आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 ट्रैक्टर: आधुनिक फीचर्स के साथ हर चुनौती के लिए तैयार!
Table Of Content
खेती का हर काम बेहतर और आसान बनाने के लिए किसान का सबसे खास साथी होता है एक ट्रैक्टर। हर किसान को एक ऐसा ट्रैक्टर चाहिए होता है जो पावर, ड्यूरेबिलिटी और आधुनिक फीचर्स का सही कॉम्बिनेशन हो और आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 ट्रैक्टर इन सभी पैमानों पर खरा उतरता है।
यह ट्रैक्टर न केवल अपने हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने स्मार्ट फीचर्स और 4 व्हील ड्राइव के कारण हर प्रकार की जमीन पर शानदार प्रदर्शन करता है और खेती में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करता है। आइए, इस ट्रैक्टर के प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इसे चुनने के फायदे पर चर्चा करें।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3: एक नज़र में
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 मॉडल भारतीय किसानों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो खेती और कमर्शियल कार्यों के लिए बेस्ट है। यह न केवल खेती के हर काम को आसान बनाता है, बल्कि इसकी मजबूती और आधुनिक तकनीक इसे अलग बनाती है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 की विशेषताएं
- इंजन पावर: 49 HP की पावर, जो कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से करने में मदद करती है।
- ड्राइव सिस्टम: 4WD (चार पहिया ड्राइव) तकनीक के साथ हर प्रकार की जमीन पर बेहतर पकड़।
- गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर ऑप्शन।
- हाइड्रोलिक्स: 2100 किलोग्राम तक लिफ्ट क्षमता।
- ब्रेक सिस्टम: मल्टी डिस्क ऑइल इमर्स्ड ब्रेक जो दें ट्रैक्टर को अधिक सुरक्षा।
- टायर साइज: फ्रंट: 8.3x24, रियर: 14.9x28, जिससे ट्रैक्टर को मिले मिट्टी पर एक मज़बूत पकड़।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 का शक्तिशाली इंजन: इसकी शानदार परफॉरमेंस का आधार
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 का दिल है इसका 49 HP का 3 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड शक्तिशाली इंजन। यह इंजन अपने कम ईंधन खपत के लिए जाना जाता है। इसका इंजन:
- 36.04 kW पावर प्रदान करता है।
- हर प्रकार की खेती, जुताई और ढुलाई के काम के लिए उपयोगी है।
- लंबे समय तक टिकाऊ और विश्वसनीय है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 का 4WD सिस्टम: दे हर चैलेंज पर जीत
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 (Eicher 551 4WD Prima G3) ट्रैक्टर को खास बनाती है 4WD, यानी 4 व्हील ड्राइव सिस्टम। यह तकनीक इसे गीली, फिसलन भरी और पहाड़ी जमीन पर बेहतर ग्रिप देती है। इसी के साथ यह ट्रैक्टर को अधिक होल्ड और बैलेंस प्रदान करती है। खेती के साथ कमर्शियल कार्यों जैसे निर्माण और ढुलाई के लिए भी यह बेहतर ऑप्शन है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 एडवांस हाइड्रोलिक्स: भारी काम के लिए तैयार
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 का हाइड्रोलिक्स सिस्टम इसे अन्य ट्रैक्टरों से बेहतर बनाता है। इसकी 2100 किलोग्राम तक की लिफ्ट क्षमता इसे भारी इम्प्लीमेंट्स को उठाने में सक्षम बनाती है। गहरी जुताई और मल्टीपर्पज यूज़ के लिए यह ट्रैक्टर परफेक्ट है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 ट्रांसमिशन सिस्टम: हर काम के लिए परफेक्ट
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे आप काम की जरूरत के हिसाब से स्पीड एडजस्ट कर सकते हैं। इसके स्मूथ साइड शिफ्ट पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन की वजह से खेत और सड़क दोनों पर आसानी से काम हो सकता है। गियर बदलने का प्रोसेस स्मूथ और कम मेहनत वाला है जिससे अधिक समय तक काम करने के बाद भी ट्रैक्टर ऑपरेटर को ज़्यादा थकान नहीं होती।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3: आरामदायक डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी
लंबे समय तक काम करने के दौरान किसान की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका डिज़ाइन तैयार किया गया है।
- आरामदायक सीट: लंबी दूरी और खेतों में काम के दौरान कम थकावट।
