महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की नवम्बर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 5% की वृद्धि, 32,074 ट्रैक्टर बेचे
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो कि महिंद्रा ग्रुप का एक हिस्सा, ने हाल ही में नवम्बर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से हमे इस कंपनी के घरेलू और निर्यात बाजारों में होने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में पता चलता है। तो आइए जानते है महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री के बारे में।
नवम्बर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलू और निर्यात बाजारों को मिला कर, 32,074 यूनिट रही, जबकि पिछले साल नवम्बर 2022 की कुल ट्रैक्टर बिक्री 30,528 यूनिट थीं। इस तरह साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 5% की वृद्धि हैं।
नवम्बर 2023 में इस कंपनी ने घरेलू बाजारों में कुल 31,069 यूनिट की बिक्री की,जबकि नवम्बर 2022 में यह बिक्री 29,180 यूनिट थी। इस तरह साल-दर-साल घरेलू बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री में 6% की वृद्धि हैं।
अगर हम नवम्बर 2023 में हुए निर्यात के बारे में बात करें तो कुल 1,005 यूनिट का निर्यात किया गया। जबकि नवम्बर 2022 में महिंद्रा ने कुल 1,348 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। इस तरह साल-दर-साल निर्यात बाजारों में ट्रैक्टर बिक्री में 25% की गिरावट आयी हैं।
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - नवम्बर 2023 | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
नवम्बर | संचयी नवम्बर (Cumulative November) | ||||||||
F24 | F23 | % परिवर्तन | F24 | F23 | % परिवर्तन | ||||
घरेलू | 31069 | 29180 | 6% | 279129 | 282024 | -1% | |||
निर्यात | 1005 | 1348 | -25% | 8475 | 12547 | -32% | |||
कुल बिक्री | 32074 | 30528 | 5% | 287604 | 294571 | -2% |
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
हेमंत सिक्का, अध्यक्ष - फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "हमने नवम्बर 2023 में घरेलू बाजारों में कुल 31,069 ट्रैक्टर बेचे हैं और साल-दर-साल बिक्री में 6% की वृद्धि करी। त्योहारों के मौसम के चलते हमने अच्छी बिक्री की। इसके साथ खरीफ फ़सल की कटाई के समय के चलते भी ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि हुई। दिवाली और धनतेरस के समय किसानों ने अधिक ट्रैक्टर ख़रीदे। बाजारों और व्यापार का रुख भी किसानों के हक़ में रहा। हमारी नज़र सरकार की योजनाओं और आने वाली रबी की फसल पर है। निर्यात बाजारों में हमने कुल 1,005 ट्रैक्टर बेचे।”
Category
Read More Blogs
Faridabad, December 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in November 2023 sold 8,258 tractors, registering a growth of 3.7 percent as against 7,960 tractors sold in November 2022.
Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales...
Mumbai, December 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced Mahindra tractor sales in November 2023.
Mahindra Domestic sales in November 2023 were at 31,069 units, as against 29,180 units during November 2022.
Mahindra Total tractor...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में नवम्बर 2023 में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री की जानकारी दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने नवम्बर 2023 में कुल 8,258 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम इस डाटा की तुलना...
Write Your Comment About महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की नवम्बर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 5% की वृद्धि, 32,074 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025