भारत के 10 सबसे बेहतरीन TREM IV ट्रैक्टर्स – जानें कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस
भारत में खेती के लिए ट्रैक्टर बहुत ही अनिवार्य साधन बन चुका है। जैसे जैसे किसान तकनिकी खेती की और बढ़ रहे है वैसे पर्यावरण प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। इस समस्या का समाधान करते हुए भारत सरकार ने कृषि वाहनों और ट्रैक्टर्स से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने के लिए TREM (Tractor Emission Norms) नामक नियमों की एक श्रृंखला निर्धारित की है। TREM IV, इन्हीं नियमों का नया और सख्त रूप है। आज हम जनेगे TREM IV ट्रैक्टर्स के बारे में।
भारत के 10 सबसे बेहतरीन TREM IV ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर निर्माता TREM IV ट्रैक्टर्स पर जोर देते हुए इन्हे तेजी से बाज़ार में ला रहे हैं। ये ट्रैक्टर न केवल पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, बल्कि पावर, माइलेज और तकनीक में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। निम्नलिखित 10 ऐसे ट्रैक्टर मॉडेल्स है जो की TREM IV नियमों के साथ बाजार मे पहली पसंद बनते जा रहे है:
1. जॉन डियर 5075ई पावरटेक
जॉन डियर 5075E पावरटेक 74 एचपी पावर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर अत्याधुनिक PowrReverser™ ट्रांसमिशन और IPTO तकनीक से लैस है, जो इसे हर तरह के खेत के लिए उपयुक्त बनाता है।
- इंजन आरपीएम: 2100
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किग्रा (लगभग)
- जॉन डियर 5075E पावरटेक की कीमत: ₹15.68 लाख* से ₹16.75 लाख* है।
2. न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस 4डब्ल्यूडी
इस ट्रैक्टर को विशेष रूप से भारतीय किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें 65 एचपी TREM IV इंजन है जो अधिक टॉर्क और बेहतर माइलेज देता है।
- इंजन आरपीएम: 2300
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किग्रा
- न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस 4डब्ल्यूडी की कीमत: ₹13.30 लाख* से शुरू होती है।
3. जॉन डीयर 5405 एसी कैब
मॉडर्न शानदार डिजाइन और आरामदायक केबिन वाला जॉन डीयर 5405 एसी कैब ट्रैक्टर 63 एचपी की पावर के साथ आता है। इसकी एसी कैब गर्मी में काम को आरामदायक बनाती है।
- इंजन आरपीएम: 2100
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किग्रा/2500 किग्रा (वैकल्पिक)
- जॉन डीयर 5405 एसी कैब की कीमत: ₹21.99 लाख* से ₹22.50 लाख* है।
4. स्वराज 969 एफई 4डब्ल्यूडी
स्वराज 969 एफई 4WD ट्रैक्टर 65-70 एचपी की श्रेणी में बेहद भरोसेमंद है, जिसकी कार्यकुशलता बेजोड़ है। यह ट्रैक्टर किफायती रेंज में TREM IV इंजन के साथ आता है।
- इंजन आरपीएम: 2000
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2200 किग्रा
- स्वराज 969 FE 4WD की कीमत किफायती है।
5. महिंद्रा नोवो 755 डीआई
विशेषरूप से आधुनिक किसानों के लिए डिजाइन किया गया महिंद्रा का यह मॉडल पूरे बाजार मे 75 एचपी इंजन के साथ अपनी अलग जगह बनाता है।
- इंजन आरपीएम: 2100
- गियर्स: 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2900 किग्रा
- महिंद्रा नोवो 755 DI की कीमत: ₹14.79 लाख से ₹15.19 लाख* है।
6. सोनालिका टाइगर डीआई 60
किसानों के लिए सोनालिका टाइगर डीआई 60 ट्रैक्टर, 60 एचपी इंजन के साथ एक बेहतरीन विकल्प है।
- इंजन आरपीएम: 2000
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स/20 फॉरवर्ड + 20 रिवर्स
- क्लच: डबल, आईपीटीओ के साथ
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2200 किग्रा
- सोनालिका टाइगर डीआई 60 की कीमत: ₹10.60 लाख* से ₹12.05 लाख* है
7. मैसी फर्ग्यूसन 9563 स्मार्ट
63 एचपी पावर के साथ आने वाला यह ट्रैक्टर स्मार्ट फीचर्स, टेक्नोलॉजी और पावर के बेहतरीन मेल से बना है।
- इंजन आरपीएम: 2200
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2500 किग्रा
- मैसी फर्ग्यूसन 9563 स्मार्ट की कीमत: ₹9.59 लाख* से ₹10.35 लाख* है।
8. ऐस डीआई 6565 एवि
यह भारी कृषि कार्यों के लिए 60.5 एचपी पावर वाला ऐस का यह ट्रैक्टर एक दमदार विकल्प माना जाता है।
- इंजन आरपीएम: 2000
- गियर्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किग्रा
- ऐस डीआई 6565 एवि की कीमत: की कीमत किफायती है।
9. सोलिस यानमार 7524 एस 4डब्ल्यूडी
सोलिस यानमार का यह ट्रैक्टर 75 एचपी पावर और जापानी तकनीक के साथ आता है, जिसमें किसानों को उत्तम कार्यशीलता देखने को मिलती है।
- इंजन आरपीएम: 2200
- गियर्स: 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2200 किग्रा
- सोलिस यानमार 7524 S 4WD की कीमत: ₹12.50 लाख* से ₹14.10 लाख* है।
10. न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105
भारी वाणिज्यिक कार्यों जैसे गन्ना या बागवानी के लिए उपयुक्त यह अमेरिकी तकनीक से बना ट्रैक्टर 106 एचपी की पावर के साथ आता है।
- इंजन आरपीएम: 2300
- गियर्स: 20 फॉरवर्ड + 20 रिवर्स
- लिफ्टिंग कैपेसिटी: 3500 किग्रा
- न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 की कीमत: ₹29.70 लाख* से शुरू होती है
टॉप 10 ट्रेम 4 ट्रेक्टर्स
क्र. सं. | ट्रेम IV ट्रैक्टर | एचपी |
---|---|---|
1 | जॉन डियर 5075ई पावरटेक | 74 |
2 | न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस 4डब्ल्यूडी | 65 |
3 | जॉन डीयर 5405 एसी कैब | 63 |
4 | स्वराज 969 एफई 4डब्ल्यूडी | 65-70 |
5 | महिंद्रा नोवो 755 डीआई | 75 |
6 | सोनालिका टाइगर डीआई 60 | 60 |
7 | मैसी फर्ग्यूसन 9563 स्मार्ट | 63 |
8 | ऐस डीआई 6565 एवि | 60.5 |
9 | सोलिस यानमार 7524 एस 4डब्ल्यूडी | 75 |
10 | न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 | 106 |
आज के दौर में खेती सिर्फ मेहनत से नहीं बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ हो रही है, TREM IV ट्रैक्टर्स किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। यह ट्रैक्टर्स पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ किसानों को आधुनिक इंजन टेक्नोलॉजी, बेहतरीन ताकत और लंबे समय तक चलने वाला भरोसा भी देते हैं। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो कम लागत में अधिक उत्पादन और टिकाऊ प्रदर्शन दे, तो TREM IV ट्रैक्टर्स आपके सच्चे साथी साबित हो सकते हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान – हर किसान का डिजिटल साथी!
ट्रैक्टर ज्ञान सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि हर किसान की ट्रैक्टर से जुड़ी सभी ज़रूरतों का समाधान है। यहां आपको मिलती है:
- सटीक कीमत और फीचर्स की जानकारी
- ट्रैक्टर्स की तुलना और रिव्यू
- ट्रैक्टर लोन और सब्सिडी से जुड़ी अपडेट्स
- पुराने ट्रैक्टर की सही वैल्यू और मार्केट इनसाइट
चाहे नया ट्रैक्टर खरीदना हो या पुराने की सही जानकारी चाहिए – ट्रैक्टर ज्ञान है हर किसान का भरोसेमंद और स्मार्ट डिजिटल पार्टनर।
Category
Read More Blogs
When it comes to farming in India, having a reliable and powerful tractor can make all the difference. Especially if you are looking for tractors that can handle tough terrains and heavy loads, Powertrac tractors stand out as one of the best...
Farming efficiency is critical for agricultural productivity, and one of the basic equipment in reaching this is the Laser Land Leveler. By confirming that the land is perfectly leveled, farmers can adjust water allocation, ease soil destruction, and strengthen crop returns. Expanding...
With the introduction of two electric agricultural machines, VST Tillers Tractors is entering the future of farming in India. VST's newest electric power tiller and totally electric power weeder equipment are designed in-house and meant to make farming more economical, environmentally friendly,...
Write Your Comment About Top Trem Iv Tractors In India
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024