जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत image
By Neha SharmaOct 16, 2026 11:56 AM

Table of Content

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर 46 HP कैटेगरी का एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो खेती और ढुलाई दोनों कामों के लिए बनाया गया है। यह जॉन डियर ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में आता है। इसमें 3 सिलेंडर इंजन, 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, 1600 किलो लिफ्टिंग क्षमता और 5 साल की वारंटी मिलती है। 

अगर आप जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर को ख़रीदने  की योजना बना  रहें हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है क्योंकि यह आपको जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत की पूरी जानकारी देगा ।

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन प्रकार है : 

  • इसमें 3029D नाम का 3 सिलेंडर इंजन लगा है, जिसमें कम पार्ट्स होने से सर्विस आसान और सस्ती रहती है।
  • इसका 2900 cc का बड़ा इंजन भारी इम्प्लीमेंट और भरी ट्रॉली को बिना रुके खींचता है।
  • इसमें आपको कॉलरशिफ्ट, साइड शिफ्ट प्रकार का गियरबॉक्स मिलता है जिससे गियर बदलना आसान होता है।
  • जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर मिलते हैं।
  • जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर सिंगल और ड्यूल क्लच विकल्प के साथ आता है।  
  • इसमें इंडिपेंडेंट, 6 स्प्लाइन PTO है, जो 540 और 540E दोनों स्पीड पर चलता है। 
  • 1600 किलो की लिफ्टिंग क्षमता से हल, कल्टीवेटर और सीड ड्रिल जैसे इम्प्लीमेंट आसानी से उठते हैं।
  • 60 लीटर के टैंक से एक बार डीज़ल भरवाने पर लंबे समय तक काम होता है।
  • 415 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस से ट्रैक्टर मेड़, ऊबड़-खाबड़ ज़मीन और कच्चे रास्तों पर आसानी से चलता है।

John deere 5045 D Power Pro 2WD

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर में आपको एक दमदार इंजन है। इसमें आपको 3029D का 2900 cc, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 2100 RPM पर 46 HP की पावर देता है।

  • क्योंकि यह एक बड़ा 2900 cc का इंजन है तो ज़्यादा cc होने से इंजन भारी इम्प्लीमेंट और भरी ट्रॉली को बिना रुके खींचता है।
  • 3 सिलेंडर डिज़ाइन में कम चलने वाले पार्ट्स होते हैं, इसलिए सर्विस आसान और सस्ती पड़ती है।
  • इस  इंजन में एक कूलेंट कूलिंग सिस्टम है जो लंबे समय तक काम करने पर भी इंजन को ज़्यादा गर्म नहीं होने देता।

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर डीज़ल बचाने के लिए जाना जाता है। इसके पीछे कई कारण हैं:

  • 540E इकोनॉमी PTO: इसमें PTO 540 की स्पीड पर सिर्फ 1600 इंजन RPM पर चल सकता है। यानी थ्रेशर या पानी पंप जैसे हल्के PTO कामों में इंजन कम RPM पर चलता है और डीज़ल कम लगता है।
  • बड़ा इंजन, कम मेहनत: 2900 cc का इंजन कम RPM पर भी अच्छी ताकत देता है, इसलिए भारी काम में इंजन को ज़्यादा रेस नहीं देनी पड़ती।
  • सही गियर का चुनाव: 8 फॉरवर्ड गियर होने से हर काम के लिए सही स्पीड चुनी जा सकती है, जिससे फालतू डीज़ल खर्च नहीं होता।
  • 60 लीटर का फ्यूल टैंक: एक बार टंकी भरने पर लंबे समय तक खेत में काम होता है और बार-बार डीज़ल भरवाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर की कीमत

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर की कीमत RTO रजिस्ट्रेशन, बीमा, रोड टैक्स, एक्सेसरीज़, 2WD और 4WD  वेरिएंट के हिसाब से  बदलती है। यह कीमत हर राज्य में अलग हो सकती है। 

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • अगर आपकी ज़मीन गीली, कीचड़ वाली या ढलान वाली है, तो जॉन डियर 5045डी पावरप्रो 4WD आपके लिए बेहतर रहेगा।  
  • सामान्य सूखी ज़मीन और ढुलाई के कामों के लिए जॉन डियर 5045डी पावरप्रो 2WD को चुनना चाहिए।  
  • अगर आप रोटावेटर, थ्रेशर जैसे PTO वाले काम ज़्यादा करते हैं, तो ड्यूल क्लच लें। इससे ट्रैक्टर रुकने पर भी PTO चलता रहता है।
  • इम्प्लीमेंट हमेशा ट्रैक्टर की PTO पावर और 1600 किलो लिफ्टिंग क्षमता के हिसाब से चुनें। 

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान  देश का एक भरोसेमन्द अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जो किसानों के लिए ट्रैक्टर से जुड़ी सही और अपडेटेड जानकारी देने के लिए जाना जाता है। यहां आपको जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर की कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और असली किसानों के रिव्यू एक ही जगह मिलते हैं। आप जॉन डियर 5045डी पावरप्रो की तुलना दूसरे ट्रैक्टरों से भी कर सकते हैं और अपने नज़दीकी जॉन डियर डीलर से जुडी सब जानकारी हासिल कर सकतें हैं।

Read More Blogs

Disc Harrow vs Power Harrow: Compare Uses, Benefits and Performance image

Every farmer knows that good crops start with good soil preparation. Before you sow a single seed, the soil needs to be broken down, levelled and made soft enough for roots to grow. That's where harrow come in. 

But with so many options...

Top 3 Swaraj 744 Tractor Variants in India: Prices and Features image

Ask a farmer in Punjab, Haryana or Madhya Pradesh about a trusted mid-range Swaraj tractor, and the Swaraj 744 name comes up within seconds. It has stayed a farm favourite because it is tough, simple to maintain and fair on the...

बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹22,500 तक अनुदान, जानें कैसे उठाएं लाभ image

बाढ़ और भारी बारिश किसान की महीनों की मेहनत कुछ ही दिनों में बहा ले जाती है। खेत डूब जाएं तो अगली फसल के लिए बीज, खाद और जुताई का खर्च जुटाना सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में बिहार सरकार...

Write Your Comment About जॉन डियर 5045डी पावरप्रो ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon