स्वराज 744 एक्सटी: 50 HP श्रेणी में कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर
Table Of Content
स्वराज ट्रैक्टर ने बहुत से दमदार ट्रैक्टरों की पेशकश की हैं। यह कंपनी किसानों के लिए बहुत ही सर्वोत्तम ट्रैक्टर बनाती हैं। स्वराज का स्वराज 744 एक्सटी दमदार इंजन वाला ट्रैक्टर हैं। यह ट्रैक्टर कृषि के हर चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में सक्षम हैं। स्वराज के इंजीनियर्स ने स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया हैं। स्वराज के अन्य लोकप्रिय ब्रांड में स्वराज 744 एक्सटी भी एक लोकप्रिय ब्रांड हैं। यह ट्रैक्टर खेती के लक्ष्य को पूरा करता हैं। इसमें आधुनिक इंजन लगा हैं जिसके कारण इस ट्रैक्टर का प्रदर्शन शानदार हैं। फ्रंट में स्वराज की ब्रांडिग दी हैं।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर कम ईंधन की खपत करता हैं साथ ही उच्च प्रदर्शन, कुशल ब्रेकिंग सिस्टम और आरामदायक ड्राइविंग प्रदान करता है जो किसानों के आराम और सुरक्षा का उत्तम संयोजन है। स्वराज कंपनी उचित कीमत में ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है जिससे यह हर किसान के बजट में आसानी से फिट हो जाता है। इसे नवीन तकनीकों और एडवांस फीचर्स के साथ बनाया गया हैं।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की विशेषताएं
स्वराज 744 एक्सटी की उत्कृष्ट विशेषताओं ने इसे बाकी सबसे अलग बनाया हैं। इस ट्रैक्टर की सभी विशेषताओं के बारे में आगे बताया गया हैं।
-
इसमें 3-स्टेज वेट एयर क्लीनर लगा है जिससे ट्रैक्टर के आंतरिक सिस्टम को साफ रखने में मदद मिलती है जो की लंबे समय तक कार्य के दौरान प्रदर्शन करता है।
-
स्वराज 744 एक्सटी (Swaraj 744 XT) में डीजल में से पानी को अलग करने के लिए अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है।
-
इंजन ऑयल को जल्दी गर्म होने से बचाने के लिए इस ट्रैक्टर में ऑयल कूलिंग के लिए ऑलय कूलर भी है।
-
इसमें एडजस्ट होने वाला फ्रंट एक्सल है जिससे फसल की जरुरत के अनुसार फ्रंट ट्रैक को एडजस्ट किया जा सकता हैं।
-
ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन तकनीक है। यह ट्रैक्टर अधिकतम गति और धीमी गति के फंक्शन से लेस हैं।
-
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर बड़ी ईंधन टैंक की क्षमता प्रदान करता है जो खेतों पर लंबे समय तक काम कर सके।
-
744 एक्सटी में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग है।
-
इसमें दी गई सुविधाएं ट्रैक्टर की कार्य क्षमता को बढ़ाती हैं, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ खेती के कार्यों को करने के लिए शक्तिशाली हो जाती है।
-
इस ट्रैक्टर में लगे व्यवस्थित टायर जमीन पर उच्च पकड़ प्रदान करते हैं।
-
744 एक्सटी ट्रैक्टर का स्टीयरिंग टाइप स्मूथ मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग है।
-
डायरेक्शनल कण्ट्रोल वॉल्व भी इस ट्रैक्टर में दिया गया हैं जिससे प्लाऊ, टिपिंग ट्रेलर, लैज़र लेंड लेवलर, जैसी उपयोगिताओं के संचालन में आसानी होगी।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर फ़ीचर
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर इंजन
स्वराज 744 एक्सटी में बेहतर फ्यूल कार्यक्षमता और ज्यादा पावर के लिए 3478 का उच्च सीसी तथा टॉर्क वाला इंजन दिया गया हैं। यह एक 50 एचपी का दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की उठाने की क्षमता 2000 किग्रा हैं। इसमें 3 सिलेंडर हैं। 744 एक्सटी एक 2व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो मैदान पर उच्च प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इस ट्रैक्टर की इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर का इंजन ठोस कच्चे माल से बनाया गया है जिससे यह चुनौतीपूर्ण कृषि के कार्यों को भी कर सकता हैं। इसके ईंधन का प्रकार डीजल हैं। इसमें इनलाइन का ईंधन पंप लगा हैं। इसमें सर्वाधिक सीसी का इंजन हैं जिससे की यह बेहतर माइलेज प्रदान करता है।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर स्टीयरिंग
स्वराज 735 एक्सटी ट्रैक्टर में स्मूथ मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग हैं जिससे ऑपरेटर को ट्रैक्टर की बेहतर गति प्राप्त होती हैं और आराम के लिए हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म की सुविधा भी दी गई है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर में कुछ एक्सेसरीज जैसे टॉप लिंक, टूल्स, मोबाइल चार्जर, एडजस्टेबल सीट आदि दिए गए हैं। इसके अलावा यह ट्रैक्टर वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग के विकल्प के साथ भी आता हैं।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर ट्रांसमिशन
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन बहुत ही बेहतरीन तकनीक का है। यह 8 फॉरवर्ड गियर्स और 2 रिवर्स गियर्स के साथ आता हैं। इसमें कॉन्सटेंट और स्लाइडिंग मेश की कॉम्बिनेशन वाली ट्रांसमिशन तकनीक हैं साथ ही इसमें एच1/एचआर इनलाइन भी उपलब्ध हैं। गियर लीवर सेंटर में दिया गया हैं। ट्रैक्टर में फुट रेस्ट भी है जो आरामदायक ड्राइविंग प्रदान करता हैं। स्वराज 744 एक्सटी में तेल में डूबे हुए मल्टी प्लेट डिस्क ब्रेक ब्रेकिंग सिस्टम है जिससे इसे प्रभावी ब्रेकिंग मिलती हैं। ब्रेक के पास ही हैंड ब्रेक भी हैं इसमें फ्रंट एक्सल एडजस्टेबल हैं इसके अलावा स्वराज 744 ट्रैक्टर में सिंगल/ ड्यूल-क्लच है।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है और इस ट्रैक्टर की डीजल टैंक क्षमता 56 लीटर है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 6 वर्ष या 6000 घंटे है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर पीटीओ
इस ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्प्लिन टाइप पीटीओ उलब्ध हैं। यह स्टैंडर्ड मोड पर 1000 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इसमें पीटीओ टाइप 540 और मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ का भी ऑप्शन मिलता है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 44 एचपी है जिससे की यह खेती के कई कठिन कार्य जैसे: खुदाई, जुताई, थ्रेसिंग आदि को आसानी से कर सकता हैं।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर टायर
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर में आगे के टायर का आकार 6.00 x 16 / 7.50 x 16 इंच है, जबकि पीछे के टायर का आकार 14.9 x 28 इंच है।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर डाइमेन्शन
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर का कुल वजन 2235 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कुल लम्बाई 3575 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1845 एमएम का है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2250 एमएम का है।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत
इसे सीमांत और छोटे किसान आसानी से खरीद सकते हैं। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत 6.90 - 7.40 लाख* रुपये है। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यह कीमत लागत प्रभावी और किसान के बजट के अनुकूल हैं।
स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 50 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse |
ट्रांसमिशन | Sliding Mesh/PCM |
क्लच प्रकार | DC/IPTO |
पीटीओ टाइप | 6 Splines |
पीटीओ स्पीड | 540, with 4 multispeed forward and 1 reverse speed |
ब्रेक प्रकार | Oil immersed brakes |
स्टीयरिंग | Power/Mechanical |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6.0X16), R(14.9X28) |
उठाने की क्षमता | 2000 kg |
कीमत | 6.90 - 7.40 Lakh* |
स्वराज 744 एक्सटी के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान पर स्वराज 744 एक्सटी की विशिष्टता, माइलेज और सुविधाओं के साथ स्वराज 744 एक्सटी की ऑन रोड कीमत प्रदान की गई हैं। यदि आप स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आपको इस ट्रैक्टर के बारे पूरी जानकारी होना चाहिए तो सम्पूर्ण जानकारी के लिए ट्रैक्टरज्ञान देखें यहाँ आप सभी लोकप्रिय ब्रांड्स के ट्रैक्टर मॉडल भी देख सकते हैं जो ट्रैक्टर खरीदने में आपकी मदद करेंगे। ट्रैक्टरज्ञान पर आपके आस-पास के स्वराज डीलर्स की जानकारी भी उपलब्ध हैं।
आज आपने ट्रैक्टरज्ञान पर स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त की। ट्रैक्टरज्ञान पर आप हर समय ट्रैक्टर्स की जानकारी से अवगत रह सकते हो। इसके साथ ही हम आगामी ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट्स, ट्रैक्टर के फीचर्स, ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भी बताते हैं। तो ट्रैक्टरज्ञान पर ट्रैक्टर की जानकारी से हमेशा अपडेट रहें।
आजकल कृषि उन्नत मशीनरी, औजारों और उपकरणों द्वारा की जा रही है। इसलिए ट्रैक्टर्स भी नई और उन्नत तकनीकों का प्रयोग करके बनाये जा रहे हैं। स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर भारत में सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में से एक है। स्वराज 744 एक्सटी में 50 एचपी ट्रैक्टर हैं। इस ट्रैक्टर में 3478 सीसी है। इस ट्रैक्टर में ऑयल कूलिंग के लिए ऑलय कूलर भी है जो इंजन ऑयल को जल्दी गर्म होने से बचाते हैं। इसमें लगे उच्च क्वालिटी के टायर जमीन पर अच्छी पकड़ बनाते हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टरज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टरज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Category
Read More Blogs
Sonalika DI 750 III Sikander is a 55HP and a 2 WD tractor available for a price of Rs. 7.45 - 7.0 lakhs* in India 2024. Whereas, Farmtrac 60 Powermaxx T20 is a 55 HP and a 4WD tractor available for 7.50...
महिंद्रा ट्रैक्टर्स पिछले 30 सालों से अपने ट्रैक्टर्स का निर्माण कर रही हैं। महिंद्रा ब्रांड किसान की पहली पसंद हैं अब इस बार महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी नई पेशकश "महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस" (Mahindra 575 DI XP Plus) लेकर आई हैं। इसमें...
कुबोटा एक ट्रैक्टर ब्रांड है जिसने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में गहरी जड़ें जमा ली हैं। कुबोटा MU4501 4WD ट्रैक्टर किसान की कृषि संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रैक्टर ब्रांड को 1890 में स्थापित किया गया था इसे जापान के...
Write Your Comment About Swaraj 744 Xt Best Tractor In 50 Hp Category
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024