टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट

टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट image
By Khushbu RajputMay 25, 2026 06:00 PM

Table of Content

खेती-किसानी के इस नए दौर में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हमारी तरक्की का सबसे बड़ा साथी बन चुका है। लेकिन जब नया ट्रैक्टर खरीदने की बात आती है, तो बजट को लेकर थोड़ी चिंता होना लाजिमी है। ऐसे में 'सेकंड हैंड ट्रैक्टर' खरीदना एक ऐसा समझदारी भरा कदम है, जिससे आपकी जेब पर भारी बोझ नहीं पड़ता और आपका काम भी नहीं रुकता।

जब बात दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टरों की हो, तो सोनालीका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors) का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत के खेतों में सोनालीका के ट्रैक्टर अपनी ताकत, बेहतरीन माइलेज और लो मेंटेनेंस के लिए जाने जाते हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टरों की, ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेस्ट मॉडल चुन सकें।

सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

एक अच्छा पुराना ट्रैक्टर खरीदना किसी लॉटरी से कम नहीं है, अगर सही से जांच-परख कर ली, तो बंपर फायदा; नहीं तो नुकसान! इसलिए पुराना ट्रैक्टर खरीदने से पहले इन बातों को गांठ बांध लें:

  • टायर और ऑवर मीटर: टायर कितने घिसे हैं, यह जरूर देखें क्योंकि नए टायर डलवाना बड़ा खर्चा है। साथ ही मीटर में देखें कि ट्रैक्टर कितने घंटे चला है।
  • डाक्यूमेंट्स: सबसे जरूरी बात! ट्रैक्टर आरसी (RC), इंश्योरेंस और टैक्स पेपर्स असली हैं या नहीं, यह अच्छी तरह जांच लें। ट्रैक्टर पर कोई लोन या चालान बकाया नहीं होना चाहिए।
  • हाइड्रोलिक और गियरबॉक्स: चलाकर देखें कि गियर आसानी से बदल रहे हैं या नहीं। साथ ही, हाइड्रोलिक सिस्टम से भारी इम्प्लीमेंट उठाकर चेक करें कि लिफ्टिंग सही से हो रही है या नहीं।
  • इंजन की सेहत और धुआं: ट्रैक्टर स्टार्ट करके देखें। अगर साइलेंसर से बहुत ज्यादा काला या सफेद धुआं निकल रहा है, तो समझो इंजन में कुछ गड़बड़ है। इंजन की आवाज बिल्कुल स्मूथ होनी चाहिए।

टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर

1. सेकंड हैंड सोनालीका टाइगर डीआई 55 सीआरडीएस 

अगर आपको मॉडर्न फीचर्स वाला पावरफुल ट्रैक्टर चाहिए, तो यह मॉडल काफी बढ़िया माना जाता है। 55 एचपी का यह ट्रैक्टर बड़े खेत, भारी इम्प्लीमेंट और कमर्शियल काम के लिए अच्छा रहता है।

  • लोकेशन: आंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)
  • रनिंग ऑवर्स: 3000-4000 घंटे
  • आरसी अवेलेबल: नही
सेकंड हैंड सोनालीका टाइगर डीआई 55 सीआरडीएस की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 55 III सिकंदर डीएलएक्स

यह ट्रैक्टर भारी लोड में भी दम नहीं तोड़ता। थ्रेशर, कल्टीवेटर और भारी ढुलाई जैसे कामों में इसकी पकड़ काफी मजबूत रहती है। अगर आपको ताकत वाला ट्रैक्टर चाहिए जो लंबे समय तक टिके, तो यह मॉडल अच्छा रहेगा।

  • लोकेशन: सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)
  • रनिंग ऑवर्स: 2000-3000 घंटे
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 55 III सिकंदर डीएलएक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 35 आरएक्स सिकंदर 

छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह मॉडल काफी पसंद किया जाता है। लगभग 39 एचपी की कैटेगरी में आने वाला यह ट्रैक्टर डीजल बचाने के लिए जाना जाता है। जुताई और बुवाई के कामों में यह अच्छा संतुलन देता है। 

  • लोकेशन: सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)
  • रनिंग ऑवर्स: 0-1000 घंटे
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 35 आरएक्स सिकंदर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

4. सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 750 III

इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूती है। अगर आपका बजट कम है लेकिन काम भारी करवाना है, तो यह मॉडल अभी भी काफी काम का साबित हो सकता है। इसके पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं।

  • लोकेशन: खुर्जा (बुलंदशहर)
  • रनिंग ऑवर्स: 2000-3000 घंटे
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 750 III की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

5. सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 42 आरएक्स सिकंदर 

यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अच्छा माना जाता है जिन्हें खेती और ट्रॉली दोनों काम करने होते हैं। रोटावेटर और आलू की खेती के लिए इसकी परफॉर्मेंस काफी संतुलित रहती है। इसलिए कई किसान इसे ऑलराउंडर मानते हैं।

  • लोकेशन: वाशिम (महाराष्ट्र)
  • रनिंग ऑवर्स: 4000+ घंटे
  • आरसी अवेलेबल: हाँ
सेकंड हैंड सोनालीका डीआई 42 आरएक्स सिकंदर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर की तुलना

ट्रैक्टर मॉडल हॉर्सपावर गियर की संख्या लिफ्टिंग

किसके लिए बेस्ट है?

सोनालीका टाइगर डीआई 55 सीआरडीएस 55 एचपी 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स 2200 किग्रा

बड़े खेत और भारी काम

सोनालीका डीआई 55 III सिकंदर डीएलएक्स 55 एचपी 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स 2200 किग्रा

हैवी लोड और खिंचाई

सोनालीका डीआई 35 आरएक्स सिकंदर 39 एचपी 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 1800 किग्रा

माइलेज और छोटे खेत

सोनालीका डीआई 750 III 55 एचपी 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 2200 किग्रा

कम बजट में दमदार ताकत

सोनालीका डीआई 42 आरएक्स सिकंदर 42 एचपी 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 1600 किग्रा

खेती + हॉलेज दोनों काम

कौन-सा सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर आपके लिए बेस्ट है? 

देखिए, सबसे अच्छा ट्रैक्टर वही है जो आपकी जरूरत और बजट दोनों में फिट बैठे।

  • अगर डीजल बचाना चाहते हैं और खेती मध्यम स्तर की है, तो सोनालीका डीआई 35 आरएक्स और डीआई 42 आरएक्स अच्छे ऑप्शन्स हैं।
  • अगर बड़े खेत हैं और लंबे समय के लिए मजबूत ट्रैक्टर चाहिए, तो सोनालीका टाइगर डीआई 55 या डीआई 55 III सिकंदर बढ़िया रहेंगे।
  • और अगर कम बजट में ज्यादा ताकत चाहिए, तो सोनालीका डीआई 750 III अभी भी पैसा वसूल मॉडल माना जाता है।

सही सेकंड हैंड ट्रैक्टर वही होता है जो खरीदने के बाद बार-बार गैराज का चक्कर न लगवाए। इसलिए जल्दबाजी में फैसला मत लीजिए, ट्रैक्टर को अच्छी तरह जांचिए और फिर ही सौदा फाइनल करिए।

ट्रैक्टर ज्ञान - सही जानकारी, मिलेगी यहीं

सेकंड हैंड ट्रैक्टर मार्केट में धोखा होने की गुंजाइश हमेशा रहती है, इसलिए सही प्लेटफॉर्म का चुनाव बहुत जरूरी है। ट्रैक्टर ज्ञान पर हम आपको देते हैं बिल्कुल सटीक और निष्पक्ष जानकारी। 

हमारे प्लेटफॉर्म पर आपको न सिर्फ ट्रैक्टरों के सही दाम और स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं, बल्कि आप पुराने ट्रैक्टरों की सही कंडीशन और रीसेल वैल्यू की जांच भी आसानी से कर सकते हैं। तो देर किस बात की? अपनी जरूरत पहचानिए और आज ही अपने घर ले आइए अपना पसंदीदा सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर!

Read More Blogs

Top 5 Mahindra SP Plus Series tractors in India - Price list and features image

Farmers believe in Mahindra Tractors because its engines are powerful, maintenance is hassle-free, and the resale value is good even after years of use. Mahindra's various tractor ranges have made their way into the hearts of the rural masses of India quite...

Top 5 Fieldking Disc Harrow prices and features in India: Best models for every budget image

Fieldking disc harrows have gained popularity amongst many Indian farmers because they offer durable performance with high ROIs. Getting the right Fieldking disc harrows is very important today. This article focuses on the top 5 Fieldking disc harrows available for Indian farmers.

धान की सीधी बुवाई करने पर सरकार देगी ₹4,500 प्रति एकड़ image

हरियाणा के किसान भाईयों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! अगर आप इस सीजन में धान (चावल) लगाने की सोच रहे हैं, तो सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹4,500 भेजने की तैयारी में है। नायब सरकार की यह...

Write Your Comment About टॉप 5 सेकंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर - कौन-सा ट्रैक्टर है आपके लिए बेस्ट

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon