इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर कंपनियां दे रही हैं क्या-क्या खास ऑफर्स?

इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर कंपनियां दे रही हैं क्या-क्या खास ऑफर्स? image
By Khushbu RajputSep 21, 2026 01:45 PM

Table of Content

त्योहारों का मौसम आते ही ट्रैक्टर बनाने वाली लगभग हर बड़ी कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए मैदान में उतर आई है। फार्मट्रेक, पॉवरट्रैक, आइशर, मैसी फर्ग्युसन जैसे ब्रांड्स लकी ड्रॉ स्कीम से लेकर सीधी कीमत में छूट तक, तरह-तरह के ऑफर लेकर आए हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए क्या ऑफर निकाले हैं। 

सोनालीका ट्रैक्टर्स: हैवी-ड्यूटी दमदार धमाका

सोनालीका ट्रैक्टर द्वारा 14 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक हैवी-ड्यूटी दमदार धमाका लकी ड्रॉ / एश्योर्ड गिफ्ट स्कीम चल रही है, जिसके अंतर्गत 1500+ उपहार दिए जा रहें हैं। इनमें 75 सोनालीका गोल्ड DI 55 III ट्रैक्टर्स और 175 सोनालीका रोटावेटर्स शामिल है। 

इसी के साथ आपको मिलेगी होंडा शाइन 100 सीसी बाइक्स, 1.5 टन एयर कंडीशनर्स, और एलईडी टीवी। इतना ही नहीं इस फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत आपको मिलेगा ‘रोड का राजा’ सोनालीका डीआई 734 मात्र ₹4,89,900 में यानि पूरे ₹30,000 की बचत।

sonalika-festival-offer

फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पावरट्रैक ट्रैक्टर: 30 दिन, 1000 इनामों का उपहार

फार्मट्रेक और पॉवरट्रैक ने मिलकर "त्योहारों से पहले त्योहार" नाम से एक शानदार लकी ड्रॉ स्कीम शुरू की है। यह ऑफर 1 से 30 सितम्बर 2026 तक चलेगा और इसमें कुल 1000 इनाम बांटे जाएंगे। छोटे इनामों में वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन, मिक्सर ग्राइंडर, रिस्ट वॉच, डिनर सेट, और ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं। 

बड़े इनामों की बात करें तो 15 लोगों को टैबलेट, 10 लोगों को बुलेट बाइक और 25 लोगों को एलईडी टीवी मिलेगी। खास बात यह है कि यह स्कीम Powertrac और Farmtrac के सभी मॉडल्स की खरीद पर लागू है, और विजेताओं की घोषणा 5 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन की जाएगी।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स: लाल की ललकार, धरती से निकले उपहार 

सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा निश्चित उपहार। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान के साथ जुड़े रहें।

आयशर ट्रैक्टर्स: 60 HP ट्रैक्टरों पर 66वीं सालगिरह के खास ऑफर

आयशर अपनी 66वीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए लाया है ख़ास फेस्टिव ऑफर। यह ऑफर 14 सितंबर से 21 नवंबर 2026 तक मान्य रहेगा। इस स्कीम के तहत, जो भी ग्राहक इस अवधि में अपना पसंदीदा आयशर ट्रैक्टर खरीदता है, उसे एक स्पिन व्हील के ज़रिए तुरंत इनाम जीतने का मौका मिलता है। 

इस लकी ड्रॉ व्हील में कई आकर्षक गिफ्ट्स शामिल हैं, जैसे 100 CC बाइक, क्रोमबुक लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर, इंडक्शन कुकटॉप, प्रेशर वॉशर मशीन, डिनर सेट, 100 लीटर डीज़ल, और स्मार्ट वॉच। यानी हर खरीदार को ट्रैक्टर के साथ-साथ कुछ न कुछ बोनस गिफ्ट पक्का मिलेगा।

eicher-festive-season-offer

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स: MP डीलर का सीधा डिस्काउंट और मैसी का सितारा स्कीम

मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर की तरफ से इस बार दो अलग-अलग ऑफर देखने को मिले। पहला, मध्य प्रदेश के एक डीलर की तरफ से MF 7250 PowerUp (50 HP रेंज) पर सीधी छूट दी जा रही है। यह ट्रैक्टर नए TIIIA SJ327 इंजन और बुल गियर सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आता है। डीलर द्वारा इसकी कीमत ₹7,75,000 से घटाकर ₹7,34,999 कर दी गई है। 

दूसरी तरफ, TAFE की "मैसी का सितारा" लकी ड्रॉ स्कीम भी काफी आकर्षक है। यह स्कीम 2 सितंबर से 14 नवंबर 2026 तक चलेगी और इसमें बंपर 1000+ इनाम रखे गए हैं। 

पहला इनाम 8 लोगों को MF 254 4WD डायनास्मार्ट ट्रैक्टर, दूसरा इनाम 8 लोगों को टाटा पंच कार, तीसरा इनाम 24 लोगों को रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और चौथा इनाम 48 लोगों को टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर के रूप में मिलेगा। इसके अलावा सैकड़ों टीवी, स्मार्टफोन और अन्य उपहार भी दिए जाएंगे।

massey-ferguson-festive-offer

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स: 1.5 लाख तक की महाबचत 

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के फेस्टिव ऑफर के अंतर्गत आपको मिलेगी 30 एचपी+ ट्रैक्टर्स की खरीद पर 1.5 लाख तक की छूट, साथ ही पहले साल की सर्विस बिलकुल फ्री।

new-holland-festive-offer

सोलिस ट्रैक्टर्स: "मल्टीस्पीड का मल्टी-धमाल" ऑफर

सोलिस ट्रैक्टर ने "मल्टीस्पीड का मल्टी-धमाल" लकी ड्रॉ स्कीम शुरू की है, जो 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें 4 टोयोटा कार, 16 होंडा शाइन बाइक, 26 एसी, 31 लैपटॉप, 41 टैबलेट जैसे 301 बंपर इनाम शामिल हैं। साथ ही सोलिस 4415 और सोलिस 4515 की कीमतों पर ₹30,000+ रूपए तक की छूट दी जा रही है। और 4015 आप घर ले जा सकते हैं मात्र ₹50,000 की डाउनपेमेंट में। 

solis-festive-season-offer

कुबोटा: 3 साल की सुपर वारंटी 

कुबोटा ने इस फेस्टिव सीजन अपने हार्वेस्टर DC-68G HarvesKing Pro and DC-99 G पर 3 साल की सुपर वारंटी की घोषणा की है, जिसमें 1 साल की स्टैण्डर्ड वारंटी और २ साल की एक्सटेंडेड वारंटी है। ऐसा भारत में अब तक पहली बार हुआ है। 

kubota-festive-offer

ट्रैक्टर ज्ञान की सलाह

त्योहारी सीजन में इतने सारे ऑफर्स के बीच सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए किसान भाईयों को सलाह है कि ट्रैक्टर खरीदने से पहले ट्रैक्टर ज्ञान पर मॉडल्स की तुलना जरूर करें और अपने नजदीकी डीलर से ऑफर की पूरी शर्तें समझकर ही फैसला लें, क्योंकि ज्यादातर स्कीमें एक तय समय सीमा तक ही मान्य हैं।

Read More Blogs

गन्ना किसानों को मुफ्त बीज के साथ मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन image

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने ईख (गन्ना) की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को मुफ्त बीज और उर्वरक-कीटनाशक पर सब्सिडी दी जाएगी।...

Soil Health: Importance, Testing Methods & Improvement Tips image

Most of us focus on seeds, fertilisers, and machinery when planning a good harvest, but the real hero working quietly underneath it all is the soil. 

If your soil isn't healthy, even the best seeds and the costliest fertilisers won't give you the...

महिंद्रा 405 युवो टेक+ ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी image

जब बात 35-40 एचपी रेंज के भरोसेमंद ट्रैक्टर की आती है, तो महिंद्रा 405 युवो टेक+ का नाम किसानों की पहली पसंद में शामिल होता है। छोटे और मध्यम जोत वाले किसानों के लिए बनाया गया यह महिंद्रा ट्रैक्टर जुताई, बुवाई,...

Write Your Comment About इस फेस्टिव सीजन ट्रैक्टर कंपनियां दे रही हैं क्या-क्या खास ऑफर्स?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon