tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा के टॉप 12 ट्रैक्टर 2024

महिंद्रा के टॉप 12 ट्रैक्टर 2024 image
By Team Tractor Gyan
12 Apr, 2021
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

महिंद्रा के ट्रैक्टर भारत में बहुत लोकप्रिय है, हर एचपी श्रेणी में महिंद्रा के मॉडल ही सबसे आगे हैं। महिंद्रा के ट्रैक्टरों में विशेष फीचर भी मौजूद होते है, कुछ ट्रैक्टर दमदार होते है, कुछ दिखने ने शानदार होते है और कुछ आरामदायक अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से निर्मित किया जाता हैं। ऐसे में हम चुन कर लाए है महिंद्रा के 12 टॉप ट्रैक्टर मॉडल जिनमें बाकी ट्रैक्टरों की तुलना में बेहतर फीचर्स, ज्यादा ताकत और आरामदायक अनुभव मिलता है। तो आइए जानते हैं आपके लोकप्रिय ब्रांड महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर कौनसे हैं।

 

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i(Mahindra Arjun Novo 605 Di-i):-

महिंद्रा का यह ट्रैक्टर ना की सिर्फ महिंद्रा बल्कि सभी ब्रांडों के ट्रैक्टर में एक टॉप रेटेड ट्रैक्टर है। 57 एचपी का यह ट्रैक्टर हर मामले में सबसे बेहतर है, यही कारण है पिछले सालों में कई किसान इस पर भरोसा जता चुके हैं। 50 एचपी पीटीओ पॉवर, 15 एफ +3 आर गेयर, और 33 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की अधिकतम रफ़्तार जैसी विशिष्टताएं इस ट्रैक्टर को बाकियों से ऊपर रख देती हैं। क्योंकि यह एक लोकप्रिय मॉडल है, कंपनी बाज़ार में इसके कई वरियांट रखती है जिनमे एसी केबिन, 4 व्हील ड्राइव और अल्ट्रा मॉडल भी किसानों को बहुत पसंद आए हैं।

 

 

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i फीचर्स:-

एचपी - 57

पीटीओ एचपी - 50

इंजन - 3531 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB मल्टी डिस्क ब्रेक

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i प्राइस:-

Rs.7.15-7.65

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI (Mahindra Arjun Ultra-1 555 DI):-

50 एचपी श्रेणी में यह महिंद्रा के शानदार ट्रैक्टर है, 2100 आरपीएम पर काम करने वाला इसका इंजन ज्यादा पॉवर देता है और लंबे समय तक चलता है। इसके बाद ट्रैक्टर में सभी फीचर उन्नत तकनीक वाले हैं, ऑयल इमरसेद ब्रेक, पॉवर स्टीयरिंग और फुल्ली कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स तो है ही साथ ही बड़े आकार के टायर और आरामदायक सीट का भी ख्याल रखा गया है। प्लाउ, रोटावेटर, थ्रेशर आदि इंप्लीमेंट चलाने में यह ट्रैक्टर पूरी तरह सक्षम है।

 

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI फीचर्स:-

एचपी - 50

पीटीओ एचपी - 42.5

इंजन - 3054 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB मल्टी डिस्क ब्रेक

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI प्राइस:-

Rs. 6.70-7.15

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI):-

यह महिंद्रा का एक सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है, जिससे बड़े से बड़े खेत में बड़े बड़े इंप्लीमेंट आसानी से चलाए जा सकते हैं। सिंक्रॉमेश ट्रांसमिशन, ज्यादा पॉवर मुल्टिस्पीड पीटीओ इन फीचर्स के दम पर यह ट्रैक्टर खेत में अच्छे परिणाम तो देता है, साथ ही इसमें आराम और लग्ज़री को ध्यान में रखते हुए भी फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। फ्रंट मडगार्ड, कैनोपी, डीलक्स सीट इस ट्रैक्टर के विशेष फीचर्स है।

महिंद्रा नोवो 755 DI फीचर्स:-

एचपी - 75

पीटीओ एचपी - 66

इंजन - 4 सिलिंडर, 2100 आरपीएम

अन्य - डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग, OIB मल्टी डिस्क ब्रेक

महिंद्रा नोवो 755 DI प्राइस:-

Rs. 11.00-12.50

महिंद्रा 575 DI एक्सपी प्लस(Mahindra 575 DI XP Plus):-

एक्सपी प्लस सीरीज में महिंद्रा का एक सबसे दमदार मॉडल है, इसे महिन्द्रा अपना टफ ट्रैक्टर कहता है। यह 46.9 एचपी ट्रैक्टर बहुत ही लोकप्रिय है, कई किसानों ने इस पर भरोसा जताया है, कम्पनी भी ट्रैक्टर पर पूरे 6 वर्ष की वारंटी देती है। ट्रैक्टर में 4 सिलिंडर वाला इंजन जिसके दम पर ट्रैक्टर 42 एचपी की अधिकतम पीटीओ पॉवर भी देता है। साथ ही ट्रैक्टर 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ़्तार भी पकड़ सकता है।

महिंद्रा 575 DI एक्सपी प्लस फीचर्स:-

एचपी - 46.9

पीटीओ एचपी - 42

इंजन - 2979 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), OIB ब्रेक

महिंद्रा 575 DI एक्सपी प्लस प्राइस:-

Rs.6.70-7.25

महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस (Mahindra 475 DI XP Plus):-

एक्सपी सीरीज में ही अगला दमदार और लोकप्रिय मॉडल है 475 DI एक्सपी प्लस। पीटीओ के जरिए 38.9 एचपी की ताकत देने वाला यह 44 एचपी ट्रैक्टर पावरफुल तो है ही साथ ही दिखने में भी शानदार है और सभी सुविधाओं से युक्त है। पॉवर स्टीयरिंग, ओ आइ बी ब्रेक के साथ ट्रैक्टर में एडीडीसी हाइड्रोलिक भी है जिसके दम पर ट्रैक्टर 1480 किलोग्राम तक का लॉड उठाने में सक्षम है।

 

महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस फीचर्स:-

एचपी - 44

पीटीओ एचपी - 38.9

इंजन - 2979 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), OIB ब्रेक

महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस प्राइस:-

Rs.5.80-6.10

महिंद्रा 275 DI एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI XP Plus):-

टफ हरदम महिंद्रा का अगला टफ मॉडल है 37 एचपी श्रेणी में 275 DI एक्सपी प्लस, जिसमें एक्सपी सीरीज की सभी विशेषताएं मौजूद है। इसके अलावा यह भारत के आम किसान को सभी जरूरतों को पूरा करने का दम रखता है, यही कारण है सालों से यह मॉडल इतना लोकप्रिय रहा है।

महिंद्रा 275 DI एक्सपी प्लस फीचर्स:-

एचपी - 37

पीटीओ एचपी - 33.3

इंजन - 2235 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग (ऑप्शनल), OIB ब्रेक

महिंद्रा 275 DI एक्सपी प्लस प्राइस:-

Rs.5.20-5.35

Mahindra 275 DI टीयू एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI TU XP Plus):-

महिंद्रा का एक और बेहतर मॉडल है 275 DI TU एक्सपी प्लस जो 39 एचपी की पॉवर रेंज में आता है। 34 एचपी पीटीओ के साथ यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन बन जाता है। बाकी एक्सपी प्लस मॉडलों की तरह इसमें भी एडीडीसी हाइड्रोलिक, oib ब्रेक और आकर्षक डिजाइन जैसे फीचर है और 6 वर्ष की वारंटी भी है।

Mahindra 275 DI टीयू एक्सपी प्लस फीचर्स:-

एचपी - 39

पीटीओ एचपी - 34

इंजन - 3 सिलिंडर

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

Mahindra 275 DI टीयू एक्सपी प्लस प्राइस:-

Rs. 5.25 - 5.50

महिंद्रा युवो 575 DI (Mahindra Yuvo 575 DI):-

 यह महिंद्रा का बेहद खास मॉडल है, 45 एचपी की पॉवर रेंज में कम्पनी ने इसे एक उन्नत फीचर्स वाला ट्रैक्टर बनाया है। पॉवर स्टीयरिंग, 2 स्पीड में 41 एचपी पीटीओ, फुल्ली कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन, 12 एफ + 3 आर गेयर जैसे फीचर्स ट्रैक्टर की ख़ासीयत हैं। इतना ही नहीं yuvo सीरीज के इस ट्रैक्टर का लुक भी ग्राहकों को बहुत आकर्षक लगता है, यह भी एक कारण है यह ट्रैक्टर इतना लोकप्रिय हुआ है।

महिंद्रा युवो 575 DI  फीचर्स:-

एचपी - 45

पीटीओ एचपी - 41.1

इंजन - 2979 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

महिंद्रा युवो 575 DI प्राइस:-

Rs.6.20-6.90

महिंद्रा युवो 475 DI (Mahindra Yuvo 475 DI):-

अगला ट्रैक्टर भी महिंद्रा yuvo सीरीज का है जिसके फीचर और तकनीक की बहुत सराहना हुई है। यह 42 एचपी 38.5 एचपी के पीटीओ पॉवर देता है जो की सराहनीय है। साथ ही इसमें हर छोटी बड़ी सुविधा का ख्याल रखा गया है। बड़ा रेडिएटर हो, मल्टी स्पीड पीटीओ हो, बॉडी डिजाइन हो, ये फीचर्स इसे बाकी ट्रैक्टरों से अलग बनाते है।

महिंद्रा युवो 475 DI फीचर्स:-

एचपी - 42

पीटीओ एचपी - 38.5

इंजन - 2730 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

महिंद्रा युवो 475 DI प्राइस:-

Rs.6.00-6.30

महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD (Mahindra Jivo 245 DI 4WD):-

कम एचपी में अगर सबसे आधुनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टरों बात की जाए तो जीवो सीरीज का नाम सबसे आगे होगा। जीवो सीरीज में 24 एचपी का यह 4WD मॉडल भी बहुत सरहाया गया है। बागबानी के किसानों के लिए, गन्ना किसानों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है जिसे विशेष रूप से टिकाऊ व दमदार बनाया गया है।

महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD फीचर्स:-

एचपी - 24

पीटीओ एचपी - 22

इंजन - 1366 सीसी

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD प्राइस:-

Rs.3.90-4.10

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD (Mahindra Jivo 365 DI 4WD):-

महिंद्रा का एक और जिवो ट्रैक्टर अपने फीचर्स के लिए बहुत पसंद किया गया है। 36 एचपी श्रेणी में किसानों को सबसे लग्ज़री और दमदार फीचर्स इसी मॉडल में मिलेंगे। कम वज़न (कम ईंधन खपत भी) में यह एक स्टाइलिश ट्रैक्टर है जिसमें पोजिशन ऑटो कंट्रोल (जिससे पुद्दलिंग के दौरान गहराई पर अच्छा नियंत्रण रहता है) जैसे नए नए फीचर भी दिए गए है। 

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD फीचर्स:-

एचपी - 36

पीटीओ एचपी - 30

इंजन - 3 सिलिंडर

अन्य - पॉवर स्टीयरिंग, OIB ब्रेक

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD प्राइस:-

Rs. 4.75-5.45

महिंद्रा युवराज 215 नेक्स्ट (Mahindra Yuvraj 215 NXT):-

महिंद्रा का यह एक सबसे यूनीक ट्रैक्टर मॉडल है, जिसने सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है। 15 एचपी में यह ट्रैक्टर उद्योग का सबसे छोटा ट्रैक्टर लेकिन फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं। एडीडीसी हाइड्रोलिक, साइड शिफ्ट गेयर जैसे फीचर्स इस ट्रैक्टर की विशेषता है। इस से ट्रैक्टर कल्टीवेटर आदि इंप्लीमेंट आसानी से चलाए जा सकते है, जिससे सोयाबीन के किसानों से लेकर बागबानी तक में अच्छी मदद मिलती है।

