Trakstar 545 Tractor Review in India

Trakstar 545 Tractor Review in India image
By Tractor GyanNov 21, 2019 05:48 AM

बहुत से लोगों को उत्सुकता थी कि महिंद्रा ने अपने नये ब्रांड Trakstar Tractor में क्या कुछ नये फ़ीचर दिये हैं?

तो बस आपकी डिमांड पर हम आज आये हैं Trakstar 545 Tractor के सारे फ़ीचर और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर।

Trakstar 545 2979cc के engine के साथ आता है जिसमें 4 Cylinder और 45 Horse power का दमदार engine है. Basic Feature की बात करें तो इसमें है तेल में डूबे ब्रेक जो सादा ब्रेक के मुक़ाबले बेहतर काम करते है। साथ ही इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच और dual clutch दोनो ऑप्शन दिये गये है। इतना ही नहीं आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें पॉवर steering का option भी है वैसे आप इसमें सादा स्टीरिंग भी ले सकते हैं।

आराम के बाद बात करे काम की, तो इस trakstar ट्रैक्टर में 8 अगले और 2 पिछले गीयर दिये गये हैं जो partial constant mesh गीयर बॉक्स के साथ आता है।
इसका 1950mm का wheelbase इसको कम जगह में मुड़ने में सहायता करता है। वहीं इसका 1990kg का वज़न इसे बेहतर संतुलन देता है। इस trakstar 545 में  63 लीटर का बड़ा डीज़ल टैंक दिया गया है जो इसे बार बार डीज़ल भराने से छुटकारा देता है। इस ट्रैकस्टार ट्रैक्टर की लिफ़्ट 1400kg वज़न उठा सकती है। वहीं इसका 350 घंटे का सर्विस अंतराल काफ़ी बेहतर कहा जा सकता है।

Trakstar 545 ट्रैक्टर 6x16, 13.6x28 के tyre के साथ आता है। इस trakstar ट्रैक्टर से MB प्लाउ, रोटावेटर, कल्टिवेटर, potato planter जैसे implement को आसानी से चलाया जा सकता है। Trakstar 545 की क़ीमत 6,15,000 रुपये के आसपास है।

Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Trakstar 545 Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।

Write Your Comment About Trakstar 545 Tractor Review in India

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon