पावरट्रैक यूरो 24जी खरीदने से पहले जानें कीमत और खास फीचर्स

पावरट्रैक यूरो 24जी खरीदने से पहले जानें कीमत और खास फीचर्स image
By Khushbu RajputNov 26, 2026 01:00 PM

Table of Content

बाग, सब्जी या छोटे खेत में काम करने वाले किसान को अक्सर ऐसा ट्रैक्टर चाहिए जो कम जगह में मुड़ जाए, डीजल कम पिए और बजट में आ जाए। पावरट्रैक यूरो 24जी इसी जरूरत के लिए बना मिनी ट्रैक्टर है। इसे लेने का मन बना रहे हैं तो पहले इसकी पूरी जानकारी समझ लें।

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

यह 4 व्हील ड्राइव वाला मिनी पावरट्रैक ट्रैक्टर है, जो बेहतर ग्रिप और आराम देता है। इसके खास स्पेसिफिकेशन्स निम्नलिखित हैं:

विशेषता विवरण
इंजन

3 सिलेंडर, 24 एचपी कैटेगरी

टॉर्क 74 एनएम
पीटीओ पावर 19.2 एचपी
गियरबॉक्स

9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स, कांस्टेंट मेश

क्लच सिंगल क्लच
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
स्टीयरिंग

बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग

पीटीओ टाइप स्टैंडर्ड 540/540ई
फ्यूल टैंक 24 लीटर
हाइड्रोलिक लिफ्ट 750 किलो
ग्राउंड क्लीयरेंस 310 मिमी
टर्निंग रेडियस 2100 मिमी
व्हीलबेस 1560 मिमी

powertrac-euro-24G-4wd

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर  का इंजन कितना पावरफुल है?

पावरट्रैक यूरो 24जी 24 एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है, लेकिन असली काम पीटीओ पावर से होता है। इसकी पीटीओ पावर 14.3 किलोवॉट यानी करीब 19.2 एचपी है। रोटावेटर, स्प्रेयर जैसे इम्प्लीमेंट्स इसी पावर से चलते हैं, इसलिए खरीदते समय यही आंकड़ा देखें। 

74 एनएम का टॉर्क इसके साइज के हिसाब से ठीक है। यह हल्की जुताई, कल्टीवेटर, रोटावेटर और छिड़काव जैसे काम आसानी से संभाल लेता है। यह बागवानी में काम आने वाले इम्पोर्टेड स्प्रेयर, रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे इम्प्लीमेंट्स भी चला सकता है।

पर इसे भारी ट्रैक्टर के बराबर न समझें। गहरी जुताई, भारी ट्रॉली या बड़े थ्रेशर जैसे काम के लिए 40-50 एचपी वाला ट्रैक्टर ही ठीक रहेगा। 9 गियर होने से आप काम के हिसाब से धीमी या तेज रफ्तार चुन सकते हैं। धीमी रफ्तार जुताई में काम आती है, तेज रफ्तार खेत से घर तक आने-जाने में।

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

ट्रैक्टर का माइलेज काम के प्रकार, मिट्टी, यंत्र और चलाने के तरीके पर निर्भर करता है। छोटे 3 सिलेंडर इंजन और 24 लीटर की टंकी के साथ  पावरट्रैक यूरो 24जी छोटे काम में बड़े ट्रैक्टर से कम डीजल पीता है। 

असली खर्च जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि डीलर से डेमो मांगें और उसी खेत में, उसी इम्प्लीमेंट के साथ चलाकर देखें, जिस पर आपको काम करना हो। पहले से ही यह ट्रैक्टर चला रहे किसानों से भी पूछ लें।

डीजल बचाने के लिए कुछ आसान आदतें:

  • एयर फिल्टर और फ्यूल फिल्टर को सही समय पर साफ करें या बदलें।
  • काम के हिसाब से सही गियर चुनें।
  • बेवजह ट्रैक्टर चालू न छोड़ें।
  • टायर में हवा सही रखें।

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर की कीमत

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के हिसाब से एकदम परफेक्ट है। एक्स-शोरूम कीमत में रजिस्ट्रेशन, बीमा और राज्य के टैक्स नहीं जुड़े होते, इसलिए ऑन-रोड कीमत ज्यादा बैठेगी। 

राज्य और शहर के हिसाब से भी फर्क आता है। लोन लेना चाहें तो ब्याज दर, डाउन पेमेंट और अवधि की तुलना जरूर करें। अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की शर्तें अलग होती हैं।

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

पावरट्रैक यूरो 24जी ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • अपना काम पहले तय करें: अगर ज्यादातर काम बाग में छिड़काव, निराई, हल्की जुताई या सब्जी के खेत में है, तो यह अच्छा ऑप्शन है। अगर भारी ट्रॉली खींचनी है या गहरी जुताई करनी है, तो बड़ा ट्रैक्टर देखें।
  • पुराने ट्रैक्टर की जांच: सेकेंड हैंड ट्रैक्टर लेना हो तो इंजन ऑयल का रंग (दूधिया तो नहीं), गियर निकलने की समस्या, इंजन गरम होकर बंद होना और हाइड्रोलिक का काम जरूर जांचें।
  • इम्प्लीमेंट की जरूरत देखें: जो इम्प्लीमेंट आप चलाना चाहते हैं, उसकी पावर की जरूरत पीटीओ एचपी से मिलाएं। 750 किलो की लिफ्ट क्षमता का ध्यान रखें।
  • वारंटी और सर्विस पूछें: वारंटी कितने साल या घंटे की है, इसकी जानकारी लिखित में लें। नजदीकी सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता भी देखें।
  • दूसरे मॉडल से तुलना करें: इसी रेंज में स्वराज टारगेट 625 और सोनालिका जीटी 26 जैसे ट्रैक्टर भी हैं। कीमत, पावर और सर्विस की तुलना करके फैसला लें।
  • टेस्ट ड्राइव लें: गियर बदलते समय आवाज, क्लच की नरमी, ब्रेक की पकड़ और स्टीयरिंग का हल्कापन खुद परखें।
  • डॉक्यूमेंट्स पूरे लें: इनवॉइस, बीमा, रजिस्ट्रेशन और वारंटी कार्ड सही हों, तभी पैसे दें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान का मकसद किसान को खरीदारी से पहले सही जानकारी देना है, ताकि वह किसी के बहकावे में न आए। हम स्पेसिफिकेशन कंपनी और भरोसेमंद स्रोतों से मिलाकर लिखते हैं। 

हम यह भी मानते हैं कि हर किसान की जमीन, फसल और बजट अलग है। इसलिए हम "यही ट्रैक्टर लो" नहीं कहते, बल्कि आपके काम के हिसाब से सोचने में मदद करते हैं। ट्रैक्टर्स की कीमत और फीचर्स समय के साथ बदलते रहते हैं, इसलिए खरीदने से पहले डीलर से ताजा जानकारी जरूर लें।

Read More Blogs

Straw Reaper vs Mulcher: Differences, Uses & Benefits image

After a combine harvester finishes its work, a lot of straw and stubble is left behind in the field. Farmers usually deal with it using either a straw reaper or a mulcher. Both attach to a tractor, and both save time, but...

Farmtrac 42 Promaxx Tractor: Explore Its Price, Features & Performance image

The Farmtrac 42 Promaxx is a 42 HP tractor designed for farming, transportation and other agricultural activities. It has a 3-cylinder engine, 12 forward 3 reverse gearbox and 1,800 kg lifting capacity. Its engine power and the variety of gears make it...

उर्वरक खरीदने के लिए किसान रजिस्ट्री और फार्मर आई डी जरूरी image

रबी की बुवाई का समय चल रहा है और हर किसान की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि यूरिया और डीएपी समय पर मिलेगा या नहीं। इसी को लेकर 25 नवंबर को जयपुर, राजस्थान में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास जी की...

Write Your Comment About पावरट्रैक यूरो 24जी खरीदने से पहले जानें कीमत और खास फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon