आयशर 485 सुपर प्लस: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी

आयशर 485 सुपर प्लस: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी image
By Neha SharmaAug 11, 2026 10:46 AM

Table of Content

अगर आप ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो खेती के अलग-अलग कामों को संभाल सके, तो आपके लिये  आयशर 485 सुपर प्लस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 49 HP वाला यह ट्रैक्टर बहुत से ऐसी एडवांस्ड फ़ीचर्स से लैस है जो किसानो को उनके निवेश का एक दम सही दाम दिलाती है जैसे कि 2945 cc का 3-सिलेंडर इंजन, पावर स्टीयरिंग और 1650 kg की लिफ़्टिंग क्षमता। 

चाहे आपको ज़मीन तैयार करने का बुनियादी काम करना हो या ट्रॉली जोड़ कर अपने तैयार फसल खेतो तक ले जाना हो आयशर 485 सुपर प्लस हर काम में आपकी मदद करेगा।  

आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत कितनी है?

आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत सबके लिए एक सामन नहीं है।  राज्य, शहर, डीलर, चुने गए विकल्प और अन्य शुल्कों के अनुसार आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत बदल सकती है। 

आयशर 485 सुपर प्लस की जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आयशर 485 सुपर प्लस की मुख्य स्पेसिफिकेशन 

आयशर 485 सुपर प्लस की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

  • 49 HP, 3-सिलेंडर इंजन
  • 2945 cc (2.95 लीटर) की जन क्षमता:
  • इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप
  • सिंगल/डुअल क्लच विकल्प
  • पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर
  • लाइव, 6-स्प्लाइन शाफ्ट PTO
  • स्टैंडर्ड PTO स्पीड: 540 RPM @ 1944 ERPM
  • मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO विकल्प
  • 1650 kg की लिफ्टिंग कैपेसिटी 
  • 46 लीटर का फ्यूल टैंक 
  • क्विक रिलीज़ कपलर के साथ टिपिंग ट्रेलर किट, बम्पर, ड्रॉबार, मोबाइल चार्जर, टॉप लिंक, पानी की बोतल रखने की जगह जैसी एक्सेसरीज़

आयशर 485 सुपर प्लस का इंजन कितना पावरफुल है?

आयशर 485 सुपर प्लस में 49 HP का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसकी इंजन क्षमता 2945 cc यानी लगभग 2.95 लीटर है। यह पावर रेंज इसे खेती के कई नियमित और मेहनत वाले कामों के लिए उपयोगी बनाती है।

  • 49 HP की इंजन पावर का फायदा जुताई, कल्टीवेशन, बुवाई और खेत में अलग-अलग कृषि उपकरण चलाते समय मिलता है। 
  • इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप  इंजन तक ईंधन की सही सप्लाई में मदद करता है।

मुख्य फीचर्स जो आयशर 485 सुपर प्लस को खास बनाते हैं

  • इस ट्रैक्टर में सील्ड मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ पावर स्टीयरिंग मिलता है, जिससे लंबे समय तक खेत में काम करने और बार-बार ट्रैक्टर मोड़ने में चालक को सुविधा मिल सकती है। इलेक्ट्रिकल सिस्टम में 12V, 75 Ah बैटरी दी गई है।
  • हाइड्रोलिक्स की बात करें तो इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1650 kgf है। इसमें ड्राफ़्ट, पोज़िशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल के साथ CAT-II लिंक दिए गए हैं। इससे उपयुक्त कृषि उपकरणों को जोड़कर इस्तेमाल करना आसान होता है।
  • इसका व्हीलबेस 2010 mm, कुल वजन 2070 kg और लंबाई 3580 mm है। चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 2287 mm बताई गई है। आगे 6.0 x 16 और पीछे 14.9 x 28 टायर दिए गए हैं, जबकि आगे 7.5 x 16 टायर का विकल्प भी उपलब्ध है।

आयशर 485 सुपर प्लस ट्रैक्टर की ईंधन दक्षता और माइलेज

आयशर 485 सुपर प्लस में 46 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है और इसका इंजन हर लिहाजा से ईंधन की बचत करने वाला है।  जैसे की यह एक एयर कूल्ड इंजन है जो जल्दी गरम नहीं होता और फिर इसमें इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप  आता है जो ईंधन को व्यर्ध नहीं जाने देता।  इन सभी बातो के चलते यह कहना आसान है कि आयशर 485 सुपर प्लस ट्रैक्टर की ईंधन दक्षता और माइलेज बेहतरीन है।  

अंत में

आयशर 485 सुपर प्लस 49 HP सेगमेंट में एक उपयोगी विकल्प दिखाई देता है। इसका 2945 cc का 3-सिलेंडर इंजन, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग, ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, लाइव PTO और 1650 kgf की लिफ्टिंग क्षमता इसकी प्रमुख खूबियां हैं।

खरीदने से पहले अपने खेत के आकार, काम के प्रकार और इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरणों के अनुसार ट्रैक्टर का डेमो लेना बेहतर रहेगा। साथ ही वर्तमान कीमत और उपलब्ध वेरिएंट की पुष्टि अधिकृत आयशर डीलर से करें, क्योंकि कंपनी भी स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता में बदलाव संभव होने की जानकारी देती है।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ट्रैक्टर मॉडल, कीमत, टायर, कृषि उपकरण, पुराने ट्रैक्टर, लोन और इंश्योरेंस जैसी जानकारी उपलब्ध कराने वाला देश का भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

यहाँ किसानो को आयशर 485 सुपर प्लस के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन , कीमत, और फीचर्स की सही जानकारी मिलती है जिससे किसान को ट्रैक्टर के बारे में बेहतर तरीके से समझने और अपनी जरूरत के अनुसार फैसला लेने में मदद मिलती है।

Read More Blogs

Best 3 MRF Shakti Xtra tractor tyres in India image

Tractor tyres don't get the attention they deserve. Most farmers spend hours comparing tractor HP and price, but the tyre, the one thing actually touching the ground every single day, gets picked in five minutes. 

That's a mistake, honestly, because a good rear...

ट्रैक्टर के लिए सही टायर साइज़ कितना जरूरी है? image

ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस केवल इंजन की HP, ट्रांसमिशन या हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता पर निर्भर नहीं करती। सही ट्रैक्टर टायर साइज़ चुनना भी खेती के काम और ट्रैक्टर की उपयोगिता को प्रभावित करता है। टायर जमीन के साथ ट्रैक्टर का सीधा संपर्क बनाते...

Top 5 Sonalika tractors under ₹10 lakh for every farming need image

When purchasing the best tractor, it is not just about the most horsepower available. Farmers should think of what the engine will do, how much it can lift, how it gets there, fuel efficiency, implements and the cost. Sonalika has many tractors...

Write Your Comment About आयशर 485 सुपर प्लस: फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत की पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon