01 Jul, 2021
ग्रामीण इलाकों में महामारी के प्रसार के बावजूद भी अब ट्रैक्टरों की बिक्री में भारी वृद्धि देखी जा रही है। ट्रैक्टर जगत की नामी कंपनी महिंद्रा के जून माह में बिक्री के आंकड़े इस बात की साफ़ पुष्टि करते हैं।
गुरुवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने फॉर्म इक्विपमेंट सेक्टर के जून माह के बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्रैक्टर उद्योग की सबसे नामी कम्पनी के बिक्री के आंकड़ों में एक बार फ़िर तेज़ वृद्धि देखने को मिली है।
जून 2021 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 48222 इकाई की रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 36544 इकाई बेची गईं थीं, यानी 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
घरेलू बिक्री देखें तो इस वर्ष जून में 46,875 ट्रैक्टर महिंद्रा ने देशभर में बेचे हैं, पिछ्ले वर्ष जून में 35,844 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।
निर्यात पर नज़र डालें तो जून 2020 में जहां 700 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष जून में 1,347 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज़ की गई है।
Farm Equipment Sector | ||||||
June | Cumulative June | |||||
F22 | F21 | %Change | F22 | F21 | %Change | |
Domestic | 46875 | 35844 | 31% | 95848 | 64577 | 48% |
Exports | 1347 | 700 | 92% | 1080 | 380 | 278% |
Total | 48222 | 36544 | 32% | 99929 | 65657 | 52% |
इसलिए है ट्रैक्टरों की अधिक मांग!
जून माह के आंकड़ों के साथ ही महिंद्रा के फॉर्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष श्री हेमंत सिक्का जी का भी जारी किया गया है -
"हमने जून 2021 के दौरान घरेलू बाजार में पिछले साल की तुलना में 31% की वृद्धि के साथ 46875 ट्रैक्टर बेचे हैं। कोविड -19 मामलों में तेज गिरावट और संबंधित प्रतिबंधों में ढील, समय पर मानसून का आगमन, प्रमुख खरीफ फसलों के लिए एमएसपी दरों में वृद्धि और सभी कृषि गतिविधियों के लिए निरंतर मजबूत सरकारी समर्थन ट्रैक्टर की मांग को बहुत तेज गति दे रहा है।
हम आने वाले महीनों में मानसून की प्रगति और ट्रैक्टर की मांग को लेकर आशावादी बने हुए हैं। निर्यात बाजार में, हमने 92% की वृद्धि के साथ 1347 ट्रैक्टर बेचे हैं।"
आपको बता दें कि कविड महामारी के प्रसार के बावजूद भी पिछले वर्ष से ट्रेक्टर बिक्री के वृद्धि के जो आंकड़े देखें जा रहें है, वो अभूतपूर्व हैं और महिंद्रा कंपनी तो वृद्धि के इस दौर में लगातार उद्योग का नेतृत्व करती आइ है। महिंद्रा भारत की ही नहीं विश्व की सबसे बढ़ी ट्रैक्टर विक्रेता है, जिनके ट्रैक्टरों की लोकप्रियता अद्वितीय है।
एक बढ़ी एचपी रेंज में किसानों की ज़रूरत के हिसाब से सबसे मजबूत, ताकतवर और आधुनिक ट्रैक्टरों का निर्माण महिंद्रा करती है। अगर आप महिंद्रा के किसी भी ट्रैक्टर की जानकारी चाहते हैं तो TractorGyan आपके लिए बिलकुल सही जगह है। यह आप महिंद्रा के किसी भी ट्रैक्टर के फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
तो यह थी जानकारी महिंद्रा कंपनी के जून माह में ट्रैक्टर बिक्री की, इस तरह ट्रैक्टर व किसानी संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Read More
![]() |
Escorts Agri Machinery Sold 12,533 Tractors In June 2021, UP 15.5% |
![]() |
Vst Sold 3010 Power Tillers And 927 Tractors In June 2021 |
![]() |
Mahindra’s Fes Sells 46875 Tractors In June 2021, Up 31% |
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...
Sonalika sold overall 39,274 tractors highest ever in June'22
In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika & Soli...
Types, Impact and Prevention of Soil erosion | Tractorgyan
The problem of soil erosion is not new in Indian Agriculture or anywhere around but mostly soil eros...