5 बेस्ट 7.50x16 ट्रैक्टर टायर: फीचर्स और कीमत के साथ

5 बेस्ट 7.50x16 ट्रैक्टर टायर: फीचर्स और कीमत के साथ image
By Khushbu RajputNov 28, 2026 12:00 PM

Table of Content

ट्रैक्टर खेती का सबसे बड़ा साथी है, और उसका साथ देने वाले टायर भी उतने ही ज़रूरी हैं। खेत की जुताई हो, मंडी का सफर हो या ट्रॉली खींचनी हो, टायर अच्छे हों तो काम आसान हो जाता है। अगर आपके ट्रैक्टर में 7.50x16 साइज़ का फ्रंट टायर लगता है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।

7.50x16 ट्रैक्टर टायर क्या है? 

7.50x16 ट्रैक्टर टायर में दो नंबर हैं। 7.50 का मतलब है टायर की चौड़ाई करीब 7.5 इंच, और 16 का मतलब है कि वह 16 इंच की रिम पर चढ़ता है। यह साइज़ ज़्यादातर ट्रैक्टर के आगे के पहियों में लगता है। आगे के टायर ट्रैक्टर को सीधा चलाने और मोड़ने का काम करते हैं, इसलिए इनमें आमतौर पर लंबी धारियों वाला पैटर्न होता है, जिससे स्टीयरिंग हल्की और पकड़ अच्छी रहती है।

5 बेस्ट 7.50x16 ट्रैक्टर टायर

1. गुड ईयर वज्र सुपर 7.50x16 - फ्रंट टायर 

यह टायर पंक्चर रेजिस्टेंस तकनीक से बना है, इसलिए खेत में नुकीली चीज़ों से कम परेशानी होती है। ज़मीन पर अच्छी पकड़ और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। इसका डायमीटर 810 मीटर और चौड़ाई 210 मीटर है।

गुड ईयर वज्र सुपर 7.50x16 - फ्रंट टायर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. बीकेटी टीएफ 8181 7.50x16 - फ्रंट टायर 

इसकी खासियत स्टीयरिंग कंट्रोल है, जिससे ट्रैक्टर मोड़ना और सीधा चलाना आसान रहता है। मज़बूत केसिंग टिकाऊपन देती है, और मड-शेकर फीचर टायर को कीचड़ से साफ़ रखता है। गीले और ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी अच्छी पकड़ मिलती है।

बीकेटी टीएफ 8181 7.50x16 - फ्रंट टायर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. एमआरएफ शक्ति लाइफ 7.50x16 - फ्रंट टायर 

मज़बूत सेंटर रिब और खास डिज़ाइन की साइड रिब हर तरह की मिट्टी में अच्छी पकड़ और सेल्फ-क्लीनिंग देती हैं। स्टीयरिंग कंट्रोल बढ़िया रहता है और मज़बूत केसिंग लंबे समय तक साथ निभाती है। इसे दोबारा रीट्रेड भी कराया जा सकता है।

एमआरएफ शक्ति लाइफ 7.50x16 - फ्रंट टायर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

4. सीएट आयुष्मान 7.50x16 - फ्रंट टायर 

रीइनफोर्स्ड कार्कैस और मज़बूत नायलॉन केसिंग इसे लंबी उम्र देती हैं। कट-रेज़िस्टेंट ट्रेड कंपाउंड खेत और सड़क, दोनों जगह अच्छी पकड़ देता है। मड इजेक्टर कीचड़ साफ़ करता है, और सॉलिड सेंटर रिब से स्टीयरिंग आरामदायक रहती है।

सीएट आयुष्मान 7.50x16 - फ्रंट टायर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

5. बिरला शान 7.50x16 - फ्रंट टायर 

नॉच शोल्डर रिब इसे बेहतर स्थिरता देती है, और यह खेती व माल ढुलाई, दोनों कामों के लिए ठीक है। मिट्टी में अच्छी पकड़ मिलती है और टायर ज़्यादा चलता है। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी भी देती है।

बिरला शान 7.50x16 - फ्रंट टायर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सबसे अच्छा 7.50x16 ट्रैक्टर टायर कैसे चुनें? 

