अगर आप रिटेल बाज़ारों में भारत के मुख्य ट्रैक्टर निर्मातों के प्रदर्शन को जानना चाहतें हैं तो हम आपके लिए फाड़ा की मई 2024 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट लाए है।
मई 2024 के लिए फाड़ा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट
महिंद्रा एंड महिंद्रा मई 2024 में भारत में सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड बना गया है। मई 2023 में बेचीं गयी कुल 15,836 यूनिट्स के बदले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2024 में 15,926 यूनिट्स बेचीं जिसके चलते साल-दर-साल वृद्धि को महसूस किया। मई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा मार्किट शेयर 22.73% है जबकि मई 2023 में यह 22.36% था।

2. मई 2024 में स्वराज डिवीजन के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री
स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक उप-ब्रांड हैं और मई 2024 में इसने कुल 13,093 यूनिटस बेचकर कुल रिटेल ट्रैक्टर बाजार का 18.69% अपने नाम किया। इस बिक्री के चलते, स्वराज ने साल-दर-साल वृद्धि को महसूस किया क्योंकि मई 2023 में स्वराज की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 12,776 यूनिट थी, और 18.04% बाजार हिस्सेदारी अपने नाम की थी|

3. मई 2024 में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, सोनालीका ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री
मई 2024 में सोनालीका ट्रैक्टर ने कुल 9,225 यूनिटस की बिक्री दर्ज की है, जोकि मई 2023 की कुल 8,845 यूनिट्स के मुकाबले में ज्यादा है। इस प्रकार, इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी आयी। मई 2024 में सोनालीका ट्रैक्टर की बाज़ारी हिस्सेदारी 13.17% रही जबकि मई 2023 में यह 12.49% थी।

4. मई 2024 में टैफे (मैसी फर्ग्यूसन) ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री
मई 2024 में टैफे की कुल रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 8,515 यूनिट्स हैं और इसका मार्किट शेयर 12.15% है। अगर हम मई 2023 में टैफे की कुल रिटेल ट्रैक्टर की बात करें तो इसने कुल 8,932 यूनिट्स बेचीं थीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.61% थी। इस तरह, इस ब्रांड ने साल दर साल गिरावट का अनुभव किया।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की मई 2024 के लिए कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 7,655 यूनिट्स है जिसकी चलते इस ब्रांड की कुल बाजार हिस्सेदारी 10.93% की रही है। ये दर्ज की गई बिक्री साल दर साल गिरावट दर्शाती है क्योंकि मई 2023 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 7,671 यूनिट्स थीं पर बाजार हिस्सेदारी, 10.83% थी, जो मई 2024 के मुकाबले कम है।

फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा मई 2024 (FADA Tractor Sales Data May 2024) |
Manufacturer |
May'2024 |
MS May'24 |
May'2023 |
MS May'23 |
महिंद्रा |
15,926 |
22.73% |
15,836 |
22.36% |
स्वराज |
13,093 |
18.69% |
12,776 |
18.04% |
सोनालीका |
9,225 |
13.17% |
8,845 |
12.49% |
मैसी फर्ग्यूसन |
8,515 |
12.15% |
8,932 |
12.61% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा |
7,655 |
10.93% |
7,671 |
10.83% |
जॉन डियर |
5,149 |
7.35% |
5,140 |
7.26% |
आयशर |
4,461 |
6.37% |
4,507 |
6.36% |
न्यू हॉलैंड |
2,898 |
4.14% |
2,861 |
4.04% |
कुबोटा |
1,157 |
1.65% |
1,643 |
2.32% |
अन्य |
1,986 |
2.83% |
2,602 |
3.67% |
Total |
70,065 |
100% |
70,813 |
100% |
Source: FADA May'24 Tractor Sales Data
6. मई 2024 में जॉन डियर ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री
जॉन डियर की मई 2024 की कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 5,149 यूनिट्स रही और जॉन डियर 7.35% की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रही। मई 2024 के लिए यह दर्ज बिक्री साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है क्योंकि जॉन डियर ने मई 2023 में 5,140 यूनिट्स बेचीं और इसकी दर्ज बाजार हिस्सेदारी 7.26% थी।

7. मई 2024 में आयशर ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री
आयशर ट्रैक्टर ने मई 2024 में साल-दर-साल वृद्धि का अनुभव किया क्योंकि आयशर की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 4,461 यूनिट्स है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.37% की है। इस कंपनी ने मई 2023 में 4,507 यूनिट्स बेचीं थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.36% थी।

8. मई 2024 में सीएनएच इंडस्ट्रियल (न्यू हॉलैंड) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल बिक्री
न्यू हॉलैंड की मई 2024 में कुल रिटेल बिक्री 2,898 यूनिट्स रही जो मई 2023 में बेची गई 2,861 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल वृद्धि को प्रदर्शित करती है। मई 2024 में न्यू हॉलैंड की बाजार हिस्सेदारी 4.14% रही जबकि मई 2023 में बाजार हिस्सेदारी 4.04% रही थी।

9. मई 2024 कुबोटा कृषि मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड की रिटेल बिक्री
मई 2024 में कुबोटा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री साल-दर-साल में गिरावट को देखा गया है। मई 2024 में कुबोटा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,157 यूनिट्स है, और बाजार हिस्सेदारी 1.65% रही है। वहीँ दूसरी और, मई 2023 में कुबोटा की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 1,643 यूनिट्स थीं और बाजार हिस्सेदारी 2.32% थी।

10. मई 2024 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री
मई 2024 में, अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की कुल बिक्री 1,986 यूनिट है और उनकी कुल बाजार हिस्सेदारी 2.83% है। मई 2023 में, अन्य भारतीय ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल रिटेल बिक्री 2,602 यूनिट थी और दर्ज बाजार हिस्सेदारी 3.67% थी। इस रिकॉर्ड बिक्री के माध्यम से हमे यह पता चलता है कि मई 2023 में भारत के कुल अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।

मई 2024 में भारतीय रिटेल ट्रैक्टर इंडस्ट्री का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत में मई 2024 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 70,065 यूनिट्स है, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी है, जो मई 2023 के दौरान बेची गई 70,813 यूनिट्स के मुकाबले कम है। इस तरह, भारत के ट्रेक्टर जगत में रिटेल बाज़ारों में 1.06% की साल-दर-साल की गिरावट को दर्ज किया।