tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

कुबोटा और Nvidia ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर बनायेंगे मानवरहित ट्रैक्टर!

कुबोटा और Nvidia ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर बनायेंगे मानवरहित ट्रैक्टर! image
By Tractor GyanOct 10, 2020 09:05 AM

कुबोटा एक जापानी ट्रैक्टर कंपनी है जो विश्वभर में अपने बेहतरीन ट्रैक्टरों और कृषि मशीनों के लिए जानी जाती है।

अपनी उन्नत तकनीक के बूते आज कुबोटा कंपनी के ट्रैक्टर भारत में बहुत पसंद किए जा रहे है। कुबोटा भी भारत में 21 एचपी तक के मिनी ट्रैक्टर से लेकर 55 एचपी से भी अधिक के बड़े ट्रैक्टरों की एक बड़ी श्रृंखला भारत में पेश करती है।

कुबोटा की सफलता का एक प्रमुख कारण यह है कि कंपनी अपने ट्रैक्टरों में सबसे आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराती है। वक्त के साथ किसानों की जरूरत के अनुसार कंपनी अपने नए नए तकनीक के ट्रैक्टर बाज़ार में लाती है।

इस बार कंपनी एक और नई तकनीक का ट्रैक्टर बनाने जा रही है, ऐसी तकनीक जो कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकती है।

कंपनी अब ऐसा ट्रैक्टर बनाएगी जिसे चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ेगी, ऐसा ट्रैक्टर जो केवल आपके इशारों पर चलेगा, अपने आप सीधी लाइन में चलेगा।

इस तरह के ट्रैक्टर विकसित करने की दिशा में अभी कई बड़ी ट्रैक्टर कंपनियां काम कर रही है। कुछ कंपनियों ने ऐसे ट्रैक्टर लॉन्च भी किए जो कुछ हद तक अपने आप चलते है, लेकिन इस बार कुबोटा पूरी तरह स्वचलित (ऑटोमैटिक) ट्रैक्टर बनाने के लिए तैयार है।

 

NVIDIA के साथ साझेदारी करेगी Kubota

इस दिशा में कंपनी ने एक बड़ा कदम उठाया है, कुबोटा ने दुनिया की अग्रणी एआई कंप्यूटिंग तकनीक वाली कंपनी एनवीआईडीआईए (कैलिफोर्निया, यूएसए) के साथ एक स्वचालित कृषि मशीनरी विकसित करने में एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए।  Kubota पूरी तरह से स्वचालित और मानवरहित मशीनरी तैयार करने के लिए NVIDIA के साथ जुड़ रही है।  Kubota का मानना जापानी कृषि की स्थिरता में योगदान देगा, जहां कृषि आबादी में गिरावट जारी है। 

उम्मीद है जब कंपनी जापान के बाज़ार में पहले इस तकनीक को लाएगी जहां इसकी अधिक मांग है, लेकिन उसके बाद भारतीय किसानों के सामने भी इसका विकल्प जरूर आएगा।

तो तैयार हो जाए आने वाले वर्षों में आप भी अपने आप चलने वाले ट्रैक्टर से कृषि का अनुभव कर सकते है।

ट्रैक्टर से सबसे नई तकनीक और खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।

 

Read More

 इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।       

इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।

Read More  

 Top John Deere Tractor Series in India | Price & Features       

Top John Deere Tractor Series in India | Price & Features       

Read More  

 क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?       

क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?                                        

Read More

Write Your Comment About कुबोटा और Nvidia ने मिलाया हाथ, साथ मिलकर बनायेंगे मानवरहित ट्रैक्टर!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon