महिंद्रा 475 के टॉप 3 ट्रैक्टर वेरिएंट: जानें दमदार फीचर्स और कीमत

महिंद्रा 475 के टॉप 3 ट्रैक्टर वेरिएंट: जानें दमदार फीचर्स और कीमत image
By Neha SharmaNov 28, 2026 01:00 PM

Table of Content

महिंद्रा 475 भारत के किसानों का पुराना और भरोसेमंद नाम है। यह 42 से 44 HP की रेंज में एक भरोसेमन्द ट्रैक्टर है जो मध्यम आकार के खेत के लिए यह सही बैठता है। यह कम डीजल में भी ज्यादा काम करता है, कम रखरखाव से भी अच्छी रीसेल वैल्यू देता है, जुताई, बुवाई और ढुलाई तीनों के लिए काफी अच्छा है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है और हर एक वैरिएंट किसानों की विशेष ज़रूरतों के लिए बना है।  

महिंद्रा 475 ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स क्या हैं?

महिंद्रा 475 ट्रैक्टर की मुख्य फीचर्स कुछ इस प्रकार से हैं:

  • 4 सिलेंडर इंजन जो स्मूद चलता है और भारी काम में कम कंपन देता है।
  • 42 से 44 HP पावर जो जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कामों के लिए सही है।
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर जिसकी वजह से किसान हर काम के लिए सही स्पीड चुन सकते हैं।
  • ऑयल इमर्स्ड ब्रेक जिनकी ज्यादा पकड़ और लंबी उम्र होती है।
  • लगभग 1500 किलो लिफ्टिंग क्षमता जिसकी मदद से महिंद्रा 475 ट्रैक्टर भारी इम्प्लीमेंट भी आराम से उठाता है।
  • मैनुअल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प। 
  • 6 साल तक की वारंटी। 

महिंद्रा 475 के टॉप 3 ट्रैक्टर वेरिएंट

महिंद्रा 475 के टॉप 3 ट्रैक्टर वेरिएंट कुछ इस प्रकार से हैं: 

1. महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस

Mahindra 475 DI XP Plus

यह 475 सीरीज का सबसे ताकतवर वेरिएंट माना जाता है। जिन किसानों का काम भारी है, उनके लिए यह पहली पसंद है। इसमें महिंद्रा का ELS (Extra Long Stroke) इंजन लगा है, जो कम डीजल में ज्यादा खिंचाव देता है।

  • इंजन पावर: 44 HP
  • इंजन क्षमता: लगभग 2979 cc
  • सिलेंडर: 4
  • अधिकतम टॉर्क: लगभग 172 Nm
  • PTO पावर: लगभग 40 HP
  • गियरबॉक्स: 8F + 2R
  • क्लच: सिंगल या डुअल 
  • लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1500 किलो
  • किसके लिए सही: रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और ट्रॉली का भारी काम करने वालों के लिए। 10 से 15 एकड़ वाले किसान और किराए पर ट्रैक्टर चलाने वाले लोग इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें 

2. महिंद्रा 475 डीआई एमएस एक्सपी प्लस

Mahindra 475 DI MS XP Plus MS Mahindra 475 का एक महा शक्ति वेरिएंट है जो ताकत और बचत के बीच एक अच्छा संतुलन देता है।  

  • इंजन पावर: 42 HP
  • इंजन क्षमता: लगभग 2979 cc
  • सिलेंडर: 4
  • अधिकतम टॉर्क: लगभग 178 Nm
  • PTO पावर: लगभग 37 से 38 HP
  • गियरबॉक्स: 8F + 2R
  • क्लच: सिंगल
  • लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1500 किलो
  • मैनुअल या पावर स्टीयरिंग
  • लगभग 50 लीटर का डीज़ल टैंक 
  • किसके लिए सही: जो किसान कम कीमत में ज्यादा टॉर्क चाहते हैं। ढुलाई और मध्यम जुताई में यह बहुत अच्छा काम करता है।
महिंद्रा 475 डीआई एमएस एक्सपी प्लस की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें 

3. महिंद्रा 475 डीआई एसपी प्लस

अगर आप Mahindra 475 ऐसा वेरिएंट ख़ोज रहें हैं जो ईंधन की बचत करने के साथ-साथ खेती के भी सब काम आसानी से कर सके तो Mahindra 475 DI SP Plus आपके लिए  चुनाव है।  