टायर खरीदते समय सिर्फ ब्रांड देखकर फैसला न करें। इन बातों का भी ध्यान रखें:

  • अपना काम देखिए: आप ज़्यादातर खेत में ट्रैक्टर चलाते हैं या सड़क पर? जिस काम में ट्रैक्टर ज़्यादा लगता है, उसी के हिसाब से टायर चुनें।
  • बजट: सबसे सस्ता टायर हमेशा सस्ता नहीं पड़ता। थोड़ा ज़्यादा देकर टिकाऊ टायर लेना अक्सर फायदे का सौदा होता है।
  • मज़बूती और टिकाऊपन: अच्छी रबर और मज़बूत बनावट वाला टायर कटने-फटने से बचता है और ज़्यादा चलता है।
  • पैटर्न और पकड़: आगे के टायर में अच्छी पकड़ होनी चाहिए ताकि गीली या ढीली मिट्टी में भी ट्रैक्टर सीधा चले।
  • दूसरे किसानों की राय: जिन किसानों ने वह टायर चलाया है, उनसे पूछना सबसे भरोसेमंद तरीका है।
  • वारंटी और सर्विस: खरीदते समय वारंटी और डीलर की सर्विस के बारे में पूछ लें।

सही 7.50x16 ट्रैक्टर टायर इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं? 

सही टायर लगाने से आपको कई फायदे मिलते हैं:

  • कम घिसाई: सही साइज़ और क्वालिटी का टायर ज़्यादा समय तक चलता है, यानी बार-बार टायर बदलने का खर्च बचता है।
  • आरामदायक सफर: झटके कम लगते हैं, जिससे लंबे समय तक चलाने पर भी थकान कम होती है।
  • बेहतर पकड़ और कंट्रोल: ट्रैक्टर मोड़ना और सीधा चलाना आसान हो जाता है।
  • डीज़ल की बचत: पहिये ठीक से घूमते हैं तो ट्रैक्टर पर कम ज़ोर पड़ता है।
  • सुरक्षा: अच्छे टायर से फिसलने और असंतुलन का खतरा कम रहता है।

टायर में हवा का दबाव समय-समय पर जाँचते रहें। सही दबाव रखने से टायर की उम्र काफी बढ़ जाती है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें? 

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों के लिए ही बनाया गया प्लेटफ़ॉर्म है। यहाँ आपको ट्रैक्टर, टायर और खेती से जुड़ी जानकारी एक ही जगह आसान भाषा में मिल जाती है। अलग-अलग ब्रांड के टायरों की तुलना करना, उनकी जानकारी देखना और अपने बजट के हिसाब से ऑप्शन चुनना यहाँ सरल है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ता, और फैसला लेने से पहले ज़रूरी जानकारी आपके सामने होती है।

Read More Blogs

गन्ना किसानों को मुफ्त बीज और सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा लाभ image

गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। खेती की लागत घटाने के लिए बिहार सरकार मुफ्त बीज, सब्सिडी और नर्सरी अनुदान जैसी कई सुविधाएं दे रही है। एक एकड़ में गन्ना लगाने पर किसानों को करीब 15 हजार...

मौसम की चुनौतियों पर भारी पड़ी किसानों की मेहनत, खरीफ उत्पादन 97.67 लाख टन बढ़ा image

अलनीनो, मानसून में देरी और बारिश के उतार-चढ़ाव जैसी मुश्किलों के बावजूद भारत के किसानों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने गुरुवार को 2025-26 के प्रमुख कृषि उत्पादों के अंतिम अनुमान और 2026-27...

Sonalika DI 734 Power Plus Tractor Price & Features image

Sonalika DI 734 Power Plus is a tractor model with 37 HP available to farmers who require consistent power to achieve cultivation, rotavating and haulage work. It mixes 2,780 cc, 8 Forward + 2 Reverse gearbox and 1,600 kg lifting capability. This...

Write Your Comment About 5 बेस्ट 7.50x16 ट्रैक्टर टायर: फीचर्स और कीमत के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon