Massey Ferguson 1035 DI : जितना किफायती उतना शानदार।
Table of Content
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत में बहुत ही पॉपुलर ट्रैक्टर ब्रांड है - मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई, इस ट्रैक्टर पर अब तक कई किसान विश्वास जता चुके है और इसे पसंद करते है। तो आइए जानते इस ट्रैक्टर में ऐसी क्या सुविधाएं है जो इसे शानदार बनाती हैं। हम इसके इंजन से लेकर इसकी कीमत तक की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे जिसके आधार पर आप यह तय कर पाए कि आपके लिए यह कितना उपयुक्त ट्रैक्टर है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर फ़ीचर
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर इंजन
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई 36 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसकी ताक़त है इसमें मौजूद SIMPSONS S324 TIII A इंजन। इस 3 सिलिंडर वाले 2400 सीसी के इंजन से ट्रैक्टर को अच्छी ताक़त मिलती है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में इंजन तक शुद्ध हवा पहुंचाने के लिए ऑयल बाथेड टाइप एयर क्लीनर और इंजन को ठंडा रखने के लिए वॉटर कॉल्ड कूलिंग सिस्टम है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन
अगर हम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई (Massey Ferguson 1035 DI) के ट्रांसमिशन सिस्टम की बात करें तो इसमें आपको स्लाइडिंग मेश गेयर बॉक्स मिलता है। जिसके साथ ट्रैक्टर में 6 आगे के और 2 पीछे के लिए गेयर दिए गए हैं, इसके अलावा एक ऑप्शन 8 आगे के गेयर का भी मिलता है। क्लज की बात करें तो इसमें सिंगल टाइप क्लज मिलता है। इसके साथ आप इस मैसी ट्रैक्टर की अधिकतम गति 23.8 किलोमीटर प्रति घंटे है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर ब्रेक और स्टीयरिंग
इस ट्रैक्टर में आपको सबसे बेहतर ड्राय डिस्क ब्रेक ही मिलते है। इसके साथ ट्रैक्टर में आपको मैनुअल स्टीयरिंग मिलती है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ
पीटीओ की बात करें तो इस ट्रैक्टर में मैसी फर्ग्यूसन 1035 ट्रैक्टर में सिंगल स्पीड लाइव पीटीओ है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स और फ्यूल कैपेसिटी
मैसी फर्ग्यूसन 1035 ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। लिफ्ट की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 1100 किलो के भार को उठाने की क्षमता है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर डिजाइन
इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1713 kg, पूरी लंबाई 3120 एमएम, पूरी चौड़ाई 1675 एमएम, व्हील बेस 1830 एमएम है। ट्रैक्टर के टायर के देखें तो आगे के टायर 6.0 x 16 के है, वहीं पीछे के टायर में 12.4 x 28 के साथ 13.6 x 28 की बड़ी साइज भी मिलती है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर की कीमत
मैसी फर्ग्यूसन 1035 ट्रैक्टर की कीमत 5.65 लाख से 6.05 लाख* रुपये है। ट्रैक्टरज्ञान पर आप मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर की मूल्य सूची प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टर को चुनने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर तुलना का विकल्प भी हैं जहाँ से आप ट्रैक्टर्स की तुलना कर सकते हैं।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 36 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse/ 6F + 2R |
ट्रांसमिशन | Sliding Mesh |
क्लच प्रकार | Single |
पीटीओ टाइप | Live, Single speed PTO |
पीटीओ स्पीड | 540 RPM @ 1650 ERPM |
ब्रेक प्रकार | Dry disc brakes (Dura Brakes) |
स्टीयरिंग | Manual |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6.0X16), R(13.6X28/12.4X28) |
उठाने की क्षमता | 1100 kg |
कीमत | 5.65 - 6.05 Lakh* |
एक अच्छे ट्रैक्टर के रूप में जाने वाले मैसी फर्ग्यूसन 1035 डी आई में एडजस्टेबल सीट, जिसे आप ऊपर नीचे आगे पीछे सेट कर सको और राइज्ड प्लेटफॉर्म, उठा हुआ सीट व प्लेटफॉर्म जैसे अन्य बेहतर विकल्प भी मिलते है। यह ट्रैक्टर इतना दमदार है कि आप इससे रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे इंप्लीमेंट भी आसानी से चला सकते है, पर काम के साथ में इस पर आपको मैसी फर्ग्यूसन का का विश्वास भी मिलता है। कंपनी द्वारा उम्दा सर्विस और पूरे 2 वर्ष की वारंटी ट्रैक्टर पर मिलती है।
तो यह थी मैसी फर्ग्यूसन 1035 डी आई की पूरी जानकारी, उम्मीद करते है आपको इसकी जानकारी आधार पर यह स्पष्ट जो गया होगा कि यह ट्रैक्टर आपके लिए कितना लाभदायक हो सकता है। आगे भी ट्रैक्टर संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहे TractorGyan से।
Category
Read More Blogs
● इन फीचर्स का मतलब नहीं पता तो खरीद बैठोगे गलत ट्रैक्टर। जब हमारे किसान भाई नया ट्रैक्टर खरीदने शोरूम पर जाते है या ऑनलाइन ट्रैक्टर के बारे में जानने की कोशिश करते है तो उन्हें कई ऐसे तकनीकी शब्द भी बताए...
किसानी में सिंचाई व्यवस्था का बहुत महत्व है। बेहतर सिंचाई व्यवस्था होगी तो बेहतर पैदावार होगी, बेहतर पैदावार होगी तो किसान की आय भी बढ़ेगी। ऐसे में सरकारों कि जिम्मेदारी बनती है कि वो किसानों को उन्नत तकनीक प्रदान करें। सिंचाई की...
● केंद्र के 6,000 के साथ अब राज्य सरकार भी 4,000 रुपए खाते में भेजेगी, किसान करा ले पंजीयन। भारत में ऐसा कोई नहीं जो किसानों की आर्थिक स्थिति से परिचित ना हो और सभी यह भी जानते है हमारे जीवन और...
Write Your Comment About Massey Ferguson 1035 DI : जितना किफायती उतना शानदार।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025