tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अगस्त'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3% की वृद्धि, 20,647 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अगस्त'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3% की वृद्धि, 20,647 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanSep 01, 2023 12:00 AM

फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, जो की महिंद्रा समूह के महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का हिस्सा है, ने आज अगस्त 2023 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा की है और हम आपके लिए इसकी सही और सटीक जानकारी लाएं है।

जानिए अगस्त 2023 की महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की घरेलू और निर्यात बाजारों में बिक्री के बारे में :

कंपनी ने अगस्त 2023 में कुल  21,676 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री करके साल-दर-साल की बिक्री में 1 % की वृद्धि दर्ज़  की है।  अगर हम इसकी तुलना पिछले वर्ष, अगस्त 2022, की बिक्री से करतें हैं तो हमें पता चलता है कि अगस्त 2022 में कुल 21,520 ट्रैक्टर बेचे गए थे।  

घरेलू बाजारों में महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने अगस्त 2023 में 20,647 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2022 के दौरान यह आंकड़ा 20,138 ट्रैक्टर यूनिट्स था।

निर्यात के मामले में अगस्त 2023 में कंपनी ने कुल 1,029 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात किया। वहीं अगस्त 2022 में कंपनी 1,382 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात करने में सफल रही थी। इस तरह निर्यात बाजारों की साल-दर-साल बिक्री में कुल 26% की गिरावट देखी गयी।

 

कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - अगस्त 2023
          अगस्त YTD अगस्त
     F24   F23 % परिवर्तन F24 F23 % परिवर्तन
घरेलू   20,647   20,138   3% 1,56,690 1,55,205 1%
निर्यात 1,029  1,382  -26% 5,170 8,131 -36%
कुल बिक्री  21,676  21,520   1% 1,61,860 1,63,336 -1%

*निर्यात में सीकेडी शामिल है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का जी कंपनी के इस प्रदर्शन पर कहा, “हमने अगस्त के दौरान घरेलू बाजार में कुल 20,647 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3% अधिक है। अगस्त के आखिर में मानसून में लगभग 9% की कमी के बावजूद भी भारत में खरीफ की बुआई काफी हद तक सही दिशा में जा रही है। दालों की फसलों को छोड़कर बाकि सभी प्रमुख फसलों में पिछले साल की तुलना में सुधार देखा गया है। इस दौरान, व्यापार की शर्तें भी किसानों के लिए अनुकूल ही थी।  इसके साथ-साथ  इनपुट मुद्रास्फीति भी घट रही है और फसल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आगामी त्यौहारों के मौसम में हमें उम्मीद है कि ट्रैक्टर की मांग बढ़ेगी। निर्यात बाजार में हमने कुल 1,029 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Read More Blogs

Escorts Kubota Limited registers monthly sales of 5,593 tractors in August 2023, Down 8.5% YOY image

Faridabad, September 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in August 2023 sold 5,593 tractors as against 6,111 tractors sold in August 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales in...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अगस्त'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 8.5% की गिरावट, 5,593 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने भारत के कृषि जगत में अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है। अभी हाल ही में कंपनी ने अगस्त 2023 में हुई कुल बिक्री की रिपोर्ट साझा की है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड...

Mahindra’s FES records 20,647 tractor sales in India during August 2023, Up 3% YoY image

Mumbai, September 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for August 2023.

Domestic sales in August 2023 were at 20,647 units, as against 20,138 units during August 2022.

Total tractor...

Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अगस्त'23 ट्रैक्टर सेल्स में 3% की वृद्धि, 20,647 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon