जानिए आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स | ट्रैक्टरज्ञान
Table Of Content
Eicher 485 Super DI Tractor को 45 HP, 2945 CC इंजन क्षमता के साथ बनाया गया है। जिसमे डुअल-क्लच दी गयी है जो कि गियर बदने की कठिनाई को कम करने में मदद करती है। आयशर 485 को आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का सबसे अच्छा ट्रैक्टर माना जाता है। Eicher 485 Super DI Tractor से उपकरण जैसे कि कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, रोटावेटर,प्लाऊ ट्रॉली आदि को बड़ी आसानी से चला सकते है। Eicher 485 DI Tractor में पावर स्टीयरिंग दी गई है जो किसान को आसान और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देती है।
आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर फीचर
Eicher 485 DI Tractor में काफी ऐसे फीचर है, जो दूसरे ट्रैक्टर में देखने को नहीं मिलते है।
-
अगर Eicher 485 DI Tractor के इंजन की बात की जाये तो 45 HP, 3 सिलेंडर के साथ यह अपने इंजन को 2150 rpm पर घुमाता है।
-
इस ट्रैक्टर में Eicher कम्पनी पुराने लिफ्ट सिस्टम को हटाके नया लिफ्ट सिस्टम लेकर आई है। जो आज कल सभी ट्रैक्टर दी जाती है, यानी कि ADDC प्रकार की।
-
Eicher 485 Super DI का इंजन हवा से ठंडा होता है इसमें कंपनी ने रेडियेटर का प्रयोग नहीं किया है।
-
इसमें 3 पॉइंट सेंसिंग मेटा हायड्रोलिक दी गई है।
-
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड दी गई हैं।
-
इसमें स्लाइडिंग मेष गियर बॉक्स दिया गया है।
-
इसमें डुअल क्लच दी गयी है।
-
इसके ब्रेक तेल में डूबे हुए दिए गए है।
-
इसकी लिफ्ट के भार उठाने की छमता को भी बढ़ाया गया है।
-
इसमें रियर ड्राइव स्टेट दिया गया है।
-
Eicher 485 Super DI ट्रैक्टर के उठाने की क्षमता 1650 किग्रा है।
-
ये ट्रैक्टर 6X16 के अगले Tyre में आता है साथ ही 13.6X28 / 14.9X28 के पिछले Tyre में ऑप्शन इसमें दिये गये हैं।
Eicher 485 ट्रैक्टर लुक और कम्फर्ट
यह ट्रैक्टर Eicher कंपनी व्दारा रेड (लाल), नीला और सिल्वर तीनो ही कलर देखने में बहुत ही शानदार है इसके साथ ही सिल्वर एव नीले कलर के मॉडल में काली पट्टी के साथ लुक देखते ही बनता है।
आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर में कम्फर्ट की बात की जाये तो ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रैक्टर को बनाया गया है।
-
इसमें साइड में गियर दिए गए है।
-
इसकी सीट को अडजेस्टबल बनाया गया है।
-
इसके इंजन को ठंडा करने के लिए हवा का उपयोग होता है जिससे ड्राइवर को रेडियेटर में बार बार पानी डालने का झंझट ख़त्म हो जाता है।
आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 45 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 2945 cc |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse |
क्लच प्रकार | Dual/Single |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Central Shift, Combination Of Constant Mesh And Sliding Mesh/Side Shift |
पीटीओ टाइप | Live |
पीटीओ स्पीड | 540 RPM |
ब्रेक प्रकार | Dry Disc Brakes / Oil Immersed Brakes |
स्टीयरिंग | Manual / Power Steering |
ईंधन टैंक की क्षमता | 48 L |
व्हील बेस | 2008 mm |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6X16), R(13.6X28 / 14.9X28) |
उठाने की क्षमता | 1650 kg |
आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर की कीमत
आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.40 लाख से 6.70 लाख* रुपये है। आप ट्रैक्टरज्ञान पर आयशर 485 सुपर डीआई ट्रैक्टर का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको इसके मूल्य की सूची मिलेगी साथ ही आयशर ट्रैक्टर मूल्य के बारे में अधिक जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से भी संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
Eicher 485 DI Tractor का कम मेंटेनेंस (रखरखाव) खर्चा के साथ साथ यह सभी इम्प्लिमेंटो को चलाने में सक्षम है, जिसके कारण इस ट्रैक्टर ने किसानो का भरोसा जीत लिया हैं। और यह ट्रैक्टर काफी वर्षो से किसानो का भरोसा बनाये रखने में कामयाब भी रहा है. किसानों का कहना है कि यह ट्रैक्टर न तो ज्यादा बड़ा है ना ही छोटा इस से हम सारे काम बड़े आसानी से कर लेते है जैसे- रोटावेटर, MB प्लाऊ, पंजी, सुपर सीडर, थ्रेशर को बड़ी आसानी से चलने के साथ साथ इसका एवरेज भी बहुत अच्छा है। इसी कारण यह ट्रैक्टर वर्षों से चला आ रहा हैं।
For all the information about Eicher 485 DI Tractor like tractor on-road price, rate, features, HP, Review video, old tractor model you can connect with us on Tractorgyan.
Category
Read More Blogs
इस सीरिज़ में आपको 28HP से लेकर 60HP तक के ट्रैक्टर देखने को मिल जायेंगे। सोनालिका कंपनी का ऐसा कहना है, कि जो फीचर हमने इस सीरीज में लेकर आये है वो भारत में पहली बार ट्रैक्टरो में देखने को मिलेंगे। तो...
कृषि एक ऐसा उद्योग है जिसके सही संचालन के लिए एक किसान को कईं तरह के उपकरणों का उपयोग करना पड़ता है। थ्रेशर मशीन उसमे से एक है। यह मशीन फसलों की कटाई को सुगम, तेज़ और अधिक उत्पादकता वाला बनाने में...
इस महीने सेें इन फसलों की बुवाई का समय शुरू हो जाता है। इन फसलों की बुवाई मार्च तक चलती है। इस समय बोने पर ये फसलें अच्छी पैदावार देती हैं। इस मौसम में खीरा, ककड़ी, करेला, लौकी, तोरई, कुमेडा (पेठा), पालक,...
Write Your Comment About Eicher 485 Di Price And Review In India
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024