महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर की क्या है कीमत और फीचर्स में क्या है खास?

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर की क्या है कीमत और फीचर्स में क्या है खास? image
By Neha SharmaSep 24, 2026 12:30 PM

Table of Content

महिंद्रा ओजा 3132 में 32 cc का 3-सिलेंडर इंजन है और यह 4WD कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है। यह महिंद्रा ट्रैक्टर ज़मीन पर बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस देता है और बागों व छोटे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। अगर आप महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए सबसे पहले इसकी कीमत और खासियतों पर एक नज़र डालते हैं।

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर में एक दमदार 32 HP, 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 2500 RPM पर चलता है और 107.5 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। यह इंजन खेती-बाड़ी के सभी तरह के कामों के लिए बहुत बढ़िया है।

  • इसका 3DI कॉम्पैक्ट इंजन ज्यादा टॉर्क देने के लिए बनाया गया है। इससे भारी काम करते समय भी ट्रैक्टर को जरूरी ताकत मिलती है।
  • 3-सिलेंडर इंजन पावर को स्मूद तरीके से देने में मदद करता है। 
  • इंजन 2500 रेटेड RPM पर अलग-अलग खेती के कामों के लिए जरूरी इंजन स्पीड और ताकत मिलती है।
  • 4WD सिस्टम की वजह से इंजन की ताकत चारों पहियों तक पहुंचती है जिससे गीली मिट्टी, ढीली जमीन और कठिन खेतों में बेहतर पकड़ मिलती है और ट्रैक्टर अपनी पावर का सही इस्तेमाल कर पाता है।

mahindra-oja-3132

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा ओजा 3132 के मुख्य स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

स्पेसिफिकेशन जानकारी
इंजन पावर 32 HP
इंजन 3DI
सिलेंडर 3
अधिकतम टॉर्क 107.5 Nm
रेटेड RPM 2500 RPM
ड्राइव 4WD
ट्रांसमिशन

Constant Mesh with Synchro Shuttle

गियर

8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स

स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 950 किलो
PTO स्पीड 540/750 RPM
रियर टायर 11.2 x 24
सर्विस इंटरवल 400 घंटे

मुख्य फीचर्स जो महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर को खास बनाते हैं

महिंद्रा ओजा 3132 में कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।

  • इसमें आपको 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर मिलते है जिसकी वजह से ट्रैक्टर को बार-बार आगे और पीछे करना आसान हो जाता है।
  • इसमें F/R Shuttle फीचर है, जिससे ट्रैक्टर की दिशा बदलना आसान होता है। 
  • ट्रैक्टर में ePTO सुविधा दी गई है, जो PTO को जरूरत के अनुसार अपने आप चालू और बंद करने में मदद करती है।
  • इसके अलावा इसमें आपको इलेक्ट्रिक वेट PTO क्लच मिलता है, जिससे PTO का ऑपरेशन ज्यादा आसान और स्मूद होता है।
  • 4WD सिस्टम ट्रैक्टर को खेत में बेहतर पकड़ देता है। 
  • महिंद्रा ओजा 3132 में GPS लाइव लोकेशन ट्रैकिंग भी मिलती है। इसकी मदद से मालिक ट्रैक्टर की लोकेशन देख सकता है।
  • इसके अलावा इसमें डीजल मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। इससे ट्रैक्टर में मौजूद डीजल की जानकारी आसानी से मिल सकती है।
  • पावर स्टीयरिंग की वजह से ट्रैक्टर को मोड़ना आसान रहता है। वहीं ऑयल इमर्स्ड ब्रेक बेहतर ब्रेकिंग और लंबे समय तक उपयोग के लिए दिए गए हैं।

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

महिंद्रा ओजा 3132 एक अच्छी माइलेज देता है और ऐसा होने के बहुत सारे कारण है जैसे कि: 

  • इसमें आपको 3-सिलेंडर 3DI इंजन दिया गया है जो 107.5 Nm तक टॉर्क देता है। इसकी वज़ह से यह ट्रैक्टर सही गियर और RPM पर काम  करता है और डीजल की कम खपत करता है।
  • ePTO जरूरत के अनुसार PTO को चालू और बंद करने में मदद करता है। इससे PTO से चलने वाले उपकरणों के उपयोग के दौरान बेवजह इंजन पावर खर्च होने से बच सकती है।

इसके अलावा, ट्रैक्टर में डीजल मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है। इससे किसान ईंधन के स्तर पर नजर रख सकता है और डीजल की खपत को बेहतर तरीके से समझ सकता है।

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

भारत में महिंद्रा ओजा 3132 4WD की एक्स शोरूम कीमत आपके शहर और राज्य के अनुसार बदल सकती है। जैसे कि रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्ट खर्च, डीलर चार्ज और अतिरिक्त एक्सेसरीज। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में महिंद्रा ओजा 3132 की ऑन रोड कीमत अलग हो सकती है।
 

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर किन कृषि कार्यों के लिए सबसे बेहतर है?

अगर आप बागवानी, सब्ज़ी की खेती और छोटे खेतों में बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस देने वाला 32 HP, 4WD ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो यह महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) का ओजा 3132 ट्रैक्टर आपके लिए सही विकल्प है। 

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद एग्री-टेक प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ किसान अपनी खास ज़रूरतों के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुन सकते हैं। यहाँ किसान भारत में उपलब्ध सभी प्रमुख ट्रैक्टर मॉडलों की कीमतों, फ़ीचर्स और स्पेसिफ़िकेशन्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं; साथ ही, वे किन्हीं भी दो ट्रैक्टर मॉडलों की तुलना भी कर सकते हैं।

Read More Blogs

Post-Harvest Management: How to Reduce Crop Losses image

The hardest part of farming isn't always growing the crop; it's what happens right after. You can do everything right in the field, get a great yield, and still end up losing a big part of it simply because of poor storage,...

Ashish Nagpal Appointed as Marketing Head for International Business at International Tractors Limited (ITL) image

Ashish Nagpal, a strategy, marketing, and business leader with over 20 years of experience in the FMCG and auto space, has announced a big career move. After spending 12 fulfilling years at Bajaj Auto, he's now stepping into a new role as...

इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर देखें! image

फेस्टिव सीजन आते ही हर तरफ ऑफर्स और स्कीम्स की बाढ़ आ जाती है, कोई कंपनी लकी ड्रॉ दे रही है, तो कोई फ्री गिफ्ट। ऐसे में मन बन ही जाता है कि "चलो अभी नया ट्रैक्टर बुक करा लेते हैं, कहीं...

Write Your Comment About महिंद्रा ओजा 3132 ट्रैक्टर की क्या है कीमत और फीचर्स में क्या है खास?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon