महिंद्रा ने FY21 में 354,498 ट्रैक्टर बेचे, पिछले साल की तुलना में 17.4% ज़्यादा!
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड( Mahindra & Mahindra Ltd.) फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES), 19.4 बिलियन अमरीकी डॉलर के महिंद्रा ग्रूप का हिस्सा है, जिसने आज मार्च 2021 में अपने ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की है। तो आइए जानते हैं कि मार्च के महीने में महिंद्रा ने कुल कितने ट्रैक्टर बेचे।
महिंद्रा ने मार्च में बेचे 30 हजार 970 ट्रैक्टर!
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी ने आज घोषणा की है कि उसने मार्च में कुल (आयात+निर्यात) 30,970 ट्रैक्टर बेचे हैं। जिसमें 29,817 ट्रेक्टर घरेलू बाजार में बिके और 1,153 ट्रैक्टर विदेशों में। मार्च 2020 की तुलना में महिंद्रा ने अपनी बिक्री में 128% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।
मार्च 2020 में महिंद्रा ने बेचे थे 13,613 ट्रैक्टर!
पिछले वर्ष इसी महीने में यानी मार्च 2020 में महिंद्रा ने कुल 13,613 ट्रैक्टर बेचे थे। जिसमें से 13,418 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में तथा 195 ट्रैक्टर विदेशों में बिके थे। जबकि इस बार विदेशों में भी 1153 ट्रैक्टर बेचकर महिंद्रा ने 491% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।
महिंद्रा कंपनी के प्रदर्शन पर क्या बोले अध्यक्ष हेमंत सिक्का?
महिंद्रा कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र में अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा,
“हमने मार्च 2021 के दौरान घरेलू बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में 122% की वृद्धि के साथ 29,817 ट्रैक्टर बेचे हैं। स्वस्थ जलाशय के स्तर, उच्च एमएसपी और बढ़ी हुई तरलता द्वारा संचालित निरंतर सकारात्मक भावनाओं के साथ मिलकर कम आधार के प्रभाव ने मार्च में मजबूत थोक विकास को जन्म दिया है। ट्रैक्टर की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है क्योंकि चुनिंदा बाजारों में गर्मियों की फसलों की बुवाई की शुरुआत के साथ-साथ रबी की कटाई अच्छी हो रही है। निर्यात बाजार में, हमने 1,153 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 491% अधिक है। ”
Farm Equipment Sector (FD+SD+Gromax) | ||||||
March | Cumulative March | |||||
F20 | F21 | %Change | F20 | F21 | %Change | |
Domestic | 13418 | 29817 | 122% | 291901 | 343833 | 18% |
Exports | 195 | 1153 | 491% | 10014 | 10665 | 7% |
Total | 13613 | 30970 | 128% | 301915 | 354498 | 17.4% |
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के बारे में
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी। 1986 के बाद से निरंतर यह शीर्ष पर काबिज है। अगर आपको भी इसकी सफलता की कहानी जाननी है तो नीचे क्लिक करें।
Category
Read More Blogs
Since more than a century ago, Massey Ferguson, being a premium brand offers a wide range of tractors and farm equipment, it has been transforming the global agricultural setup. This prestigious worldwide tractor brand, known for its...
Kubota tractors offer a wide range and list of tractors from 24 hp onwards. It best suits the farmer's budget as it has excellent features and advanced features enlisted in itself.
Below is the list of the top 9 best Kubota...
Agriculture is the highest practised activity that grows rapidly amongst Indian farmers and with the rapid development in the agricultural sector here comes a simultaneous growth and demand for various tractor implements in India.
The Top 10 Tractor Implements in India
Write Your Comment About महिंद्रा ने FY21 में 354,498 ट्रैक्टर बेचे, पिछले साल की तुलना में 17.4% ज़्यादा!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025