  • इंजन पावर: 42 HP
  • इंजन क्षमता: लगभग 2730 cc
  • सिलेंडर: 4
  • अधिकतम टॉर्क: लगभग 168 Nm
  • PTO पावर: लगभग 37 HP
  • गियरबॉक्स: 8F + 2R
  • क्लच: सिंगल या डुअल (विकल्प)
  • लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1500 किलो
  • किसके लिए सही: 5 से 10 एकड़ वाले छोटे और मध्यम किसान, जिनके लिए डीजल का खर्च सबसे बड़ा मुद्दा है। रोज के हल्के और मध्यम काम में यह सबसे किफायती साबित होता है। 
महिंद्रा 475 डीआई एसपी प्लस की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें 

महिंद्रा 475 ट्रैक्टर वेरिएंट की तुलना तालिका

फीचर 475 DI XP Plus 475 DI MS XP Plus 475 DI SP Plus
HP 44 42 42
इंजन (cc) 2979 2979 2730
टॉर्क (Nm) 172 178 168
PTO HP 40 37-38 37
गियर 8F + 2R 8F + 2R 8F + 2R
लिफ्टिंग (किलो) 1500 1500 1500

महिंद्रा 475 ट्रैक्टर वेरिएंट खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • खेत का आकार देखें: 5 से 15 एकड़ के लिए 475 सीरीज अच्छी है।
  • मिट्टी का प्रकार: भारी और चिकनी मिट्टी में ज्यादा टॉर्क वाला मॉडल लें।
  • इम्प्लीमेंट की जरूरत: रोटावेटर चलाना है तो ज्यादा PTO HP वाला वेरिएंट चुनें।
  • डीजल खर्च: रोज लंबा काम है तो माइलेज पर खास ध्यान दें।
  • स्टीयरिंग: लंबे समय तक चलाना है तो पावर स्टीयरिंग लें। थकान कम होगी।
  • क्लच: PTO वाले काम ज्यादा हैं तो डुअल क्लच बेहतर रहेगा।
  • सर्विस सेंटर: पास में महिंद्रा का सर्विस सेंटर है या नहीं, यह जरूर देखें।
  • फाइनेंस और सब्सिडी: बैंक लोन और राज्य सरकार की सब्सिडी के बारे में पता करें।
  • टेस्ट ड्राइव: खरीदने से पहले अपने खेत में चलाकर जरूर देखें।

आपके खेत के लिए महिंद्रा 475 का कौन-सा वेरिएंट सबसे बेहतर है?

  • भारी काम और ज्यादा पावर चाहिए: Mahindra 475 DI XP Plus लें।
  • कम बजट में ज्यादा टॉर्क चाहिए: Mahindra 475 DI MS XP Plus सही रहेगा।
  • डीजल बचत सबसे जरूरी है: Mahindra 475 DI SP Plus चुनें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना -माना एग्रीटेक प्लेटफार्म है जो किसानों को सबसे अच्छे ट्रैक्टर मॉडल्स से जुडी हर जानकारी अच्छे से देता है। यहाँ किसान ट्रैक्टर्स की तुलना रियल-टाइम में कर सकतें हैं और अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर  खरीद सकतें हैं। 

Read More Blogs

मौसम की चुनौतियों पर भारी पड़ी किसानों की मेहनत, खरीफ उत्पादन 97.67 लाख टन बढ़ा image

अलनीनो, मानसून में देरी और बारिश के उतार-चढ़ाव जैसी मुश्किलों के बावजूद भारत के किसानों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने गुरुवार को 2025-26 के प्रमुख कृषि उत्पादों के अंतिम अनुमान और 2026-27...

Sonalika DI 734 Power Plus Tractor Price & Features image

Sonalika DI 734 Power Plus is a tractor model with 37 HP available to farmers who require consistent power to achieve cultivation, rotavating and haulage work. It mixes 2,780 cc, 8 Forward + 2 Reverse gearbox and 1,600 kg lifting capability. This...

5 बेस्ट 7.50x16 ट्रैक्टर टायर: फीचर्स और कीमत के साथ image

ट्रैक्टर खेती का सबसे बड़ा साथी है, और उसका साथ देने वाले टायर भी उतने ही ज़रूरी हैं। खेत की जुताई हो, मंडी का सफर हो या ट्रॉली खींचनी हो, टायर अच्छे हों तो काम आसान हो जाता है। अगर आपके ट्रैक्टर...

Write Your Comment About महिंद्रा 475 के टॉप 3 ट्रैक्टर वेरिएंट: जानें दमदार फीचर्स और कीमत

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon