टॉप 10 सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर कीमतों के साथ

टॉप 10 सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर कीमतों के साथ image
By Khushbu RajputJun 17, 2026 01:00 PM

Table of Content

खेती-किसानी में ट्रैक्टर के बिना गुज़ारा नहीं है, यह बात हम सब जानते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में नया ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के बजट में फिट नहीं बैठता। कभी ज़मीन छोटी होती है तो कभी जेब की तंगी आड़े आ जाती है। ऐसे में पुराना यानी सेकंड हैंड ट्रैक्टर लेना घाटे का सौदा नहीं, बल्कि एक समझदारी भरा फैसला है।

और जब बात 'फार्मट्रैक' (Farmtrac) की हो, तो दिल को एक अलग ही तसल्ली मिलती है। इस ब्रांड ने अपने दमदार इंजन, मज़बूत बॉडी और शानदार माइलेज के दम पर सालों से भारतीय किसानों के दिलों पर राज किया है। यह ट्रैक्टर नहीं, बल्कि खेत का वो पक्का दोस्त है जो कभी साथ नहीं छोड़ता।

अगर आप भी अपने लिए एक बढ़िया सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर तलाश रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको टॉप 10 सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स, उनकी लोकेशन और ज़रूरी बातों के बारे में बताएंगे।

सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

पुराना ट्रैक्टर खरीदना फायदे का सौदा तभी है जब आप पूरी सावधानी बरतें। आँख बंद करके भरोसा न करें, बल्कि इन चीज़ों को खुद परखें:

  • ट्रैक्टर को स्टार्ट करके थोड़ी देर छोड़ दें और चलाकर देखें। अगर साइलेंसर से बहुत काला या सफ़ेद धुआँ निकल रहा है, या इंजन से कोई अजीब आवाज़ आ रही है, तो समझ जाएं कि इंजन में मोटा खर्चा आ सकता है।
  • बिना असली आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) के ट्रैक्टर कभी न खरीदें। यह ज़रूर चेक करें कि ट्रैक्टर पर कोई पुराना लोन या बैंक की एनओसी (NOC) पेंडिंग तो नहीं है।
  • खेत में रोटावेटर या कल्टीवेटर चलाना है तो हाइड्रॉलिक और पीटीओ का दुरुस्त होना सबसे ज़रूरी है। किसी अच्छे मैकेनिक को साथ ले जाकर इसकी लिफ्टिंग क्षमता ज़रूर चेक करवाएं।
  • अगर ट्रैक्टर के टायर 70-80% घिस चुके हैं, तो मानकर चलिए कि जल्द ही आपको नए टायरों पर 30 से 40 हज़ार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उसी हिसाब से सेलर से मोल-भाव करें।
  • ट्रैक्टर कुल कितने घंटे चला है, यह ज़रूर देखें। जितने कम घंटे ट्रैक्टर चला होगा, उसकी बची हुई उम्र उतनी ही ज़्यादा होगी।

टॉप 10 सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर

1. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 60 क्लासिक

 

50 HP का यह पुराना भरोसेमंद ट्रैक्टर मध्यम खेती के लिए एकदम सही है। यह साल 2017 का मॉडल है, इसलिए इंजन की अभी काफी उम्र बाकी है। किसान इसे हल्के-भारी दोनों कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कीमत और कंडीशन को देखें तो यह एक अच्छा सौदा बन सकता है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 3000-4000 घंटे
  • RTO नंबर: UP83AL3266
  • लोकेशन: फिरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश

2. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स टी20

2023 का मॉडल यानी आपको बिल्कुल चमचमाता हुआ ट्रैक्टर मिल रहा है। कड़कती धूप में भारी काम करने के लिए इसकी T20 टेक्नोलॉजी और 55 एचपी की पावर बड़े खेतों के लिए एकदम वरदान है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 0-1000 घंटे
  • RTO नंबर: HR10AQ3133
  • लोकेशन: सोनीपत, हरियाणा

3. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 6055 टी20 क्लासिक 

मध्य प्रदेश की काली और भारी मिट्टी में जहां अच्छे-अच्छे ट्रैक्टर दम तोड़ देते हैं, वहाँ यह 55 एचपी का ट्रैक्टर आराम से काम निकालता है। इसका T20 गियरबॉक्स डीज़ल की भारी बचत कराता है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 1000-2000 घंटे
  • RTO नंबर: MP11AE3247
  • लोकेशन: धार, मध्य प्रदेश 

4. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 45 क्लासिक सुपरमैक्स

 

मालवा क्षेत्र में सोयाबीन और गेहूं की खेती के लिए यह बेस्ट ट्रैक्टर है। इसका वज़न संतुलित है जिससे यह गीले खेतों में भी धंसता नहीं है और मुड़ना बेहद आसान होता है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 0-1000 घंटे
  • RTO नंबर: MP70A6619
  • लोकेशन: शाजापुर, मध्य प्रदेश 

5. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स

अगर आपका काम भारी रोटावेटर, कल्टीवेटर या लेज़र लैंड लेवलर चलाने का है, तो इटावा का यह 60 एचपी का पावरहाउस आपके लिए ही बना है। इसका टॉर्क (250 एनएम) इतना है कि ट्रैक्टर लोड में दबता नहीं है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 1000-2000 घंटे
  • RTO नंबर: UP75AJ4764
  • लोकेशन: इटावा, उत्तर प्रदेश 

6. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 60 सुपरमैक्स

50 HP की रेंज में सुपरमैक्स सीरीज़ अपने टिकाऊपन और कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। उत्तरप्रदेश के उपजाऊ इलाकों के लिए यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डील है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 0-1000 घंटे
  • RTO नंबर: UP13AB3579
  • लोकेशन: गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश

7. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 6055 पावरमैक्स 

धान की पडलिंग के काम में ट्रैक्टर की असली परीक्षा होती है, और यह वेरिएंट वहां पानी की तरह चलता है। हरियाणा के ट्रैक्टरों के कागज़ात भी आमतौर पर बिल्कुल साफ मिलते हैं। इसलिए यह सेकेंड-हैंड ट्रैक्टर एक अच्छी डील है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 1000-2000 घंटे
  • RTO नंबर: HR07AA8811
  • लोकेशन: कुरुक्षेत्र, हरियाणा

8. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 45 स्मार्ट सुपरमैक्स

गुजरात के बनासकांठा बेल्ट में कपास और सरसों की खेती के बीच कम जगह में मुड़ने के लिए इसकी कॉम्पैक्ट बनावट बहुत काम आती है। इसकी स्मार्ट सीटिंग के कारण किसान भाई बिना थके लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 2000-3000 घंटे
  • RTO नंबर: GJ08BN7253
  • लोकेशन: बनासकांठा, गुजरात 

9. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक चैंपियन 35

जिन किसान भाईयों के पास 5 से 8 एकड़ तक की कम ज़मीन है, उन्हें बड़ा ट्रैक्टर लेकर पैसा फंसाने की ज़रूरत नहीं है। मंदसौर की अफीम और गेहूं बेल्ट में यह 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका' बहुत लोकप्रिय है। 

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: 4000+ घंटे
  • RTO नंबर: MP14BC6887
  • लोकेशन: मंदसौर, मध्यप्रदेश 

10. सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स

यह 50 एचपी का ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों ही कामों में उस्ताद है। राजस्थान की गर्मी में भी इसका शानदार कूलिंग सिस्टम इंजन को ठंडा रखता है।

  • RC उपलब्ध: हाँ 
  • रनिंग घंटे: घंटे
  • RTO नंबर: RJ02DE4580 
  • लोकेशन: Alwar, Rajasthan

क्या सेकेंड-हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदना आपके लिए सही है?

बिल्कुल हाँ, पर तभी जब आप सोच-समझकर ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। नया ट्रैक्टर खरीदने पर 7-10 लाख या उससे भी ज़्यादा खर्च होते हैं। वहीं सेकंड हैंड में उसी कंपनी का, उसी HP का ट्रैक्टर आपको 3-5 लाख में मिल सकता है। 

अगर डॉक्यूमेंट सही हो, ट्रैक्टर चालू कंडीशन में हो और इंजन ठीक हो, तो यह सौदा नुकसानदायक नहीं। बस एक बात याद रखें: लालच में आकर बहुत पुरानी गाड़ी मत लेना। 2015 से पहले के ट्रैक्टर में पार्ट्स मिलना मुश्किल हो सकता है और रखरखाव का खर्च बढ़ जाता है।

ट्रैक्टर ज्ञान की सलाह

ट्रैक्टर ज्ञान पर हम सिर्फ नए ट्रैक्टरों की जानकारी नहीं देते, सेकंड हैंड बाज़ार पर भी हमारी पूरी नज़र रहती है। ऊपर दी गई सभी लिस्टिंग्स वेरिफाइड सेलर्स की हैं और RC, रजिस्ट्रेशन और रनिंग स्टेटस की जानकारी लिस्टिंग पेज पर विस्तार से दी गई है।

किसी भी ट्रैक्टर को खरीदने से पहले एक बार ट्रैक्टर ज्ञान पर उसकी पूरी डिटेल ज़रूर चेक करें — कीमत, फोटो, सेलर का नंबर सब कुछ यहाँ मिलेगा। हम यहाँ इसीलिए हैं ताकि आपका फैसला सही हो, पैसा सही जगह लगे और खेत में काम बिना रुके चलता रहे।

Read More Blogs

Tamil Nadu government expands crop loan waiver to ₹75,000 image

Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay, on June 16, 2026, announced a major modification in the cooperative agricultural loan waiver policy, which will now cover all farmers of the state, irrespective of their land holdings.

So, if you took a loan from...

Why Sonalika Tiger DI 60 is a popular choice among Indian farmers? image

The Sonalika Tiger DI 60 is one of the popular choices when it comes to buying a tractor that is suitable for farming, haulage, and heavy implements. It delivers strong power in all kinds of field conditions. Let’s explore why farmers love...

Seeders vs Planters: Features, uses & benefits compared image

If you've ever stood in a field scratching your head over whether to go with a seeder or a planter, you're not alone. These two implements get mixed up all the time, but they're actually built for different jobs. Let's see how.

Write Your Comment About टॉप 10 सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर कीमतों के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon