Farmtrac 45 Smart Tractor Price, Full Feature, Review in India
Farmtrac 45 के लिये हमें बहुत सारे लोगों ने लिखा! तो हम आ गए है आपकी डिमांड पर Farmtrac 45 Smart के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर। एक शक्तिशाली ट्रैक्टर जिसमें आधुनिक विशेषताएं हैं, जो किसान के उत्थान की क्षमता को बनाए रखता है, और ऐसा ही एक ट्रैक्टर है फार्मट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड का Farmtrac 45 Smart।
फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर फीचर
Farmtrac 45 Smart में है 3 Cylinder के साथ 48 HP की दमदार ताक़त। Basic फ़ीचर की बात करें तो इसमें है तेल में डूबे ब्रेक जिसका maintenance सादा ब्रेक के मुक़ाबले बहुत कम होता है। साथ ही ये ट्रैक्टर dual clutch, सिंगल क्लच दोनो में आता है।
इतना ही नहीं आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें पॉवर steering का option भी है। वैसे इसकी LED वाली हेड लाइट कठिन मौसम में भी देखना आसान बनाती है।
आराम के बाद बात करे काम की, तो इस Farmtrac ट्रैक्टर में 8 अगले और 2 पिछले गीयर दिये गये हैं और ये ट्रैक्टर उठा सकता है 1800 kg तक का वज़न।
फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर में वॉटर सेपरेटर भी दिया गया है जो डीज़ल से पानी अलग करके engine को सुरक्षित रखता है। इस ट्रैक्टर का PTO horse पॉवर 43 है साथ ही इसमें है मल्टी स्पीड रिवर्स PTO जो PTO को दोनो तरफ़ घुमा सकता है। वहीं इसका 500 घंटे का सर्विस अंतराल काफ़ी बेहतर है।
अब बात करते हैं ट्रैक्टर की design की। इसका 377 mm का ground clearance ऊँची नीची जगह पर काम करना आसान बनाता है वहीं इसका 2105 mm का wheelbase इसको कम जगह में मुड़ने में सहायता करता है। इस Farmtrac ट्रैक्टर का वज़न है 1950 kg, साथ ही इसमें 50 लीटर का डीज़ल टैंक दिया गया है
Farmtrac 45 Smart ट्रैक्टर F(6.00 x 16), R(13.6 x 28) के साथ आता है। इस Farmtrac ट्रैक्टर से MB प्लाउ, रोटावेटर, कल्टिवेटर, potato planter जैसे implement को आसानी से चलाया जा सकता है, साथ ही इसकी 32.6km/घंटे की स्पीड इस ट्रैक्टर को एक जगह से दूसरी जगह लेजाना सरल बनाती है। फार्मट्रैक 45 की कीमत 7.50 - 7.80 Lakh* है। यह Farmtrac ट्रैक्टर आता है 5 साल या 5000 घंटे की वॉरंटी के साथ।
फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 48 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 3307 cc |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse |
क्लच प्रकार | Full Constant Mesh |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Sliding Mesh/PCM |
पीटीओ टाइप | 6 Spline |
पीटीओ स्पीड | 540@1810 ERPM |
ब्रेक प्रकार | Multi Plate Oil Immersed disc Brakes |
स्टीयरिंग | Mechanical - Single Drop Arm/Balanced Power Steering |
ईंधन टैंक की क्षमता | 50 L |
व्हील बेस | 2125 mm |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6.00 x 16), R(13.6 x 28) |
उठाने की क्षमता | 1800 kg |
कीमत | 7.50 - 7.80 लाख* |
Category
Read More Blogs
Mahindra 275 DI TU Bhoomiputra Tractor Price, Full Feature, Specification, Warranty, Review in India
नमस्कार Tractorgyan में आपका स्वागत है। आज हम आये हैं Mahindra 275 DI TU ट्रैक्टर के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर। Mahindra 275 DI TU में है 2048cc का engine जिसमें है 3 Cylinder और 39 HP...
Farmtrac 45 के लिये हमें बहुत सारे लोगों ने लिखा! तो हम आ गए है आपकी डिमांड पर Farmtrac 45 Smart के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर। एक शक्तिशाली ट्रैक्टर जिसमें आधुनिक विशेषताएं हैं, जो किसान के...
सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट कम पावर वाल इलेक्ट्रोनिक ट्रैक्टर बना रहा है. यह सबसे सस्ता ट्रैक्टर होगा. इसकी कीमत एक लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा होगी. सीएसआईआर-सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट सरकार की रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग है. इसने एक साल...
Write Your Comment About Farmtrac 45 Smart Tractor Price Features Review In India
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024