- डिजिटल डैशबोर्ड: सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में।
- मॉडर्न लुक: स्टाइलिश डिज़ाइन जो इसे एक प्रीमियम ट्रैक्टर बनाता है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 की फ्यूल एफिशिएंसी: कम लागत, अधिक मुनाफा
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 में 57 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो इसे लंबे समय तक बिना रुके काम करने में सक्षम बनाता है। इसका डीजल इंजन कम फ्यूल खपत करता है, जिससे किसानों की फ्यूल कॉस्ट कम होती है। साथ ही लंबे समय तक काम करने के लिए ट्रैक्टर का मेंटेनेंस सस्ता पड़ता है और तो और पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 की सर्विस और मेंटेनेंस
आयशर ट्रैक्टर हमेशा से ही अपने ट्रैक्टर्स की आसान और किफायती मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। आयशर के सर्विस सेंटर पूरे देश में उपलब्ध हैं और स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं। इसी तरह आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 भी लॉन्ग लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ अपने कम मेंटेंनेस की वजह से किसानों के लिए एक बेहतर ट्रैक्टर है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 कीमत
भारत में आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 की कीमत 8.50 लाख* से 9.15 लाख* रुपये है। जो इसकी आधुनिक विशेषताओं के अनुसार किफायती है।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 क्यों चुनें?
- हर प्रकार की खेती के लिए उपयुक्त।
- आधुनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स।
- लंबी उम्र और विश्वसनीयता।
- ईंधन की बचत और बेहतर प्रदर्शन।
- कठिन से कठिन कार्यों को करने की क्षमता।
आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 ट्रैक्टर हर उस किसान के लिए परफेक्ट चॉइस है, जो आधुनिक खेती और कमर्शियल कार्यों के लिए एक भरोसेमंद साथी चाहता है। इसकी उच्च प्रदर्शन क्षमता, 4WD तकनीक, और आरामदायक डिज़ाइन इसे एक पावरफुल और किफायती ऑप्शन बनाते हैं। यदि आप अपने खेतों और बिज़नेस को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो यह ट्रैक्टर आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
तो, तैयार हो जाइए आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए!
क्यों हैं ट्रैक्टरज्ञान आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 की जानकारी के लिए बेस्ट ऑनलाइन प्लेटफार्म?
ट्रैक्टरज्ञान आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 खरीदने से पहले सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे बेहतरीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है क्योंकि यह किसानों को उनकी ज़रूरतों के अनुसार हर ब्रांड और मॉडल के फीचर्स, और कीमत की तुलना करने में मदद करता है।
साथ ही, हम लेटेस्ट ऑफर्स, फाइनेंस ऑप्शंस और एक्सपर्ट रिव्यूज भी प्रदान करते हैं। यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस और विश्वसनीय जानकारी के साथ, ट्रैक्टरज्ञान किसानों का समय और पैसा बचाता है। हम किसानों को उनकी आवश्यकताओं के हिसाब से बेस्ट ट्रैक्टर खरीदने के लिए भरोसेमंद डीलर्स की जानकारी भी देते हैं।
Category
Read More Blogs
New Delhi, 13 November 2024: JK Tyre & Industries, India’s leading tyre manufacturer, has reaffirmed its commitment towards sustainability by joining RE100 and using 100% renewable electricity by 2050. JK Tyre is the first Indian tyre manufacturer and 16th Indian business to...
आज अगर हम कृषि के क्षेत्र में सबसे विश्वसनीय नामों की बात करें, तो उनमें से एक नाम अपनी गुणवत्ता, इनोवेशन, और शानदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है और वो है न्यू हॉलैंड, यह कंपनी पिछले 125 से अधिक वर्षों से...
जब भी कोई किसान नया ट्रैक्टर खरीदने की सोचता है, तो सवाल सिर्फ ये नहीं होता कि कौन सा ट्रैक्टर खरीदा जाए, बल्कि सबसे अहम सवाल ये होता है कि “उस ट्रैक्टर को खरीदकर पैसा वसूल होगा कि नहीं?” न्यू हॉलैंड 3230...
Write Your Comment About आयशर 551 4WD प्राइमा जी3 ट्रैक्टर: आधुनिक फीचर्स के साथ हर चुनौती के लिए तैयार!
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
24 Jun 2025