मैसी डायनास्टार सीजन 3 मचा रहा धूम, जीतें ट्रैक्टर और कई अन्य उपहार
Table of Content
क्या हो अगर आपका Massey Ferguson ट्रैक्टर आपको इनाम दिला सके, पहचान दिला सके, और आपको दूसरों के लिए एक मिसाल बना दे? जी हाँ, यह मुमकिन है Massey DYNASTAR सीजन 3 प्रतियोगिता के साथ।
क्या है Massey DYNASTAR सीजन 3 प्रतियोगिता ?
Massey DYNASTAR टैफे द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रतियोगिता है जो देश के उन किसानों को सम्मानित करती है जो कुछ करना चाहते हैं, जिनके दिमाग में एक आइडिया है जिसकी मदद से वो दूसरे किसानों और समाज को बदल सकते है।
क्या है Massey DYNASTAR सीजन 3 प्रतियोगिता के इनाम?
Massey DYNASTAR सीजन 3 इसी प्रतियोगिता का तीसरा सीजन है। आप इस प्रतियोगिता के हर राउंड में कुछ जीत सकतें हैं।
- पहले स्थान पाने वाले किसान को एक Massey Ferguson 254 Dynasmart ट्रैक्टर, दूसरे और तीसरे स्थान पर ₹2 लाख तक के इनाम, और Top 30 को Gift Hampers।
क्या मैसी डायनास्टार सीजन 3 कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर होना ज़रूरी है?
DYNASTAR Season 3 में भाग लेने के लिए आपके पास Massey Ferguson ट्रैक्टर होना ज़रूरी नहीं है।
बस एक शर्त है; आप जो भी आइडिया सोचें, चाहे वो नई कृषि-तकनीक हो, कोई नया बिज़नेस मॉडल हो, या इम्प्लीमेंट्स का कोई नया इस्तेमाल हो, वो काम एक Massey Ferguson ट्रैक्टर की मदद से होना चाहिए।
आपके आइडिया में यह साफ दिखना चाहिए कि Massey Ferguson ट्रैक्टर की ताकत, उसकी तकनीक, और उसकी खासियतें उस काम को कैसे मुमकिन बनाती हैं।
और यही वजह है कि यह प्रतियोगिता सिर्फ Massey Ferguson ट्रैक्टर रखने वाले किसानों तक सीमित नहीं है। जिस किसान के पास आज Massey नहीं है, वो भी इस प्रतियोगिता में अपना आइडिया दे सकता है और जीतने पर एक नया MF 254 DYNASMART ट्रैक्टर घर ले जा सकता है।
Massey DYNASTAR Season 3 में कौन भाग ले सकता है?
Massey DYNASTAR Season 3 हर किसी के लिए है। बस ध्यान रहे कि आप:
- भारत के निवासी होना चाहिए और उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए।
- किसी भी ट्रैक्टर कंपनी, साथ ही TAFE और उसके किसी भी ब्रांड (Massey Ferguson, Eicher Tractors), के कर्मचारी ना हों, और ना ही आपके परिवार का कोई सदस्य ऐसी कंपनी से जुड़ा हो।
- Season 1 या Season 2 के winner रह चुके हैं, किसानों और उनके परिवार के सदस्य (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता) नहीं हैं।
Massey DYNASTAR Season 3 प्रतियोगिता में कैसे शामिल हों?
Massey DYNASTAR Season 3 में भाग लेना बेहद आसान है:
Massey DYNASTAR Season 3 पर जाएं और "पंजीकरण खुला है/यहाँ पंजीकरण करें" पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक फॉर्म खुलेगा।
.webp)
- Step 1: आपको पिछले सीजन से जुड़े कुछ सवाल पूछें जायेंगे।
.webp)
- Step 2: अपनी डिटेल्स जैसे कि अपना नाम, मोबाइल नंबर और बाकी ज़रूरी जानकारी भरें।
.webp)
- Step 3: आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे जमा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
.webp)
रजिस्ट्रेशन होते ही आप अपना आइडिया डॉक्यूमेंट या वीडियो फॉर्मेट में अपलोड कर सकते हैं।
Massey DYNASTAR Season 3 में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?
Massey DYNASTAR Season 3 के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हैं और आखिरी तारीख है 31 मार्च 2026, 12:00 AM। इसके बाद कोई भी एंट्री स्वीकार नहीं होगी।
कैसा आइडिया जीता सकता है आपको Massey DYNASTAR Season 3?
Massey DYNASTAR Season 3 में हिस्सा लेने से पहले आपको यह समझ लेना चाहिए कि TAFE किस तरह के आइडिया ढूंढ रहा है।
आपका आईडिया :
- Massey Ferguson ट्रैक्टर के उपयोग से जुड़ा हो
- पहले कभी नहीं अपनाया गया हो
- खेती में कोई नई तकनीक या नया तरीका अपनाना से जुड़ा हो
- सच में लागू हो सके और फर्क डाल सके
- ट्रैक्टर के इम्प्लीमेंट्स को किसी नए तरीके से इस्तेमाल करने से जुड़ा हो
जैसे कि Season 1 में तमिलनाडु के सिवगुरुनाथन ने MF 241 DYNATRACK से चलने वाली काऊ मिल्किंग मशीन बनाकर सबका दिल जीता और बन गए Massey DYNASTAR Season 1 के विजेता।
इसी तरह, कर्नाटक के अविनाश देसाई ने डेरी से जुड़े कचरे के सही निवारण के लिए मोबाइल स्लरी डी-वॉटरिंग मशीन बनाने का आइडिया दिया और Season 2 का खिताब अपने नाम किया।
अब Season 3 की बारी है। अगला DYNASTAR आप हो सकते हैं।
जब आप आईडिया तैयार कर ले तो आप Massey DYNASTAR Season 3 में हिस्सा लेने के लिए अपना आईडिया वीडियो या डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में सिर्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ज़रिये जामा करवा सकतें है।
ध्यान रहे :
- अधूरा या भ्रामक आइडिया मान्य नहीं होगा
- एक प्रतियोगी एक ही एंट्री दे सकता है
- आईडिया एंट्री के साथ अपनी मान्य ID देनी होगी
- डॉक्यूमेंट PDF या DOCX format में ही जमा करवाना होगा
- वीडियो को 720p या अधिक रेसोलुशन में ही रिकॉर्ड करें
- वीडियो अधिकतम 10 मिनट लंबी हो और उसका फाइल साइज 100 MB से बड़ा नहीं होना चाहिए। वे सिर्फ़ Mp4 या MOV फ़ॉर्मेट में होने चाहिए।
- वीडियो फाइल का नाम अपना नाम + मोबाइल नंबर फॉर्मेट में दे। जैसे: जतिन_शर्मा+123456879
- बिना नाम और नंबर के वीडियो को मान्य नहीं माना जाएगा।
- अपनी एंट्री मैसी फेर्गुसन के सोशल मीडिया चैनल या WhatsApp नंबर पर बिल्कुल शेयर न करें। ऐसा करते ही आप प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।
Massey DYNASTAR Season 3 में क्या नया है?
पिछले दोनों सीज़न में आइडिया सिर्फ MF 241 DYNATRACK पर देना होता था। लेकिन Massey DYNASTAR Season 3 में नियम बदल गया है। अब आप किसी भी Massey Ferguson ट्रैक्टर पर अपना आइडिया दे सकते हैं।
Massey DYNASTAR Season 3 में आज ही रजिस्टर करें
ज़रा सोचिए, मुफ्त एंट्री, हर राउंड में इनाम, और जीतने पर एक नया MF 254 DYNASMART ट्रैक्टर। Massey DYNASTAR Season 3 आपको सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं देता। यह आपको एक पहचान देता है, एक मंच देता है, और एक मौका देता है कि आप अपने गाँव, अपने परिवार और अपने समाज के लिए कुछ बड़ा कर सकें।
ऐसा सुनहरा मौका हर बार नहीं मिलता। तो आज ही रजिस्टर करें।
Category
Read More Blogs
Mini tractor diesel engines are becoming an important part of small and medium farming in India. With shrinking landholdings and rising fuel costs, farmers need machines that are affordable, reliable, and suitable for small fields. Unlike heavy tractors that are designed for...
Farming begins with the preparation of the soil of your fields. You need to turn, loosen, and clean the land before you plant seeds. And a disc plough is the implement that performs all these tasks.
Most of India uses disc ploughs,...
The Sonalika DI 35 tractor is a practical option for farmers who need balanced engine power, steady lifting strength, and dependable field performance for daily agricultural work. Falling in the 39 HP category, this tractor is commonly used for cultivation, ploughing, sowing,...
Write Your Comment About मैसी डायनास्टार सीजन 3 मचा रहा धूम, जीतें ट्रैक्टर और कई अन्य उपहार
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
07 Jan 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
31 Jul 2025
18 Dec 2025
26 Dec 2025













.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























