अगस्त 2026 में महंगे होंगे एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर

अगस्त 2026 में महंगे होंगे एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर image
By Khushbu RajputAug 12, 2026 02:10 PM

Table of Content

अगर आप जल्द ही ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके फैसले को प्रभावित कर सकती है: एस्कॉर्ट्स कुबोटा अगस्त 2026 से अपनी पूरी ट्रैक्टर रेंज की कीमतें बढ़ा रहा है, और इस बार सिर्फ चुनिंदा मॉडल्स नहीं, बल्कि कंपनी के एग्री मशीनरी बिज़नेस डिवीज़न के तहत आने वाले हर ब्रांड पर यह असर पड़ेगा।

कब और क्यों की गई घोषणा 

यह सेबी (SEBI) के Listing Obligations and Disclosure Requirements के Regulation 30 के तहत किया गया ऑफिशियल डिस्क्लोज़र  है, जो 11 अगस्त (मंगलवार) को BSE और NSE दोनों को सौंपा गया था, और कंपनी ने अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 

कंपनी ने सिर्फ इतना कहा कि यह बदलाव उनके एग्री मशीनरी बिज़नेस डिवीज़न (Agri Machinery Business Division) के प्राइसिंग स्ट्रक्चर को रीवाइस करने के लिए किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से और स्पष्टता मिल सकती है।

कितनी बढ़ेगी कीमत, अभी नहीं

कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे लेकर न तो कोई परसेंटेज बताया गया है, न ही कोई स्पेसिफिक अमाउंट दिया गया है। इतना जरूर पता है कि यह बढ़ोतरी एक जैसी नहीं होगी।

यह ब्रांड, मॉडल, वेरिएंट और यहां तक कि जगह के हिसाब से भी अलग-अलग होगी। यानी एक राज्य में किसी ट्रैक्टर की कीमत में जितनी बढ़ोतरी होगी, वह दूसरे राज्य में उतनी नहीं भी हो सकती है।

ट्रैक्टर ज्ञान की राय

जो किसान या खरीदार अभी ट्रैक्टर खरीदने  का-फैसला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है कि वे कीमत बढ़ने से पहले मौजूदा दरों पर बुकिंग कर लें। 

ट्रैक्टर की कीमतों में बढ़ोतरी, ब्रांड, मॉडल, स्थान और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं और नई कीमतें कब से लागू होंगी, इसकी तारीख भी जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकती है तो इन सभी जानकारियों और कीमतों में होने वाले नवीनतम बदलावों के लिए ट्रैक्टर ज्ञान के साथ जुड़े रहें।

Read More Blogs

Top 3 fuel-efficient Eicher tractors under ₹7 lakh in India image

Farmers need reliability in a tractor without an increase in diesel costs. Eicher has some prudent line that have basic engines, helpful gear and reduced operating requirements. The three tractors discussed below have starting ex-showroom prices below ₹7 lakh. There may also...

Soil testing: Why it matters for farmers image

Healthy soil is the foundation of productive farming, but its condition cannot always be judged by appearance alone. Soil testing helps farmers understand the nutrient status, pH and overall fertility of their fields before making crop and fertiliser decisions. A proper soil...

What Is Vermiculture? Benefits, types, process & importance in agriculture image

Vermiculture is a natural farming practice that uses earthworms to break down organic waste into nutrient-rich material. It is increasingly used in agriculture because it helps farmers manage farm waste while producing organic manure for crops. Unlike conventional composting, vermiculture relies on...

Write Your Comment About अगस्त 2026 में महंगे होंगे एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon