50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ

50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ image
By Khushbu RajputOct 12, 2026 01:00 PM

Table of Content

अगर आप रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल और भरी ट्रॉली, ये सारे काम एक ही ट्रैक्टर से करना चाहते हैं, तो 50-55 HP के सोलिस ट्रैक्टर आपके लिए एक दम सही है। इस रेंज में सोलिस के तीन मॉडल किसानों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं: Solis 5015 2WD, Solis 5515 2WD और Solis 5015 4WD।

इस ब्लॉग में हम इन तीनों ट्रैक्टरों की कीमत, HP, लिफ्टिंग क्षमता और खास फीचर्स आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आप अपने खेत के हिसाब से सही ट्रैक्टर चुन सकें।

50-55 HP सोलिस ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एक 50-55 HP के सोलिस ट्रैक्टर ख़रीदते  समय याद रहे कि :

  • आपके खेत की ज़मीन कैसी है। धान का खेत, कीचड़ या ढलान वाली ज़मीन है तो 4WD लें। सूखी और समतल ज़मीन के लिए 2WD काफी है और सस्ता भी पड़ता है।
  • आप किस प्रकार का काम करतें हैं।  अगर आप रोटावेटर, थ्रेशर या मल्चर ज़्यादा चलाते हैं तो 50-55 HP के सोलिस ट्रैक्टर की PTO HP देखें। भारी हल और ट्रॉली का काम ज़्यादा है तो अधिक टॉर्क और लिफ्टिंग क्षमता वाला 50-55 HP के सोलिस ट्रैक्टर खरीदें।
  • गियर के विकल्प देखें। अगर ट्रॉली का काम ज़्यादा है और बार-बार पीछे करना पड़ता है, तो ज्यादा रिवर्स गियर्स वाला 50-55 HP  सोलिस ट्रैक्टर ले। अगर खेत में अलग-अलग स्पीड पर ज़्यादा काम करना है, तो ज्यादा फॉरवर्ड गियर वाला 50-55 HP सोलिस ट्रैक्टर बेहतर रहते हैं।
  • PTO का प्रकार भी देखें। रिवर्स PTO से रोटावेटर या थ्रेशर में फंसा कचरा आसानी से निकल जाता है। मल्टी-स्पीड PTO से अलग-अलग औज़ार उनकी सही स्पीड पर चलते हैं।
  • डबल क्लच ज़रूर देखें। डबल क्लच से ट्रैक्टर रोकने पर भी PTO वाला औज़ार चलता रहता है। थ्रेशर और पानी के पंप जैसे काम में यह बहुत काम आता है। सोलिस के तीनों मॉडल में डबल क्लच मिलता है।
  • आपके पुराने औज़ार फिट होंगे या नहीं। अगर आपके पास पहले से रोटावेटर, हल या कल्टीवेटर है, तो डीलर से पक्का कर लें कि वह नए ट्रैक्टर की लिंकेज और PTO पावर से मेल खाता है। बहुत बड़ा औज़ार इंजन पर ज़्यादा बोझ डालता है और डीज़ल ज़्यादा खाता है।  

50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर

भारत में मिलने वाले 50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर मॉडल्स इस प्रकार है।  

1. सोलिस 5015 2WD

solis-5015-e

Solis 5015 2WD एक 50 HP केटेगरी ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर वाला 3065 cc इंजन है, जो 210 Nm टॉर्क देता है। यह सबसे सस्ता 50-55 HP सोलिस ट्रैक्टर है।

  • 45.80 HP PTO जिससे रोटावेटर, थ्रेशर और मल्चर बिना रुके आराम से चलते हैं।
  • 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर होने से भरी ट्रॉली पीछे करना और खेत के कोने में मोड़ना आसान रहता है।
  • 2000 kg की लिफ्टिंग क्षमता। 
  • डबल क्लच से ट्रैक्टर रुकने पर भी PTO वाला औज़ार चलता रहता है।
  • 5 साल की वारंटी और 500 घंटे का सर्विस अंतराल।
  • किसके लिए सही: सूखी और समतल ज़मीन वाले किसान, जो कम बजट में पूरी 50 HP केटेगरी ताकत चाहते हैं।
सोलिस 5015 2WD की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

2. सोलिस 5515 2WD

solis-5515-e-2wd

Solis 5515 2WD सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है। इसमें 55 HP केटेगरी का 3 सिलेंडर, 3532 cc इंजन है, जो 235 Nm टॉर्क देता है। 
235 Nm टॉर्क जिससे सख्त मिट्टी में MB हल और डिस्क हल खींचने और भरी ट्रॉली उठाना आसान है।  

  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर।  
  • मल्टी-स्पीड और रिवर्स PTO।
  • 2200 kg लिफ्टिंग क्षमता
  • किसके लिए सही: जिनका काम भारी हल, ढुलाई और कमर्शियल ट्रॉली का ज़्यादा है।
सोलिस 5515 2WD की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

3. सोलिस 5015 4WD

solis-5015-e-4wd

Solis 5015 4WD एक 4WD टट्रैक्टर  है जो धान की खेती करने वाले के लिए सही चुनाव है। धान के खेत, कीचड़ और ढलान पर जहां 2WD फिसलने लगता है, वहां यह ट्रैक्टर चलता रहता है।

  • 50 HP केटेगरी, 3065 cc इंजन ।
  • 45.80 HP PTO।
  • 2000 kg लिफ्टिंग क्षमता।
  • रिवर्स PTO और 5 साल की वारंटी।
  • किसके लिए सही: धान उगाने वाले किसान, और गीली या ढलान वाली ज़मीन पर काम करने वाले किसान।
सोलिस 5015 4WD की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टरों की तुलना

फीचर Solis 5015 2WD Solis 5515 2WD Solis 5015 4WD
HP 50 HP केटेगरी 55 HP केटेगरी 50 HP केटेगरी
इंजन 3065 cc 3532 cc 3065 cc
टॉर्क 210 Nm 235 Nm 210 Nm
PTO HP 45.80 HP 42.54 HP 45.80 HP
गियर 10F + 5R 12F + 3R 10F + 5R
लिफ्टिंग क्षमता 2000 kg 2200 kg 2000 kg
फ्यूल टैंक 55 L 65 L 55 L
ड्राइव 2WD 2WD 4WD

50-55 HP सोलिस ट्रैक्टर में कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए बेहतर है?

  • कम बजट और सूखी ज़मीन पर काम करने वाले किसानों  के लिए Solis 5015 2WD सही है। सबसे कम कीमत में पूरी 50 HP केटेगरी ताकत और अच्छा PTO मिलता है।
  • भारी काम और ज़्यादा ढुलाई जैसे कामों को रोज़ करने वाले किसानों के लिए Solis 5515 2WD एक सही चुनाव है। इसमें आपको ज़्यादा टॉर्क, ज़्यादा लिफ्टिंग क्षमता और बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
  • धान, कीचड़ या ढलान पर काम करने वाले किसानों  के लिए Solis 5015 4WD एक दम सही विकल्प है। 

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद अग्रि -टेक प्लेटफार्म है जहाँ  हर ट्रैक्टर की कीमत, HP, लिफ्टिंग क्षमता और पूरी स्पेसिफिकेशन एक ही जगह मिलती है। यहां किसान दो ट्रैक्टरों को साथ रखकर तुलना कर सकते हैं, EMI कैलकुलेटर से किस्त निकाल सकते हैं, अपने नज़दीकी सोलिस डीलर खोज सकते हैं और ऑन-रोड कीमत की जानकारी ले सकते हैं। 

Read More Blogs

Cultivator vs Subsoiler: Differences, Uses and Benefits image

Soil preparation decides how well your crop grows. Two implements farmers often get confused about are the cultivator and the subsoiler. Both loosen the soil, but they work at very different depths and solve very different problems. Knowing which one to use...

नया कुबोटा एमयू5002 4WD ट्रैक्टर शानदार फीचर्स और किफायती कीमत का कॉम्बो image

खेती में आज भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऐसा कौन सा ट्रैक्टर है जो ताकतवर भी हो, टिकाऊ भी हो और जेब पर भारी भी न पड़े। जापानी टेक्नोलॉजी पर भरोसा करने वाले किसानों के बीच कुबोटा ट्रैक्टर का...

Top 10 Soybean Producing States in India image

Soybean is the major kharif crop of India. Its seeds are a source of oil for cooking, and the crushed meal is used to feed poultry and cattle. According to the Soybean Processors Association of India (SOPA), India produced around 110.27 lakh...

Write Your Comment About 50-55 HP के टॉप 3 सोलिस ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स के साथ

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon