इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर देखें!
Table of Content
फेस्टिव सीजन आते ही हर तरफ ऑफर्स और स्कीम्स की बाढ़ आ जाती है, कोई कंपनी लकी ड्रॉ दे रही है, तो कोई फ्री गिफ्ट। ऐसे में मन बन ही जाता है कि "चलो अभी नया ट्रैक्टर बुक करा लेते हैं, कहीं ऑफर छूट न जाए।"
लेकिन भाई, ट्रैक्टर कोई मोबाइल फोन नहीं है जो कुछ महीनों या साल भर बाद बदल लियाये तो आपके साथ अगले 10-15 साल तक खेत में चलने वाला है। इसलिए जल्दबाजी में नहीं, थोड़ा सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है। चलिए बताते हैं वो 5 बातें जो ट्रैक्टर खरीदने से पहले जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
फेस्टिव सीजन में ट्रैक्टर खरीदने से पहले जाने ये 5 चीजें
1. ट्रैक्टर एचपी
सबसे पहली और सबसे जरूरी बात, सिर्फ पावरफुल ट्रैक्टर देखकर मत ललचाइए। अगर आपके पास 5-6 एकड़ जमीन है और हल्के काम ही करने हैं, तो 35-40 HP काफी है। लेकिन अगर बड़ा खेत है, भारी इम्प्लीमेंट्स चलाने हैं या कमर्शियल काम भी करना है, तो 45-50 HP या उससे ऊपर का ट्रैक्टर देखिए। जरूरत से ज्यादा HP लेने का मतलब है बेवजह ज्यादा पैसे और ज्यादा डीजल खर्च।
2. रियल वैल्यू
फेस्टिव सीजन में "फ्री गिफ्ट" और "कैशबैक" के चक्कर में अक्सर लोग एक्स-शोरूम और ऑन-रोड प्राइस का फर्क भूल जाते हैं। RTO, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, ये सब जोड़कर फाइनल कीमत निकालिए, तभी पता चलेगा डील सच में फायदे की है या नहीं।
3. आफ्टर-सेल्स सर्विस और डीलर नेटवर्क
ट्रैक्टर खरीदना तो एक बार का काम है, पर सर्विस और पार्ट्स की जरूरत सालों तक पड़ती रहेगी। इसलिए ये जरूर देखें कि आपके इलाके में उस ब्रांड का डीलर और सर्विस सेंटर कितनी दूर है, और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिलते हैं या नहीं।
4. वारंटी और फाइनेंस ऑप्शन
हर कंपनी की वारंटी पॉलिसी अलग होती है, कोई 2 साल देता है तो कोई 5 साल/5000 घंटे तक। साथ ही, अगर लोन पर ले रहे हैं तो ब्याज दर, डाउन पेमेंट और EMI की पूरी जानकारी पहले ही ले लें, ताकि बाद में कोई सरप्राइज न मिले।
5. रियल रिव्यूज़
सिर्फ ब्रोशर और एड देखकर फैसला मत लीजिए। अपने आसपास के किसानों से पूछें जिन्होंने वो मॉडल पहले से इस्तेमाल किया हो। असली फीडबैक हमेशा सबसे भरोसेमंद होता है।
ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें
अगर आप चाहते हैं कि ये पूरी रिसर्च आसान हो जाए, तो ट्रैक्टर ज्ञान आपके लिए सबसे भरोसेमंद साथी है। यहां आपको हर ब्रांड और मॉडल की सटीक कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और असली यूजर रिव्यूज एक ही जगह मिल जाते हैं। तो इस फेस्टिव सीजन ऑफर के जोश में नहीं, बल्कि पूरी जानकारी के साथ अपना ट्रैक्टर चुनें।
Category
Read More Blogs
ट्रैक्टर खरीदते वक्त सबसे ज्यादा टेंशन किस बात की होती है? यही कि डीलर जो EMI बता रहा है, वो सही है या नहीं। कई बार होता है कि डीलर जल्दी में या अपने फायदे के लिए कुछ ऐसे नंबर बता देता...
The “PowerPro” series is currently one of the most talked about lineups from John Deere Tractors in India, these tractors offer a rare combination of power, fuel efficiency and everyday usage. Whether you are ploughing a small family farm or running...
The hardest part of farming isn't always growing the crop; it's what happens right after. You can do everything right in the field, get a great yield, and still end up losing a big part of it simply because of poor storage,...
Write Your Comment About इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर देखें!
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp)










.webp)
.webp)






















