40-45 HP के टॉप 5 आयशर ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

40-45 HP के टॉप 5 आयशर ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स image
By Neha SharmaJun 15, 2026 11:00 AM

Table of Content

40 से 45 HP की रेंज में आयशर (TAFE Motors and Tractors Limited) बहुत से ऐसे मॉडल्स उपलब्ध करवाता है जो कम डीजल खपत, सस्ता मेंटेनेंस और अच्छी  परफॉरमेंस के लिए जाने जातें हैं।  

चलिए आज 40 से 45 HP की रेंज के टॉप 5 आयशर ट्रैक्टर मॉडल्स के बारें में जानतें हैं।  

40 से 45 HP की रेंज में आयशर ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप चाहतें है कि आप एक सही 45 HP से कम आयशर ट्रैक्टर ख़रीदे तो ट्रैक्टर खरीदने से पहले ये चीजें जांच लें:

  • पता करें कि आप किस प्रकार के कामों के लिए 45 HP से कम आयशर ट्रैक्टर का उपयोग करेंगे। सिर्फ जुताई और ट्रॉली है तो 40 HP काफी है। रोटावेटर भारी मिट्टी में चलाना है तो 45 HP लें।
  • आपने खेतों  की मिट्टी के प्रकार को जाने। सूखी और सामान्य जमीन के लिए 2WD ठीक है। धान की कीचड़ वाली जुताई (पडलिंग) या ढलान वाले खेत हैं तो 4WD लें।
  • गियरबॉक्स और गियर स्पीड चेक करें।  खेती के भारी कामों के लिए 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स वाले मॉडल चुनें ताकि अलग-अलग उपकरणों के लिए सही स्पीड मिल सके।
  • कल्टीवेटर और रोटावेटर को आसानी से उठाने के लिए ट्रैक्टर की लिफ्ट क्षमता कम से कम 1200 से 1650 किलोग्राम होनी चाहिए।

टॉप 5 आयशर ट्रैक्टर 40 से 45 HP की रेंज में

1. आयशर 380

अगर आपका बजट कम है और काम सीधा-सादा है, तो आयशर 380 सबसे अच्छा  विकल्प  है।  यह एक 40 HP ट्रैक्टर है जो खेती से जुड़े बहुत सारे काम अच्छे  से कर सकता है।  

  • Simpson वाटर कूल्ड, 2500 cc इंजन
  • गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स 
  • पावर स्टीयरिंग और तेल वाले ब्रेक का विकल्प है।
  •  1650 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता 
  • सादी बनावट, कम खर्च में मरम्मत
आयशर 380 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

2. आयशर 380 2WD प्राइमा G3

आयशर 380 2WD प्राइमा G3 40 HP का नया जमाने का ट्रैक्टर है जो बहुत सारि  आधुनिक फीचर के  साथ आता है । आपको मल्टी स्पीड और रिवर्स PTO स्टैंडर्ड मिलता है, यानी आप इसको रोटावेटर और पडलर दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकतें है।

  • Simpson का वाटर कूल्ड, 3 सिलेंडर, 2500 cc इंजन
  • पावर स्टीयरिंग और तेल में डूबे ब्रेक स्टैंडर्ड
  • 1650 kgf लिफ्टिंग, CAT-2 लिंक
  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियरबॉक्स
आयशर 380 2WD प्राइमा G3 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

3. आयशर 485

आयशर 485 45 HP केटेगरी में का सबसे जाना-पहचाना आयशर ट्रैक्टर  है। इसका इंजन अलग है। इसमें आपको आयशर का एयर कूल्ड 3 सिलेंडर, 2945 cc का इंजन मिलता है।  एयर कूल्ड का मतलब है  ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए न रेडिएटर और न कूलेंट की ज़रूरत है।  

  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर
  •  तेल में डूबे ब्रेक 
  • टॉप स्पीड 32.32 किमी/घंटा
  • 46 लीटर टैंक

ढुलाई ज्यादा करने वाले और कम मेंटेनेंस चाहने वाले किसानों की यह पहली पसंद है ।

आयशर 485 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

4. आयशर 480 4WD प्राइमा  G3

आयशर 480 4WD प्राइमा G3 एक 4WD ट्रैक्टर  है और धान  खेती करने वाले किसानो के लिए एक बहुत  अच्छा  विकल्प है।  

  • 45 HP, Simpson वाटर कूल्ड, 2500 cc इंजन
  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर
  • ड्यूल क्लच के साथ IPTO का विकल्प
  • मल्टी स्पीड और रिवर्स PTO स्टैंडर्ड
  • 57 लीटर टैंक
  • हाई लग टायर का विकल्प
आयशर 480 4WD प्राइमा G3 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

5. आयशर 480 2WD प्राइमा G3

आयशर 480 2WD प्राइमा G3 एक 45 45 HP का ट्रैक्टर  है जो  2WD में आता है।  

  • 2500 cc Simpson इंजन
  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर
  • पावर स्टीयरिंग और तेल में डूबे ब्रेक 
  • 1650 kgf लिफ्टिंग क्षमता 
  • CAT-2 लिंक
  • 57 लीटर टैंक
आयशर 480 2WD प्राइमा G3 की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आयशर ट्रैक्टर मॉडल तुलना (Comparison Table)

मॉडल HP इंजन गियर लिफ्टिंग टैंक वजन
380 2WD प्राइमा G3 40 2500 cc, वाटर कूल्ड 12F+3R 1650 kgf 57 L 2020 kg
आयशर 380 40 2500 cc, वाटर कूल्ड 8F+2R 1650 kgf 46 L 1930 kg
आयशर 485 45 2945 cc, एयर कूल्ड 8F+2R 1650 kgf 46 L 2050 kg
480 4WD प्राइमा G3 45 2500 cc, वाटर कूल्ड 12F+3R 1650 kgf 57 L 2255 kg
480 2WD प्राइमा G3 45 2500 cc, वाटर कूल्ड 12F+3R 1650 kgf 57 L 2040 kg

कौन-सा आयशर ट्रैक्टर आपके लिए सबसे अच्छा है?

  • कम बजट, सीधा काम: आयशर 380
  • 40 HP में आधुनिक फीचर: आयशर 380 2WD प्राइमा  G3
  • ढुलाई ज्यादा, मेंटेनेंस कम: आयशर 485
  • धान और गीली मिट्टी: आयशर 480 4WD प्राइमा  G3
  • 45 HP की पूरी ताकत, 2WD में: आयशर 480 2WD प्राइमा  G3

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जहाँ  किसानो को उनके पसंदीदा ट्रैक्टर  मॉडल्स  की सटीकजानकारी मिलती है।

Read More Blogs

Mahindra OJA 3140 vs OJA 2130: Which one should farmers choose? image

When Mahindra launched its futuristic OJA tractor lineup, it completely changed the game for Indian farmers looking for compact, tech-driven power. Built on advanced global platforms, these tractors bring massive features packed into highly agile frames. 

But if you are staring at the...

How to prevent tractor tyre damage on hilly area? image

Tractors operating in hilly regions face unique challenges that are rarely seen on flat farmland. Steep slopes, rocky surfaces, loose gravel, and uneven terrain put constant pressure on tractor tyres. As a result, tyre cuts, sidewall damage, punctures, and excessive wear are...

Straw Reaper vs Reaper Binder: Features, uses & benefits compared image

When harvest season hits, maximising the value of your field while saving time is the ultimate goal. If you are left with leftover stalks after a combine harvester runs through, or if you want to harvest crops cleanly from the root, you...

Write Your Comment About 40-45 HP के टॉप 5 आयशर ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon