image
By Khushbu RajputSep 07, 2026 11:41 AM

भारत में बनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर टेक्नोलॉजी अब हिमालय की ऊंचाइयों पर अपनी ताकत दिखाने वाली है। Cygnus Motors LLP ने ‘Electrifying Himalayas’ नाम से एक खास हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस एक्सपीडिशन शुरू की है। यह सफर 1 सितंबर 2026 को ऊर्जा ईवी ट्रैक्टर द्वारा राजकोट से शुरू किया जा चुका है और राजस्थान से होता हुआ यह ट्रैक्टर हरियाणा के लहलहाते खेतों के बीच पहुंच चुका है। 

राजकोट से लद्दाख तक होगा चुनौतीपूर्ण सफर

इस अभियान में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर राजकोट से निकलकर राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तक 2700+ किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस दौरान यह लेह, कारगिल, खारदुंग ला, पैंगोंग त्सो जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों से होते हुए 19,400 फीट ऊँचे उमलिंग ला तक पहुंचेगा। उमलिंग ला की ऊंचाई तक पहुंचना ट्रैक्टर के लिए आसान नहीं होगा। कम ऑक्सीजन, कड़ाके की ठंड, ऊंचे पहाड़ी रास्ते और कठिन चढ़ाई के बीच ट्रैक्टर की क्षमता की असली परीक्षा होगी।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की क्षमता पर होगी नजर

‘Electrifying Himalayas’ एक्सपीडिशन के दौरान सिर्फ ट्रैक्टर को चलाना ही मकसद नहीं है। इसकी एनर्जी एफिशिएंसी, चार्जिंग व्यवस्था और ड्राइविंग रेंज पर भी नजर रखी जाएगी। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि भारत में विकसित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर टेक्नोलॉजी कठिन और ऊंचाई वाले इलाकों में किस तरह प्रदर्शन करती है।

सिग्नस मोटर्स का संकल्प

Cygnus Motors ने इस अभियान को Built for Bharat. Proven in the Himalayas संकल्प के साथ शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक एक्सपीडिशन नहीं, बल्कि भारत में बनी टेक्नोलॉजी की क्षमता को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साबित करने की कोशिश है।

आजादी के 79वें वर्ष के मौके पर घोषित यह सफर आत्मनिर्भर भारत की भावना से भी जुड़ा है। राजकोट से हिमालय तक का यह सफर निश्चित तौर पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर टेक्नोलॉजी के लिए एक दिलचस्प टेस्ट होने वाला है।

ट्रैक्टर ज्ञान की नजर से

ट्रैक्टर ज्ञान पर हम ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी से जुड़ी ऐसी नई तकनीकों और अपडेट्स को किसानों तक आसान भाषा में पहुंचाते हैं। 

‘Electrifying Himalayas’ जैसा अभियान इसलिए खास है क्योंकि यह दिखाता है कि खेती में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी को अलग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी परखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजकोट से शुरू हुआ यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सफर हिमालय की ऊंचाइयों तक किस तरह पहुंचता है।

Write Your Comment About

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon