7 हार्वेस्टर बेचे वहीँ इस ब्रांड की जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक की हार्वेस्टर बिक्री 0 यूनिट्स है। इसने जनवरी 2024 से जुलाई 2024 के बीच 91 हार्वेस्टर बेचे, जबकि जनवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच 29 यूनिट्स बेचे थे।
जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हार्वेस्टर बिक्री
जुलाई 2024 में महिंद्रा ने कुल 8 हार्वेस्टर बेचे जो जुलाई 2023 में बेचे गए 3 हार्वेस्टर की तुलना में अधिक है।
महिंद्रा ने 2024 के पहले सात महीनों (जनवरी 2024- जुलाई 2024) में कुल 75 यूनिट्स बेचीं जबकि जनवरी 2023 - जुलाई 2023 में कुल 176 यूनिट्स बेचीं गई थी।
जुलाई 2024 में अन्य ब्रांडों की बिक्री
भारत में अन्य सभी हार्वेस्टर ब्रांडों ने मिलकर जुलाई 2023 में बेची गई 42 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2024 में 192 यूनिट्स बेचीं। अन्य हार्वेस्टर ब्रांडों की चालू वर्ष से जुलाई 2024 की बिक्री 1,789 यूनिट्स है जबकि साल 2023 के लिए यह 2,706 यूनिट्स थी।
अस्वीकरण:
1- उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
2- वाहन रिटेल डाटा 03.07.24 तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एकत्र किया गया है। कुल 1,700 आरटीओ में से 1,567 आरटीओ का उपयोग किया गया था डाटा इकट्ठा करने के लिए।
Category
Read More Blogs
Mahindra & Mahindra's July 2024 tractor sale for domestic and export markets is out and provides an overview of this tractor manufacturer's performance. Let’s break down the market-wise Mahindra & Mahindra July 2024 tractor sales and YoY growth. Mahindra & Mahindra July...
महिंद्रा एंड महिंद्रा जुलाई 2024 की घरेलू और निर्यात बाजारों के सेल्स डाटा के अनुसार कंपनी ने साल-दर-साल स्तर पर 8% की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई 2024 सेल्स से जुडी और जांनकारी के लिए ब्लॉग को पूरा...
The harvester sales in India during July 2024 remained at 590 units. Brands like Vishal, Kartar, and Malkit became the top three highest-selling brands. Below, you will find the brand-wise harvester July 2024 sales data. Insights into Harvester Sale in July 2024...
Write Your Comment About जुलाई 2024 में हार्वेस्टर रिटेल बिक्री: जानिए ब्रांड प्रदर्शन और मासिक वृद्धि के बारे में
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025