उर्वरक खरीदने के लिए किसान रजिस्ट्री और फार्मर आई डी जरूरी

उर्वरक खरीदने के लिए किसान रजिस्ट्री और फार्मर आई डी जरूरी image
By Khushbu RajputNov 25, 2026 06:34 PM

रबी की बुवाई का समय चल रहा है और हर किसान की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि यूरिया और डीएपी समय पर मिलेगा या नहीं। इसी को लेकर 25 नवंबर को जयपुर, राजस्थान में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। चलिए इसके मुख्य बिंदुओं पर नज़र डालते हैं। 

खाद पर्याप्त है, घबराने की जरूरत नहीं

कृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल जी ने बताया कि प्रदेश में यूरिया की स्थिति ठीक है। खरीफ में आवंटन के मुकाबले 112 प्रतिशत आपूर्ति हुई थी और अभी भी करीब 9.64 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। 

डीएपी को लेकर अंतरराष्ट्रीय हालात थोड़े मुश्किल रहे, फिर भी ज्यादातर जिलों में 8 से 10 दिन का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया है। जो कंपनियां तय मात्रा में माल नहीं भेज रहीं, उनका हिस्सा काटकर बेहतर काम करने वाली कंपनियों को देने के लिए केंद्र सरकार से बात करने को कहा गया है।

एफएफएस व्यवस्था: फार्मर आईडी के बिना खाद मुश्किल

'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल्स' यानी एफएफएस के तहत अब खाद फार्मर आईडी और किसान रजिस्ट्री के आधार पर मिलेगी। आपकी जमीन और फसल के हिसाब से खाद की मात्रा तय होगी। सिरोही और राजसमंद में सफल ट्रायल के बाद यह 18 जिलों में लागू है और 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में लागू होगा। 

दौसा जिले में यह 25 नवंबर से शुरू हो गया है। इसका फायदा यह बताया गया है कि लंबी कतारों से राहत मिलेगी और ज्यादा पैसे वसूलने या जमाखोरी जैसी गड़बड़ियां रुकेंगी।

कालाबाजारी पर सख्ती

सरकारी सब्सिडी वाला यूरिया खेत की जगह फैक्ट्रियों में न पहुंच जाए, इसके लिए अभियान चल रहा है। कृषि आयुक्त श्री नरेश गोयल जी के मुताबिक अब तक 12,141 डीलरों की जांच हुई है। इसमें 1,282 फर्मों को कारण बताओ नोटिस मिला, 64 जगह बिक्री रोकी गई और 93 फर्मों के लाइसेंस निलंबित हुए। 

31 एफआईआर दर्ज हुईं और 12,375 बैग जब्त किए गए। दौसा के बालाहेड़ा में पकड़ा गया अवैध डीईएफ यूरिया प्लांट भी इसी कार्रवाई का हिस्सा है। खेती वाले यूरिया और उद्योग वाले यूरिया के दाम में बड़ा फर्क है, इसलिए प्लाईवुड, रेजिन और पशुआहार उद्योगों में इसके चोरी-छिपे इस्तेमाल का खतरा रहता है।

किसान भाई अभी क्या करें

  • फार्मर आईडी नहीं बनी है तो जल्दी बनवाएं।
  • खाद लेने जाते समय जरूरी कागज साथ रखें।
  • किसान रजिस्ट्री में जमीन, नाम और खाते का ब्योरा सही करवाएं।
  • संयुक्त खातेदार, बंटाईदार या मृत खातेदार के वारिस हैं तो रिकॉर्ड पहले से ठीक करा लें।
  • दिक्कत हो तो कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें।

समितियों से मिलेगी खाद

मुख्य सचिव ने कहा कि गांव की सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि दूर-दराज के किसान को गांव में ही खाद मिल सके। जिन समितियों में पीओएस मशीन या आईडी एक्टिवेशन की समस्या है, उन्हें जल्दी ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

संतुलित खाद का महत्व

सिर्फ यूरिया और डीएपी पर निर्भर रहना मिट्टी के लिए ठीक नहीं। सरकार चाहती है कि किसान नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सिंगल सुपर फॉस्फेट, एनपीके और जैव उर्वरकों का भी उपयोग करें। इससे मिट्टी की सेहत बनी रहेगी और लागत भी घटेगी।

ट्रैक्टर ज्ञान की राय 

जयपुर राज्य में खाद की कमी नहीं है, पर अब फार्मर आईडी और किसान रजिस्ट्री के बिना यूरिया-डीएपी मिलना मुश्किल होगा। हम इसे किसानों के हित में एक अच्छा कदम मानते हैं, क्योंकि इससे कतारें घटेंगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी। 

हमारी सलाह है कि किसान भाई आज ही अपनी फार्मर आईडी और रजिस्ट्री ठीक करवा लें, ताकि बुवाई के समय परेशानी न हो। खेती में खाद, बीज और ट्रैक्टर तीनों का समय पर साथ जरूरी है, और इन तीनों में किसी की भी देरी पूरी फसल पर भारी पड़ सकती है। ट्रैक्टर ज्ञान इसी भरोसे के साथ किसानों को ट्रैक्टर की सही जानकारी देता रहेगा।

Read More Blogs

7 Best 6.50x16 Tractor Tyres in India: Price & Features image

A common tractor tyre is the 6.50x16 front tyre, which is commonly used in agricultural tractors. Here, 6.50 is the nominal tyre width in inches, and 16 is the rim diameter in inches. The tyres aid helps in steering control, front-end life...

सोनालीका टाइगर 60 vs महिंद्रा नोवो 655 डीआई पीपी वी1 में कौन-सा ट्रैक्टर है बेहतर? image

ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के लिए बड़ा फैसला होता है। यह सिर्फ पैसे की बात नहीं है। अगले 8-10 साल यही ट्रैक्टर खेत जोतेगा, ट्रॉली खींचेगा और थ्रेशर चलाएगा। इसलिए खरीदने से पहले दो-तीन अच्छे मॉडल देख लेना समझदारी है।

आज हम 60-65...

Farmtrac 42 Promaxx Tractor: Explore Its Price, Features & Performance image

The Farmtrac 42 Promaxx is a 42 HP tractor designed for farming, transportation and other agricultural activities. It has a 3-cylinder engine, 12 forward 3 reverse gearbox and 1,800 kg lifting capacity. Its engine power and the variety of gears make it...

Write Your Comment About उर्वरक खरीदने के लिए किसान रजिस्ट्री और फार्मर आई डी जरूरी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon