पंजाब के किसानों के लिए 3 दमदार सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर

पंजाब के किसानों के लिए 3 दमदार सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर image
By Khushbu RajputJul 22, 2026 12:00 PM

Table of Content

पंजाब की खेती का मिज़ाज ही कुछ अलग है! यहाँ खेत बड़े हैं, काम भारी है, और हर सीज़न में ट्रैक्टरों से जी-तोड़ मेहनत ली जाती है। ऐसे में हर किसान भाई के लिए तुरंत नया ट्रैक्टर खरीद पाना मुमकिन नहीं होता। यहीं पर काम आता है एक समझदारी भरा फैसला, यानी सेकंड हैंड ट्रैक्टर लेना। 

और जब बात मजबूती और भरोसे की हो, तो पंजाब के खेतों में फार्मट्रैक से पुराना और पक्का नाम भला किसका होगा? सेकंड हैंड मार्केट में भी इस ब्रांड की साख बिल्कुल नए जैसी ही बनी हुई है। अगर आप भी अपने बजट में एक दमदार टैक्टर तलाश रहे हैं, तो यह सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर गाइड आपके बहुत काम आने वाली है।

सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? 

पुरानी गाड़ी लेना पैसे बचाने का एक बेहतरीन तरीका है, लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सौदा पक्का करने से पहले इन बातों को गांठ बांध लें:

  • मैकेनिक की राय और टेस्ट ड्राइव: अपने साथ किसी अनुभवी मिस्त्री या जानकार दोस्त को लेकर जाएं। खेत में ट्रैक्टर चलाकर खुद तसल्ली करें।
  • भरोसेमंद जगह से लें: किसी भी राह चलते राहगीर के झांसे में न आएं, हमेशा एक वेरिफाइड और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही डील करें ताकि फ्रॉड का कोई चांस न रहे।
  • इंजन की सेहत देखें: ट्रैक्टर स्टार्ट करके देखें कि साइलेंसर से कैसा धुआं निकल रहा है। इंजन की आवाज़ में कोई एक्स्ट्रा खटखटाहट तो नहीं है? नीचे झुककर ऑयल लीकेज ज़रूर चेक करें।
  • कागज़ात की बारीकी: ट्रैक्टर की असली आरसी (RC), टैक्स पेपर्स और अगर मुमकिन हो तो सर्विस हिस्ट्री ज़रूर मांगें। इससे पता चल जाता है कि ट्रैक्टर का मालिक कौन है और गाड़ी कितनी चली है।
  • टायर और हाइड्रोलिक: टायरों की गोटी कितनी घिसी है, यह देखें। साथ ही हाइड्रोलिक सिस्टम को ऊपर-नीचे करके चेक करें कि वह वज़न उठा पा रहा है या नहीं, क्योंकि इनका रीपेयरिंग का खर्चा बहुत मोटा होता है।

पंजाब के किसानों के लिए 3 दमदार सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर 

पंजाब के अलग-अलग ज़िलों के हिसाब से सेकंड हैंड मार्केट में फार्मट्रैक के कई बेहतरीन मॉडल्स घूम रहे हैं। आइए कुछ सबसे पॉपुलर ऑप्शन्स पर नज़र डालते हैं:

1. सेकंड हैंड फार्मट्रैक 3600 

यह ट्रैक्टर अपने भारी-भरकम काम करने की ताकत के लिए मशहूर है। इसका इंजन बेहद जानदार है और बॉडी इतनी मजबूत है कि पंजाब के बड़े और कड़क खेतों में यह बिना हांफे काम करता है। सेकंड हैंड फार्मट्रेक 3600 की कीमत जानने के लिये यहाँ क्लिक करें। 

  • आरसी अवेलेबल: नहीं
  • लोकेशन: अमृतसर, पंजाब
  • रनिंग घंटे: 3000-4000 घंटे
  • आरटीओ नंबर: PB02W6839

2 सेकंड हैंड फार्मट्रैक 60 क्लासिक 

इस मॉडल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका मेंटेनेंस बहुत कम है और परफॉर्मेंस एकदम स्टेबल है। रोज़मर्रा के खेती-बाड़ी के कामों के लिए यह एक नंबर चॉइस है। सेकंड हैंड फार्मट्रेक 60 क्लासिक की कीमत जानने के लिये यहाँ क्लिक करें। 

  • आरसी अवेलेबल: नहीं
  • लोकेशन: भीलवाड़ा, पंजाब
  • रनिंग घंटे: 1000-2000 घंटे
  • आरटीओ नंबर: MP04CG7777

3 सेकंड हैंड फार्मट्रैक 60 क्लासिक 

इस ट्रैक्टर को पंजाब के किसान इसकी गज़ब की माइलेज (कम डीज़ल खपत) और सालों-साल साथ निभाने वाले टिकाऊ इंजन की वजह से बहुत पसंद करते हैं। सेकंड हैंड फार्मट्रेक 60 क्लासिक की कीमत जानने के लिये यहाँ क्लिक करें। 

  • आरसी अवेलेबल: हाँ
  • लोकेशन: श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब
  • रनिंग घंटे: 2000-3000 घंटे
  • आरटीओ नंबर: PB11AE8735

सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर – तुलना तालिका

स्पेसिफिकेशन सेकेंड हैंड फार्मट्रैक 3600

सेकेंड हैंड फार्मट्रैक 60 क्लासिक

इंजन पावर 47 एचपी 50 एचपी
इंजन क्षमता 3140 सीसी 3140 सीसी
सिलेंडर 3 3
ड्राइव टाइप 2WD 2WD
ट्रांसमिशन कॉन्स्टेंट मेश

कॉन्स्टेंट मेश, सेंटर शिफ्ट

गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

क्लच सिंगल क्लच सिंगल क्लच
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
स्टीयरिंग मैन्युअल स्टीयरिंग

मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग

पीटीओ पावर 40 एचपी 42 एचपी
हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 किग्रा 1800 किग्रा
फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर 60 लीटर
व्हीलबेस 2110 मिमी 2110 मिमी

सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर खरीदने के फायदे 

  • नए ट्रैक्टर की आधी या उससे भी कम कीमत में आपको एक बढ़िया चालू कंडीशन का ट्रैक्टर मिल जाता है।
  • फार्मट्रैक के पुराने मॉडल्स को लोहा माना जाता है। अगर इनकी टाइम पर सर्विस की जाए, तो ये सालों तक बिना किसी बड़ी दिक़्क़त के खेत जोतते रहते हैं।
  • छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए यह बहुत प्रैक्टिकल सौदा है। बैंक के भारी-भरकम लोन और ब्याज के जाल में फंसे बिना आपकी खेती का मोडर्नाइज़ेशन हो जाता है।
  • चूंकि पंजाब की मंडियों में फार्मट्रैक ब्रांड का नाम पहले से ही चलता है, इसलिए अगर भविष्य में आप इसे बेचकर अपग्रेड भी करना चाहें, तो आपको इसके सही दाम मिल जाते हैं।

आपके लिए कौन-सा सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर सबसे बेहतर है? 

इसका फैसला पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके खेत का साइज़ क्या है और आप उससे क्या काम लेना चाहते हैं।

  • यदि आपके पास ज़मीन ज़्यादा है और आपको रोटावेटर, कल्टीवेटर या भारी ट्रॉली जैसे काम निपटाने हैं, तो आपको फार्मट्रेक 3600 जैसे भारी मॉडल की तरफ जाना चाहिए। 
  • दूसरी ओर, अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो रोज़मर्रा के छोटे-बड़े काम भी संभाल ले, डीज़ल भी कम पीए और मेंटेनेंस का खर्चा भी न के बराबर हो, तो Farmtrac 60 क्लासिक आपके लिए एक बहुत ही स्मार्ट और किफायती सौदा साबित होगा।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

जब बात पुराने ट्रैक्टर की आती है, तो दिल में एक डर रहता है कि कहीं कोई कमी न रह जाए। इसी डर को दूर करने के लिए ट्रैक्टर ज्ञान पंजाब समेत पूरे देश के किसानों के लिए एक सच्चा और ईमानदार ज़रिया बना है। हमारे प्लेटफॉर्म पर दी गई हर एक लिस्टिंग को अच्छे से वेरिफाई किया जाता है, ताकि हमारे किसान भाईयों को सही कंडीशन और सही दाम में डील मिल सके। 

आपके बजट, आपकी लोकेशन और आपकी पसंद के हिसाब से यहाँ इतने सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं कि आपको दूर भटकना ही नहीं पड़ेगा। यही वजह है कि आज पंजाब समेत भारत का हर किसान अपनी खेती को आगे बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ज्ञान पर पूरा भरोसा करता है।

Read More Blogs

7 Things to check before buying tractor insurance image

A tractor is one of the biggest investments a farmer makes, and protecting it is just as important as buying it. While many farmers focus on engine power, features, and price, they often overlook the importance of choosing the right tractor insurance....

कृषि यंत्रों पर 50% सब्सिडी - जल्दी करें आवेदन! image

अगर आप अपनी खेती को आधुनिक बनाने और नए कृषि यंत्र सब्सिडी पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चयनित जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानते...

TAFE Motors inaugurates new DEUTZ engine production facility in Alwar image

Alwar, July 20, 2026: TAFE Motors and Tractors Limited (TMTL), a wholly owned subsidiary of Tractors and Farm Equipment Limited (TAFE), today inaugurated its new DEUTZ engine production facility at its existing manufacturing plant in Alwar, Rajasthan, marking the first-ever production and...

Write Your Comment About पंजाब के किसानों के लिए 3 दमदार सेकंड हैंड फार्मट्रैक ट्रैक्टर

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon