वीएसटी सेल्स दिसंबर 2023: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 395 ट्रैक्टर और 2039 पावर टिलर बेचे
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी अपने उन्नत ट्रैक्टर निर्माण की वजह से दुनिया भर में जानी जाती है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने दिसंबर 2023 में होने वाली कुल ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है जिससे पता चलता है कि वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने कुल 395 ट्रैक्टर और 2039 पावर टिलर की बिक्री की है।
आइए इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ और मुख्य तथ्यों को विस्तार से जानते है।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर की दिसंबर 2023 की कुल बिक्री (ट्रैक्टर और पावर टिलर्स को मिला कर) 2434 रही। अगर हम इन बिक्री आंकड़ो की तुलना दिसंबर 2022 में हुई वीएसटी की कुल बिक्री से करते है तो हमें पता चलता है कि दिसंबर 2022 की कुल बिक्री अधिक हैं। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में कुल बिक्री 4559 थी।
चलिए साल 2022 और 2023 के बिक्री डाटा की तुलना विस्तार से करतें है।
पावर टिलर सेल्स
दिसंबर 2023 में वीएसटी ने कुल 2039 पावर टिलर्स बेचे है। जबकि दिसंबर 2022 में यह सँख्या 4043 थी। इस तरह साल-दर-साल की बिक्री में 2004 यूनिट्स की गिरावट देखी गयी।
ट्रैक्टर सेल्स
दिसंबर 2023 में 395 ट्रैक्टर बिके जो कि दिसंबर 2022 की तुलना में कम है क्योंकि उस वर्ष वीएसटी ने कुल 516 ट्रैक्टर बेचे थे।
विवरण | वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) | इसी अवधि के लिए (संख्या में) | ||
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - दिसंबर 2023 | वर्ष से तारीख | वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स बिक्री - दिसंबर 2022 | वर्ष से तारीख | |
पावर टिलर | 2039 | 24914 | 4043 | 25436 |
ट्रैक्टर | 395 | 3903 | 516 | 4912 |
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 2434 | 28817 | 4559 | 30348 |
अगर हम चालू वर्ष की 1 जनवरी से दिसंबर 2023 की बिक्री के बारे में बात करें तो कुल बिक्री 28817 रही जिसमे से 24914 पावर टिलर्स और 3903 ट्रैक्टर हैं। वहीँ दूसरी और, चालू वर्ष की 1 जनवरी से दिसंबर 2022 के बिक्री आंकड़ो के अनुसार वीएसटी ने 25436 पावर टिलर्स और 4912 ट्रैक्टर बेच कर कुल बिक्री 30348 दर्ज़ की थी।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड वीएसटी ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के द्वारा साल 1967 में गठित की गयी थी। अपने गठन से लेकर आज तक इस कंपनी का एक मूल उद्देशय भारतीय किसानों का सशक्तीकरण ही रहा है। यह कंपनी एक बड़े पैमाने पर कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकरण का कार्य कर रही हैं।
भारतीय कृषि बाजार में यह संगठन पावर टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स का सबसे बड़ा निर्माता है। भारतीय बाज़ारो के अलावा, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड की यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी बाज़ारो में भी अच्छी पकड़ है।
Category
Read More Blogs
Faridabad, January 1st, 2024: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in December 2023 sold 4,536 tractors as against 5,573 tractors sold in December 2022.
Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor)Domestic tractor sales in...
VST is India’s leading tractor manufacturer and offers a wide range of tractors and power tillers. This manufacturer has recently announced its December 2023 sales data.
In this blog, we’re going to provide detailed insights on Vst Tillers Tractors Dec-2023 sales data...
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस),जो की महिंद्रा समूह का हिस्सा हैं, ने दिसंबर 2023 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा की है ।
इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के इस जाने-माने ट्रैक्टर निर्माता ने दिसंबर 2023 में...
Write Your Comment About वीएसटी सेल्स दिसंबर 2023: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 395 ट्रैक्टर और 2039 पावर टिलर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025