इंडिया के 10 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर।
इंडिया में हर दिन कम्पनियाँ इतने नए ट्रैक्टर ला रही हैं कि बस किसान चकरा ही जाये। तो हम आपके लिये लाये हैं 10 ऐसे ट्रैक्टर जो इतने भरोशेमंद हैं कि आप इन्हें आँख बंद करके ले सकते हैं। इन ट्रैक्टरो को सालों से उपयोग करके आपने ही सबसे भरोशेमंद बनाया है। अगर आपका पसंदीदा ट्रैक्टर भी है इस लिस्ट में तो कॉमेंट में हमें ज़रूर बताएँ।
तो चलिये जानते हैं आख़िर कौनसे ट्रैक्टर हैं इंडिया के 10 सबसे भरोशेमंद ट्रैक्टर?
नम्बर 10 पर आता है महिंद्रा का 475DI. ये ट्रैक्टर सालों से चला आ रहा है और किसानो का भरोशा जीत चुका है। इसे हर गुजरते साल के साथ और बेहतर बनाया गया है। आज भी पूरी देश में इस ट्रैक्टर की एक साख है।
नम्बर 9 पर आता है सोनालिका कम्पनी का 35DI ये ट्रैक्टर सालों से किसान का साथ दे रहा है साथ इस इसकी performance भी ज़बरदस्त है। सोनालिका कम्पनी को इस ट्रैक्टर ने एक अलग पहचान दी है।
नम्बर 8 पर आता है स्वराज कम्पनी का 855 FE. 1983 में लॉंच हुआ ये ट्रैक्टर पिछले 36 साल से बहुत नाम बना चुका है और इसपर किसान का भरोशा सालों से वैसा ही बना हुआ है।
चलिये आगे बढ़ते हैं और जानते है नम्बर 7 के बारे में.
नम्बर 7 पर है New holland कम्पनी का 3630TX. 2003 में लॉंच हुआ ये ट्रैक्टर न्यू holland कम्पनी का सबसे ज़्यादा किसान का चहेता ट्रैक्टर है।
नम्बर 6 पर है जॉन डीयर का 5310. इस ट्रैक्टर ने सन 2000 से कम्पनी को भारत में कदम जमाने में मदद की है। ये ट्रैक्टर जैसे इस कम्पनी की पहचान बन गया है। ज़बरदस्त ताक़त, स्टाइलिश लुक, नए फीचर से लोडेड ये ट्रैक्टर बहुत ज़बरदस्त है।
नम्बर 5 की बात करें तो आइशर कम्पनी सालों से किसानो की पसंदीदा रही है इसका एक बड़ा कारण है इसका 485 मॉडल। कम रखरखाव खर्चे वाले इस आइशर 485DI ट्रैक्टर के सालों से मार्केट में जवरदस्त चर्चे हैं।
Number 4 पर आता है फार्मट्रैक 60. इस ट्रैक्टर ने सालों से किसानो में एक अलग पहचान बनायी है। फार्मट्रैक कम्पनी का ये ट्रैक्टर ज़बरदस्त ताक़त और खेती के लिये जाना जाता है।
नम्बर 3 की बात करें तो मैसी के इस 1035di ट्रैक्टर में तो लोगआँख बंद करके विश्वास करते हैं। राजस्थान में तो आपको ये ट्रैक्टर जैसे हर घर में ही मिल जायेगा इतना पसंद करते हैं वहाँ पर इसे।
नम्बर 2 वाले इस ट्रैक्टर के तो भई क्या कहने, स्वराज 735 ट्रैक्टर को आप कैसा भी चला लो, खेती में, ट्रॉली पर या किसी और काम में ये किसी काम में पीछे नहीं रहता। सालों साल इसे बदलने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। ये ट्रैक्टर इतने समय से चले आ रहा है कि गाँव में बच्चा बच्चा इसे जानता है।
अब बात आती है नम्बर 1 की।
अरे ठहरिये जनाब, नम्बर 1 के बारे में भी जान लेंगे इससे पहले आप हमारे चैनल को लाल बटन दबाकर हमसे जुड़ जाइये जिससे ट्रैक्टर का हर विडीओ आपको सबसे पहले मिले।
चलिये अब जानते हैं नम्बर 1 के बारे में।
नम्बर 1 पर है महिंद्रा का 575DI, इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी ताक़त है इसकी कम डीज़ल खपत, ज़बरदस्त ताक़त, कम रखरखाव खर्च और छोटे से छोटे गाँव तक इसके पार्ट्स का मिल जाना। बस किसान को और क्या चाहिये?
जाते जाते एक साथ सारे ट्रैक्टर को वापस से देखते हैं
क्या लगता है आपको इस लिस्ट में कौनसा ट्रैक्टर और शामिल होना चाहिए? कॉमेंट में हमें ज़रूर बतायें।
ट्रैक्टर की क़ीमत और जानकारी जानने के लिये आज ही हमारी वेब्सायट tractorgyan.com पर आयें।
तो दोस्तों मिलते हैं बहुत जल्द एक नये विडीओ के साथ। धन्यवाद।
1. Mahindra 575DI
2. Swaraj 735
3. Massey ferguson 1035di
4. Farmtrac 60
5. Eicher 485
6. John deere 5310
7. New holland 3630TX
8. Swaraj 855FE
9. Sonalika di 35
10. Mahindra 475D.
Read More
![]() |
Top 5 best puddling tractors in India 2021 |
![]() |
Popular Kubota tractor series in 2021| Features and price in India |
![]() |
Top 5 Mahindra tractors in India 2021! |
Write Your Comment About इंडिया के 10 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025