महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सितम्बर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की गिरावट, 42,034 ट्रैक्टर बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो कि महिंद्रा ग्रुप का एक हिस्सा, ने हाल ही में सितम्बर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से हमे इस कंपनी के घरेलू और निर्यात बाज़ारों में होने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारें में पता चला है। तो आइए जानते है इस बिक्री आंकड़ों के बारे में।
सितम्बर 2023 में इस कंपनी ने घरेलु बाज़ारों में कुल 42,034 यूनिट की बिक्री की,जबकि सितम्बर 2022 में यह बिक्री 47,100 यूनिट थी।
सितम्बर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलु और निर्यात बाज़ारों को मिला कर, 43,210 यूनिट रही, जबकि पिछले साल सितम्बर 2022 की कुल ट्रैक्टर बिक्री 48,713 यूनिट थीं। अगर हम सितम्बर 2023 में हुए निर्यात के बारे में बात करें तो कुल 1,176 यूनिट का निर्यात किया गया।
अगर हम साल-दर-साल की बिक्री के बारे में बात करें तो सितम्बर 2023 में सितम्बर 2022 के मुकाबले 11% की गिरावट देखी गयी है।
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - सितम्बर 2023 | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
सितम्बर | YTD सितम्बर | ||||||||
F24 | F23 | % परिवर्तन | F24 | F23 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 42034 | 47100 | -11% | 198724 | 202305 | -2% | |||
निर्यात | 1176 | 1613 | -27% | 6346 | 9744 | -35% | |||
कुल बिक्री | 43210 | 48713 | -11% | 205070 | 212049 | -3% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
हेमंत सिक्का-अध्यक्ष फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने इस प्रदर्शन पर टिपण्णी करते हुए कहा कि "हमने सितम्बर 2023 में घरेलु बाज़ारों में कुल 42,034 ट्रैक्टर बेचे हैं। 110mn हेक्टेयर से अधिक के साथ खरीफ की बुआई में स्मार्ट रिकवरी और त्योहारी सीजन की शुरुआत के कारण किसानों का ट्रैक्टर की ख़रीदारी के प्रति एक सकरात्मक भावनाएं आने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ, सितम्बर में मॉनसून भी सामान्य रहा जिसकी वजह से रबी की फसल की बुआई में भी किसानों को मदद मिली। मॉनसून के सामान्य स्तर का सबसे ज़्यादा फायदा मध्य, उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के किसानो को मिला। सितम्बर 2023 में हमने कुल 1,176 ट्रैक्टरो के निर्यात किया हैं।"
Category
Read More Blogs
If you're a farmer who wants to maximize productivity and minimize costs, then tractors under 9 lakhs are the perfect solution. These tractors are designed to deliver impressive performance and versatility, making them suitable for a wide range of farm tasks. They...
Mumbai, October 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for September 2023. Domestic sales in September 2023 were at 42,034 units, as against 47,100 units during September 2022....
Vst Tillers Tractors Ltd. one of the leading tractor brands in India, recently announced its monthly sales report for September 2023. The report reveals that the company sold 535 tractors and 2092 power tillers during the month of September 2023. In this...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सितम्बर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की गिरावट, 42,034 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)