25 Nov, 2019
Eicher 557 के फ़ीचर और क़ीमत के साथ ही आज हम जानेगे। इस ट्रैक्टर से किस किस implement को चलाया जा सकता है।
3300 CC, 3 cylinders के इस Eicher 557 Tractor में 50 HP का Engine दिया गया है।
ये ट्रैक्टर नये ज़माने और आराम को ध्यान में रखते हुए आता है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक हैं जो आज के समय में सबसे बेहतर ब्रेक हैं। 557 ट्रैक्टर में सिंगल और डूअल दोनो क्लच के ऑप्शन दिये गए हैं वैसे अगर आप लेज़र लेवलर, रोटावेटर जैसे implement चलाना चाहते हैं तो डूअल क्लच लेना आपके लिये ज़रूरी होगा।
इस Eicher Tractor में सिंक्रोमैष गीयर दिया गया है जो गीयर बदलना आसान और इससे होने वाली आवाज़ बहुत कम करता है साथ ही कार जैसा इसका side शिफ़्ट गीयर इसे बहुत आरामदायक बनाता है। इस ट्रैक्टर में 8 अगली और 2 पिछली स्पीड दी गयी है इतना ही नहीं 31 kilo meter प्रति घंटे की अगली स्पीड इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान बनाती है।
Eicher 557 में बड़े डीज़ल टैंक के साथ ही engine की सुरक्षा के लिये वॉटर सेपरेटर भी दिया गया है। ट्रैक्टर की लिफ़्ट सबसे ज़रूरी भूमिका निभाती है। इस ट्रैक्टर के अलग अलग मॉडल 1470 kg से 1850 kg तक का वज़न उठा सकते है।
इस 557 Tractor में मल्टीस्पीड PTO के साथ ही रिवर्स PTO का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके Tyre पर, ये ट्रैक्टर 6 16 और 7 50 16 के अगले Tyre में आता है साथ ही 14 9 28 और 16 9 28 के पिछले Tyre में ऑप्शन इसमें दिये गये हैं।
फ़ीचर जानने के बाद अब जानते हैं Eicher 557 को किस किस implement पर चलाया जा सकता है!
खेती के हिसाब से देखें तो इससे कल्टिवेटर, reversible Plough, रोटावेटर, लेज़र लेवलर के साथ ही इस ट्रैक्टर को व्यवसाईक उपयोग में जैसे फ़्रंट लोडर, front डोज़र आदि में उपयोग में लिया जा सकता है। Eicher 557 की क़ीमत 7,50,000 INR है।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Eicher 557 Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
![]() |
जानिए क्या है खास Sonalika Tractor की नयी टाइगर ट्रैक्टर सीरीज में |
![]() |
Farmtrac की नई ट्रेक्टर सीरीज PowerMaxx में है जबरदस्त फीचर्स |
![]() |
क्या न्यू हॉलैंड 3037 TX है 39 HP का सबसे बेस्ट ट्रैक्टर? |
Read More
Escorts Kubota creates history by selling over 1 lac tractor in FY23
Faridabad, April 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in March 2023 sold 10,305...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और...
VST registers growth with 45122 Power Tillers and Tractors sales in FY23
Today, Vst Tillers Tractors Ltd. disclose the VST tractor sales report for March 2023. If we look in...