 

महिंद्रा युवराज 215 नेक्स्ट फीचर्स:-

एचपी - 15

पीटीओ एचपी - 12

इंजन - 863.5 सीसी

अन्य - मैकेनिकल स्टीयरिंग, ड्राय डिस्क ब्रेक

महिंद्रा युवराज 215 नेक्स्ट प्राइस:-

Rs.2.50-2.75

महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2021 (Mahindra tractor price list 2021)    

महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल

महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत

महिंद्रा ट्रैक्टर एचपी

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i(Mahindra Arjun Novo 605 Di-i)

Rs.7.15-7.65*

 

 57

महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI (Mahindra Arjun Ultra-1 555 DI)

Rs. 6.70-7.15*

 

 50

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI)

Rs. 11.00 - 12.50*

 75

महिंद्रा 575 DI एक्सपी प्लस(Mahindra 575 DI XP Plus)

Rs.6.70-7.25*

 

46.9

महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस (Mahindra 475 DI XP Plus)

Rs.5.80-6.10*

44

महिंद्रा 275 DI एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI XP Plus)

Rs.5.20-5.35*

 37

Mahindra 275 DI टीयू एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI TU XP Plus)

 Rs.5.25-5.50*

 39

महिंद्रा युवो 575 DI (Mahindra Yuvo 575 DI)

Rs.6.20-6.90*

 

 45

महिंद्रा युवो 475 DI (Mahindra Yuvo 475 DI)

Rs.6.00-6.30*

 42

महिंद्रा जीवो 245 DI 4WD (Mahindra Jivo 245 DI 4WD)

Rs.3.90-4.10*

 24

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD (Mahindra Jivo 365 DI 4WD)

Rs. 4.75-5.45*

 

 36

महिंद्रा युवराज 215 नेक्स्ट (Mahindra Yuvraj 215 NXT)

Rs.2.50-2.75*

 15

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है

तो यह थे महिंद्रा के टॉप 12 ट्रैक्टर मॉडल, अगर आप इनकी पूरी जानकारी चाहते है तो TractorGyan आपको फीचर्स लेकर ऑन रॉड प्राइस भी पता चल जाएगी। इसके अलावा भी आपको कोई और महिंद्रा ट्रैक्टर पसंद है तो उसके बारे में हमें बताए साथ ही अन्य ट्रैक्टरों की जानकारी भी आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।

बाकी ट्रैक्टर व किसानी संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।

Read More Blogs

Shaktiman records Highest Sales growth in FY21 image

“Shaktiman” has accomplished its mission of selling One Lakh Plus Rotavators in domestic Market. We have registered a phenomenal growth of 74% in overall Revenue and have sold 1,30,000 Plus units across India and 90 other countries Worldwide. “Shaktiman” vision is not...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खरीदा महिंद्रा का ट्रैक्टर! जाने क्यों, किस लिए और कौन-सा मॉडल खरीदा? image

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का ट्रैक्टर प्रेम आए दिन देखने को मिल जाता है। अब एक बार फिर नितिन गडकरी जी ट्रैक्टर को लेकर चर्चा में आए है। तो आइए जानते हैं कि इस बार नितिन...

भारत के टॉप 8 एसी केबिन ट्रैक्टर 2024 image

बदलते दौर में किसानों की जरूरतें भी बदल रही है, सदियों से खेतों में पसीना बहाने वाला किसान भी अब नई सुविधाओं का रुख कर रहा है। तकनीक ने किसान का काम भी आसान कर दिया है और उनका जीवन चर्या में...

Write Your Comment About महिंद्रा के टॉप 12 ट्रैक्टर 2024

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance