फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स और कीमत जानें
Table of Content
अगर आपको एक ऐसा फार्मट्रैक ट्रैक्टर चाहिए जो खेत की जुताई भी करे, ट्रॉली भी खींचे और जरूरत पड़ने पर लोडर या डोज़र जैसे काम भी संभाल ले तो फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स आपके लिए एक दम सही विकल्प है । यह एस्कॉर्ट्स कुबोटा की प्रोमैक्स सीरीज़ का सबसे ताकतवर मॉडल है और 2WD व 4WD विकल्प में उपलब्ध है। तो चलिए आज फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स की फीचर्स, कीमत, और इंजन दक्षता से जुडी हर ज़रूरी बात को जानतें हैं।
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस ट्रैक्टर में 35.04 kW (47 HP) इंजन पावर, 199 Nm अधिकतम टॉर्क, 12 आगे और 3 पीछे के फुली कॉन्स्टेंट मेश गियर, 3 सिलेंडर और 2000 किलो की लिफ्टिंग क्षमता मिलती है।
| स्पेसिफिकेशन | जानकारी |
|---|---|
| इंजन पावर |
47 HP (35.04 kW) |
| टॉर्क | 199 Nm |
| इंजन क्षमता | 2760 cc |
| सिलेंडर | 3 |
| गियरबॉक्स |
12F + 3R, फुली कॉन्स्टेंट मेश, साइड शिफ्ट |
| क्लच |
2WD में ड्यूल क्लच, 4WD में ITPO लीवर के साथ डबल क्लच |
| ब्रेक |
डिस्क टाइप ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
| स्टीयरिंग |
बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग |
| PTO |
स्टैंडर्ड 540 और MRPTO |
| फ्यूल टैंक | 50 लीटर |

फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स इंजन बहुत ताकतवर है क्योंकि यह एकऑप्टिमैक्स टेक्नोलॉजी वाला इंजन है, जो भारी खेती और ढुलाई दोनों के लिए बनाया गया है।
- 47 HP इंजन पावर जुताई, बुवाई और ट्रॉली के काम आसानी से संभाल लेती है।
- 2760 cc का बड़ा इंजन होने से भारी काम में इंजन पर कम ज़ोर पड़ता है।
- 199 Nm का टॉर्क काफी अच्छा है जिससे भरी ट्रॉली खींचना और चढ़ाई पर चलना आसान रहता है।
- मज़बूत EPI रिडक्शन से पीछे लगे भारी औज़ार का वज़न बराबर बंटता है।
Quick Links
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर एक ईंधन दक्ष ट्रैक्टर हैं और यह डीज़ल की कम खपत करके भी भारी काम आसानी से करता है।
- फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर इंजन 2000 RPM पर चलने वाला इंजन है जो कम RPM पर ज्यादा काम होता है। इससे डीज़ल की बचत होती है।
- इसके फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स में आपको हेलिकल गियर्स के साथ 12 आगे और 3 पीछे के गियर मिलते हैं। इसकी वजह से आप सही गियर चुनकर हर काम में ईंधन को बचा सकतें हैं।
- फोर्स फीड और स्प्रे लुब्रिकेशन की वजह से गियर और ब्रेक पर तेल अच्छी तरह पहुंचता है, जिससे घिसाई और मरम्मत का खर्च कम होता है।
- 500 घंटे का सर्विस इंटरवल: बार-बार सर्विस की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- क्लॉग इंडिकेटर वाला ड्राई एयर क्लीनर की वजह से इंजन को साफ़ हवा मिलती है और ईंधन की ख़पत कम होती है।
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर की कीमत
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स की ऑन-रोड कीमत राज्य और डीलर के हिसाब से अलग हो सकती है। फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स की ऑन-रोड कीमत में राज्य का टैक्स, RTO शुल्क और बीमा की कीमत जुडी हुई होती इसलिए यह फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स की एक्स -शोरूम कीमत से थोड़ी अधिक होती है।
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर के भरोसेमंद ट्रैक्टर है। अगर आप इस ट्रैक्टर को खरीदने की योजना बना रहें हैं तो इन बातों पर ज़रूर ध्यान दें :
- धान की खेती करने वाले किसानों के लिए पानी भरे खेत में पडलिंग और जुताई के लिए फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर का का 4WD मॉडल अच्छा रहेगा। इसका सील्ड पोर्टल एक्सल पानी और कीचड़ को अंदर जाने से रोकता है।
- सूखी ज़मीन पर सामान्य खेती करने वालों के लिए फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर का 2WD मॉडल काफी रहेगा। यह 4WD से सस्ता है और रखरखाव का खर्च भी कम आता है।
- अगर आप ढुलाई का काम ज्यादा करतें है तो ध्यान रहें की आप जो फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स मॉडल खरीद रहें हैं उसमें 199 Nm टॉर्क, 12 सेटिंग वाला टो हुक और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक फीचर्स ज़रूर हो।
- फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स में 42.9 HP का PTO है जो रोटावेटर, मल्चर, कल्टीवेटर और सीड ड्रिल के लिए ठीक है। अपने इम्प्लीमेंट्स इस PTO की हिसाब से ही चुने।
ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना -माना अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जहाँ पर हर मॉडल की कीमत, पूरे स्पेसिफिकेशन, और रिव्यू की सही जानकारी किसानों को मिलती है। यहां किसान भारत से सबसे अच्छे ट्रैक्टर मॉडल्स की तुलना करके यह जान सकतें हैं की उनकी ज़रूरतों और बजट के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर कौन सा है।
Category
Read More Blogs
Preparing the soil properly can make a big difference to the next crop. And this is where a good rotavator becomes useful. Farmpower has several rotavator models designed for different tractor HP ranges and farming requirements.
The five models that stand out...
Retail harvester sales in October 2026 in India were 1,534 units. In October 2025, retail harvester sales were 1,881. That is a fall of about 18.45% over last year. After a good September, October was a slower month for the industry. Let's...
A big milestone for John Deere, and for Indian farming too. John Deere India has sold more than 1 lakh tractors in India within Deere’s single fiscal year. The company announced it on November 3, 2026, and called it a new annual...
Write Your Comment About फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स और कीमत जानें
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
25 Sep 2026
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp)










.webp)
.webp)






















