tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अप्रैल'23 ट्रैक्टर सेल्स में 10% की गिरावट, 35,398 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अप्रैल'23 ट्रैक्टर सेल्स में 10% की गिरावट, 35,398 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanMay 02, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

मुंबई, 02 मई, 2023: "महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड" जो महिंद्रा समूह का हिस्सा है उसके फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अप्रैल 2023 में बेचे गए ट्रैक्टर्स की संख्या की घोषणा कर दी है।

अप्रैल 2023 की घरेलू बिक्री की बात करे तो यह 35,398 यूनिट रही, जबकि अप्रैल 2022 में घरेलू बिक्री 39,405 यूनिट थी।

कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) के बारे में जाने तो अप्रैल 2023 में यह संख्या 36,405 रही और अप्रैल 2022 में यह संख्या 40,939 थी। अप्रैल 2023 के लिए निर्यात की बात करे तो यह निर्यात 1,007 यूनिट का रहा।

इस प्रदर्शन पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने टिप्पणी में कहा की हमारे द्वारा अप्रैल 23 में घरेलू बाजार में 35,398 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। अप्रैल 2022 की तुलना करके देखे तो इस साल मार्च 2023 में नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के त्यौहार जल्दी आने की वजह से गिरावट का सामना करना पड़ा है, लेकिन अभी के समय में फसलों की कटाई और खरीद का कार्य बहुत बढ़िया तरह से हो रहा हैं। जिससे चारों ओर ख़ुशी का माहौल हैं। अभी गेहूं की अच्छी मांग है जिससे अच्छे स्तर पर गेहूं की खरीदारी हो रही है, यह स्तर 2022 के स्तर को पार कर चुका है। यहाँ तक की जलाशय का स्तर भी काफी अच्छा बना हुआ हैं जिससे खरीफ की बुवाई बहुत आसान हो जाएगी। रबी की फसल से अच्छा पैसा आएगा जो किसानों के लिए मददगार साबित होगा, वहीं उन्होंने अपनी टिप्पणी में आगे कहा की, हमारे द्वारा निर्यात बाजार में 1,007 ट्रैक्टर बेचे गए हैं।

 

कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - अप्रैल 2023
            अप्रैल
     F24   F23 परिवर्तन (% में)
घरेलू  35398    39405       -10%
निर्यात   1007  1534    -34%
कुल बिक्री   36405  40939    -11%

Read More Blogs

Escorts Kubota Limited registers decline with monthly sales of 7,565 tractors in April 2023, down 9.1% YOY image

Faridabad, May 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in April 2023 sold 7,565 tractors as against 8,325 tractors sold in April 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractorPowertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales in April 2023 were at 7,252...

Sonalika registers highest market share gain of 1.9% with overall April sales of 12,590 tractors image

In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika Solis) Mr. Raman Mittal wrote:

Setting up the momentum for FY'24 with a flying start, we have proudly recorded our highest ever overall April sales of 12,590 tractors with...

Mahindra’s FES records 35,398 tractor sales in India during April 2023, down 10% YoY image

Mumbai, May 02, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for April 2023.

Domestic sales in April 2023 were at 35,398 units, as against 39,405 units during April 2022.

Total tractor...

Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अप्रैल'23 ट्रैक्टर सेल्स में 10% की गिरावट, 35,398 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अप्रैल'23 ट्रैक्टर सेल्स में 10% की गिरावट, 35,398 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में 36405 ट्रैक्टर बेचे।

अप्रैल 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 35398 रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2023 में कुल 1007 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance