महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने दर्ज की 3% की वृद्धि, जुलाई 2024 में रु. 4,530 करोड़ से अधिक के लोन दिए
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुलाई 2024 में कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा एहम डाटा जारी कर दिया है। इस डाटा के अनुसार, कंपनी ने मासिक स्तर पर 3% की वृद्धि दर्ज़ की है। चलिए इससे जुडी और बातें जानतें हैं।
जुलाई 2024 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने साल-दर-साल आधार पर 3% की वृद्धि की, जबकि कुल 4,530 करोड़ रूपए का लोन वितरण किया। जबकि, जनवरी-जुलाई 2024 तक कंपनी की सालाना वृद्धि दर 5% रही और कुल लोन वितरण 17,270 करोड़ रुपये का रहा।
जुलाई 2024 के लिए, कंपनी की कुल व्यावसायिक संपत्ति रु. 1,07,300 करोड़ रुपये रही जो जून 2024 में दर्ज 1,06,200 करोड़ रुपये की कुल व्यावसायिक संपत्ति के मुकाबले ज़्यादा है। इस तरह, कंपनी की व्यावसायिक संपत्ति मार्च 2024 की तुलना में 5% और जुलाई 2023 की तुलना में 22% की वृद्धि हुई।
जुलाई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की कलेक्शन एफिशिएंसी जुलाई 2023 में दर्ज 96% की मुकाबले 95% रही। हालांकि, कंपनी की कलेक्शन एफिशिएंसी मासिक स्तर पर वही रही क्योंकि यह जून 2024 में भी 95% थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की स्टेज-3 और स्टेज-2 एसेट्स 10% से नीचे रहीं। कंपनी ने 7,600 करोड़ रुपये के लिक्विडिटी फण्ड की मदद से अपनी बैलेंस शीट पर एक मजबूत स्थिति बनाए रखी है।
कुछ जानने योग्य महत्वपूर्ण शब्द
कलेक्शन एफिशिएंसी- कलेक्शन एफिशिएंसी को प्रतिशत में दर्शया जाता है और यह एक इस बात को दर्शाता है की ऋणदाता ने लोन दी गयी कुल राशि का कितने प्रतिशत उधारकर्ताओं से एकत्र कर लिया है।
स्टेज 2 एसेट- स्टेज 2 एसेट- स्टेज 2 एसेट 31-89 दिनों के लिए विलम्भित लोन की कुल राशि हैं।
स्टेज 3 एसेट- स्टेज 3 एसेट 90 दिनों लिए विलम्भित लोन की कुल राशि हैं।
लिक्विडिटी फंड- लिक्विडिटी फंड एक कंपनी की उस मौजूदा समाप्ति को कहतें हैं जिसको कंपनी कभी भी कैश में बदलकर अल्पकालिक देनदारियों का भुगतान कर सकती है।
Category
Read More Blogs
For July 2024, the Indian tractor sector registered a YoY drop of 12.43%. The top three performers are Mahindra, Swaraj, and Sonalika. Scroll down to learn more about the July 2024 retail tractor sale.
July 2024 Retail Tractor Sales...
जुलाई 2024 भारतीय ट्रैक्टर जगत में 12.43% की गिरावट दर्ज की गयी । सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचकर महिंद्रा, स्वराज और सोनालीका भारत के टॉप तीन ट्रैक्टर ब्रांड बन गए हैं।
जुलाई 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से...
Mahindra & Mahindra Financial Services has revealed the key performance data for July 2024. In July 2024, the company grew 3% on a YoY basis while the total disbursement remained at Rs. 4,530 crores and the YTD July 2024 disbursement...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने दर्ज की 3% की वृद्धि, जुलाई 2024 में रु. 4,530 करोड़ से अधिक के लोन दिए
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025