Mahindra 475 DI MS XP Plus ट्रैक्टर: किफायती कीमत और फीचर्स में जबरदस्त

Mahindra 475 DI MS XP Plus ट्रैक्टर: किफायती कीमत और फीचर्स में जबरदस्त image
By Neha SharmaSep 03, 2026 01:00 PM

Table of Content

Mahindra 475 DI MS XP Plus खेती के कई कामों के लिए बनाया गया 2WD ट्रैक्टर है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसमें 4 सिलेंडर इंजन, 194 Nm अधिकतम टॉर्क, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर तथा 1500 किलो की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। इसे कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, सीड ड्रिल, थ्रेशर और ट्रेलर जैसे कई कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Mahindra 475 DI MS XP Plus का इंजन कितना पावरफुल है?

Mahindra 475 DI MS XP Plus अपने 42 HP सेगमेंट में बेहद शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि इसमें एक दमदार  इंजन हैं:

  • 194 Nm टार्क की वजह  से यह ट्रैक्टर जब भी भारी लोड खींचता है या कठोर मिट्टी में चलता है, तो इंजन दबाव में बंद नहीं होता। 
  • 4-सिलेंडर DI इंजन की वजह से इस ट्रैक्टर में कंपन और आवाज़ कम होती है और भारी कामों में यह लगातार काम कर पाता है।
  • एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक तकनीक के कारण यह इंजन कम RPM (2000 RPM) पर ही बहुत अधिक खींचने की शक्ति रखता है।  

mahindra-475-di-ms-xp-plus

Mahindra 475 DI MS XP Plus मुख्य स्पेसिफिकेशन

Mahindra 475 DI MS XP Plus की कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

  • इंजन पावर: 31.3 kW (42 HP)
  • इंजन सिलेंडर: 4
  • अधिकतम टॉर्क: 194 Nm
  • रेटेड इंजन स्पीड: 2000 RPM
  • ड्राइव: 2WD
  • गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • ट्रांसमिशन: Partial Constant Mesh
  • क्लच: Single/Dual
  • ब्रेक: Oil Immersed Brake 
  • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 1500 किलो
  • PTO: 540/4SPTO
  • सर्विस इंटरवल: 250 घंटे

Mahindra 475 DI MS XP Plus की कीमत कितनी है?

भारत में महिंद्रा 475 डीआई एमएस एक्सपी प्लस की कीमत राज्य, शहर, टैक्स, बीमा, रजिस्ट्रेशन और चुने गए वैरिएंट से हिसाब से बदल सकती हैं। अगर आप Mahindra 475 DI MS XP Plus की कीमत  जानना चाहतें हैं तो ट्रैक्टर ज्ञान की मदद ले।  

Mahindra 475 DI MS XP Plus की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य फीचर्स जो Mahindra 475 DI MS XP Plus को खास बनाते हैं

Mahindra 475 DI MS XP Plus ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स और उनके फ़ायदे हैं :

  • 42 HP श्रेणी का ELS (Extra Long Stroke) इंजन जिससे  ट्रैक्टर को कठिन से कठिन खेती के कामों में भी अतिरिक्त खींचने की शक्ति मिलती है।
  • 194 Nm का शानदार अधिकतम टॉर्क
  • 4-सिलेंडर इंजन कॉन्फ़िगरेशन 
  • 2000 इंजन रेटेड RPM से इंजन को बेवजह तेज़ नहीं घूमना पड़ता, जिससे ट्रैक्टर की माइलेज अधिक होती है।
  • 250 घंटे का सर्विस इंटरवल होने से आपको बार-बार सर्विस कराने के लिए काम रोकने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • Partial Constant Mesh गियरबॉक्स होने से खेतों में काम करते समय बिना किसी झटके या गियर की आवाज़ के गियर आसानी से बदले जा सकते हैं।
  • 8 Forward + 2 Reverse गियरहोने से आपको अलग-अलग कृषि उपकरणों के हिसाब से सही स्पीड चुनने के कई विकल्प मिलते हैं। 
  • 1500 किलो हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता
  • Advanced ADDC हाइड्रोलिक्स
  • 37.4 HP (27.9 kW) PTO पावर होने से आप रोटावेटर और थ्रेशर जैसे पीटीओ से चलने वाले उपकरणों को पूरी ताकत और बिना किसी रुकावट के चला सकते हैं।
  • मल्टी-इम्पलीमेंट कनेक्टिविटी होने से आप कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेशर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे तमाम उपकरण एक ही ट्रैक्टर से चला सकते हैं।
  • Dual Acting Power Steering होने से ट्रैक्टर को मोड़ने में बहुत कम ताकत लगती है और ड्राइवर को थकान नहीं होती।
  • Bow-Type Front Axle होने से उबड़-खाबड़ खेतों में भी ट्रैक्टर का संतुलन शानदार रहता है और कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से मुड़ जाता है।
  • LCD क्लस्टर पैनल 
  • 6 साल की लंबी वारंटी

Mahindra 475 DI MS XP Plus ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

Mahindra 475 DI MS XP Plus  एक बहुत ही किफ़ायती  ट्रैक्टर है। इंजन में कुछ ऐसी तकनीकें हैं जो डीजल की बर्बादी को रोकती हैं और अच्छी माइलेज देती है :

  • Extra Long Stroke (ELS) इंजन के कारण इंजन कम RPM पर ही  इंजन अच्छा  काम करता है जिससे डीजल की बचत होती है।
  • यह ट्रैक्टर 2000 RPM पर पूरी 42 HP की पावर दे देता है, जिससे इंजन कम तेल पीता है।
  • 194 Nm का हाई टॉर्क उबड़-खाबड़ या कठोर मिट्टी आने पर इंजन पर लोड पड़ने पर भी यह दबता नहीं है। 

अंत में

Mahindra 475 DI MS XP Plus एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है जो उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिन्हें जुताई, बुवाई,और दूसरे सामान्य कृषि कार्यों के लिए 2WD ट्रैक्टर चाहिए।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जो किसानों को भारत के सभी ट्रैक्टर  मॉडल्स से जुडी सही जानकारी देता है।  यहाँ किसान Mahindra 475 DI MS XP Plus से जुडी सभी जानकारी हासिल करके यह फैसला लें सकतें हैं कि उनके लिए यह ट्रैक्टर  सही विकल्प है या नहीं।

Read More Blogs

Swaraj 733 FE vs Swaraj 834 FE: Price & Features Compared image

It is difficult to select between Swaraj 733 FE and Swaraj 834 FE since these two tractors are designed for general agricultural and transportation purposes. Both belong to the range of the Swaraj FE series that is famous for manufacturing heavy-duty tractors.

This...

Escorts Kubota Celebrates 30 Years of Farmtrac with the Launch of 6055 Classic ‘Dark Edition’ and PROMAXX 2.0 Range image

  • 6055 Classic ‘Dark Edition’ is the first all-black tractor in Farmtrac's history, offered in both 2WD and 4WD.
  • PROMAXX series expanded up to 50 HP with two models, the 47 HT PROMAXX and the 50 PROMAXX, both available in 2WD and 4WD

Faridabad, September...

Tractor Tyre Lug Angle: How It Affects Traction & Performance image

Ever noticed those V-shaped patterns on a tractor tyre and wondered if they're just for looks? They're not. That angle actually plays a huge role in how well your tractor grips the ground, pulls implements, and performs across different soil types. Let's...

Write Your Comment About Mahindra 475 DI MS XP Plus ट्रैक्टर: किफायती कीमत और फीचर्स में जबरदस्त

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon