मई 2021 में महिंद्रा ने 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बेचे 22,843 ट्रैक्टर, कोरोना महमारी बनी वजह
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने मई 2021 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा कर दी है, जिनमें कोरोना महामारी का प्रभाव भी और आने वाले समय में तेज वृद्धि के आसार भी नज़र आते है।
मई 2021 के दौरान महिंद्रा ने कुल (घरेलू + निर्यात) 24,184 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 24341 इकाई का था।
घरेलू बिक्री देखें तो मई 2021 में महिंद्रा ने 22843 इकाइया बेची, जबकि मई 2020 के दौरान 24017 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
इस महीने के लिए निर्यात से 1341 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई और 314 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
"आगामी सीजन में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा"
मई में कंपनी की प्रदर्शन पर बात करते हुए, हेमंत सिक्का, प्रेसिडेंट - फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, "हमने मई 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 22843 ट्रैक्टर बेचे हैं। मई में, ग्रामीण बाजारों में फैले COVID के कारण कड़े लॉकडाउन हुए, जिसके कारण ट्रैक्टर खरीद को टालना और डीलरशिप पर सीमित संचालन करना पड़ा।
हालांकि राज्य-विशिष्ट लॉकडाउन और स्थानीय प्रतिबंध जारी हैं, लेकिन यह देखकर खुशी होती है कि कोविड के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। इससे किसानों की मनोभाव में तेजी से सुधार हो रहा है और रिकवरी के आसार साफ नजर आ रहें, खासकर पिछले सप्ताह से, जब किसान आगामी खरीफ फसल के मौसम के लिए अपनी जमीन तैयार करना शुरू कर दिया हैं।
रबी की बंपर फसल, रिकॉर्ड खरीद, खाद्य कीमतों में तेजी, मंडियों के धीरे-धीरे खुलने और सामान्य मानसून की उम्मीद है जिससे आगामी सीजन में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। निर्यात बाजार में हमने पिछले साल की तुलना में 314% की वृद्धि के साथ 1341 ट्रैक्टर बेचे हैं।"
आपको बता दें महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी भारत की सबसे बढ़ी ट्रैक्टर निर्माता है। कंपनी कई सालों से एक बढ़ी एचपी रेंज में देश विदेश में ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है।
| Farm Equipment Sector | ||||||
| May | Cumulative May | |||||
| F22 | F21 | %Change | F22 | F21 | %Change | |
| Domestic | 22843 | 24017 | -5% | 48973 | 28733 | 70% |
| Exports | 1341 | 324 | 314% | 2734 | 380 | 619% |
| Total | 24184 | 24341 | -1% | 51707 | 29113 | 78% |
यह थी मई माह में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री की ख़ास खबर, ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Read More
![]() |
Escorts Agri Machinery Sold 6,423 Tractors In May 2021, Down 2.6% |
![]() |
Mahindra’s Farm Equipment Sector Sells 22,843 Tractors In India During May 2021,Down 5% Yoy |
![]() |
Vst Sold 2061 Power Tillers And 600 Tractors In May 2021 |
Category
Write Your Comment About मई 2021 में महिंद्रा ने 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बेचे 22,843 ट्रैक्टर, कोरोना महमारी बनी वजह
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025











.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























