29 अप्रैल से शुरू चना, सरसों एवं मसूर की खरीदी

29 अप्रैल से शुरू चना, सरसों एवं मसूर की खरीदी image
By Tractor GyanApr 30, 2020 12:17 PM

रबी की फसल की सरकारी खरीदारी 29 April से शुरू हो हो चुकी है। जिसके तहत केंद्र सरकार के द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, गेहूं एवं सरसों तथा अन्य फसल की खरीदारी की जा रही है। Covid–19 को ध्यान में रखते हुए खरीद केंद्र पर किसानों को ज्यादा संख्या में एकत्रित न हो। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।

इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा किसानों को सीमित संख्या में SMS करके बुला रही  है। साथ ही कई राज्य सरकार सभी रबी फसलों की खरीद एक साथ नहीं कर रहे हैं। हरियाणा राज्य सरकार ने चना तथा सरसों की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू किया तो गेहूं की खरीदी 20 अप्रैल से शुरू की थी।

वहीँ यदि मध्यप्रदेश सरकार की बात की जाये तो गेहूं की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू कर दी थी तो चना, सरसों तथा मसूर की खरीदारी 29 अप्रैल से शुरू कर दी गए है। इसका मुख्य कारण यह है की खरीद केंद्र पर किसानों की भीड़ जमा ना हो पाये।

खरीदी किन फसलों की जा रही हैं

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीदारी चल रही है जो 30 मई तक चलेगी। इसके साथ ही अब रबी की अन्य फसल जैसे - चना, सरसों तथा मसूर की खरीदारी राज्य में 29 अप्रैल से प्रारंभ की जा चुकी है। चना तथा मसूर की खरीदारी राज्य के सभी जिलों में किया जाना है। इसके साथ ही कृषि प्रमुख सचिव ने बताया है कि राज्य के अधिकांश जिलों में सरसों कि खरीदी भी साथ में की जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana      

पीएम किसान सम्मान निधि की चौथी व पांचवी क़िस्त की लिस्ट में ऐसे करे अपना नाम चेक और करे नया आवेदन।

यह भी पढ़े

किसानों को भेजे जा रहे हैं SMS

कृषि विभाग के कुछ प्रमुख अधिकारियो ने बताया की चना, मसूर की खरीदारी के संबंध में एक मंडी में प्रतिदिन सिमित मात्रा में किसानों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। इससे Lockdown एवं Social Distancing के Protocols का पालन सही तरीके से किया जा सके। किसानों को रबी की फसल को बेचने के लिए SMS 3 दिन पहले ही भेज दिया। जायेगा जिसमे आपको एक दिनांक मिल जाएगी उसी दिन आपको अपनी फसल मंडी में लेके जाना हैं।

इस वर्ष का गेहूं, चना, सरसों तथा मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है।

  • गेहूं – 1925 रूपये प्रति क्विंटल 

  • चना – 4875 रूपये प्रति क्विंटल

  • मसूर – 4800 रूपये प्रति क्विंटल 

  • सरसों – 4425 रूपये प्रति क्विंटल

ट्रैक्टर्स और खेती सम्बंधित और भी जानकरी पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप के मेंबर बनिए। Whatsapp लिंक पर क्लिक करे

Tags

Write Your Comment About 29 अप्रैल से शुरू चना, सरसों एवं मसूर की खरीदी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon